return to news
  1. Stock Market: इजरायल-ईरान टेंशन बढ़ा, क्रूड ऑयल में उछाल, इन फैक्टर्स ने बिगाड़ा बाजार का मूड

मार्केट न्यूज़

Stock Market: इजरायल-ईरान टेंशन बढ़ा, क्रूड ऑयल में उछाल, इन फैक्टर्स ने बिगाड़ा बाजार का मूड

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड June 08, 2026, 11:07 IST

सारांश

ईरान ने इजराइल पर कई मिसाइलें दागी हैं और चेतावनी दी है कि अगर इजराइल लेबनान पर हमले बंद नहीं करता, तो उसके हमले जारी रहेंगे। हालांकि इजराइल का कहना है कि सभी मिसाइलें रोक दी गईं और कोई नुकसान नहीं हुआ। दूसरी तरफ इजराइली वायु सेना ने ईरान के अंदर सैन्य ठिकानों पर हमला किया है।

Stock Market

Stock Market: इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर क्रूड ऑयल के भाव पर भी दिख रहा है।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 08 जून को बिकवाली का जबरदस्त दबाव है। आज के कारोबार में Sensex करीब 925 अंक लुढ़ककर 73318.94 के स्तर पर आ गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी आज एक समय पर करीब 295 अंक टूटकर 23070.15 के स्तर पर आ गया। हालांकि बाद में कुछ रिकवरी भी देखने को मिली है। बाजार में आज की गिरावट के लिए कई फैक्टर्स जिम्मेदार है। इजरायल और ईरान के बीत तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है। इसकी वजह से क्रूड ऑयल में आज उछाल आया है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इजरायल-ईरान तनाव बढ़ा

ईरान ने इजराइल पर कई मिसाइलें दागी हैं और चेतावनी दी है कि अगर इजराइल लेबनान पर हमले बंद नहीं करता, तो उसके हमले जारी रहेंगे। हालांकि इजराइल का कहना है कि सभी मिसाइलें रोक दी गईं और कोई नुकसान नहीं हुआ। दूसरी तरफ इजराइली वायु सेना ने ईरान के अंदर सैन्य ठिकानों पर हमला किया है। इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने सीजफायर टूटने का खतरा बढ़ा दिया है, जिसके चलते बाजार का सेंटीमेंट खराब हुआ है।

क्रूड ऑयल में उछाल

इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर क्रूड ऑयल के भाव पर भी दिख रहा है। आज ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव करीब 4.30 फीसदी बढ़कर 97.09 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया। भारत अपनी ज्यादातर तेल जरूरतों के लिए आयात पर निर्भर है। ऐसे में क्रूड ऑयल का भाव बढ़ना भारत के लिए अच्छी खबर नहीं है।

रुपया भी लुढ़का

क्रूड ऑयल का भाव बढ़ते ही अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 17 पैसे गिरकर 95.35 पर आ गया। बता दें कि क्रूड ऑयल का पेमेंट डॉलर में करना पड़ता है, जिससे डॉलर में मजबूती आती है और रुपया कमजोर होता है।

विदेशी निवेशकों की बिकवाली

विदेशी निवेशकों (FIIs) की बिकवाली का सिलसिला अब भी जारी है। FIIs ने बीते 5 जून को 8776.25 करोड़ रुपये के शेयर बेच दिए। विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली ने भी बाजार का सेंटीमेंट खराब किया है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख