return to news
  1. डोनाल्ड ट्रंप ने नेतन्याहू से की कौन सी रिक्वेस्ट? बोले- ईरान से PEACE DEAL बस होने वाली है

बिजनेस न्यूज़

डोनाल्ड ट्रंप ने नेतन्याहू से की कौन सी रिक्वेस्ट? बोले- ईरान से PEACE DEAL बस होने वाली है

Namita Shukla

2 min read | अपडेटेड June 08, 2026, 09:23 IST

सारांश

पश्चिम एशिया संकट का असर पूरी दुनिया पर देखने को मिल रहा है। एनर्जी लागतों के बढ़ने से दुनिया भर के देश तमाम मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। ग्लोबल इकॉनमी भी इस दौरान डगमगाई नजर आ रही है और दुनिया भर में महंगाई बढ़ती नजर आ रही है।

ईरान-अमेरिका

ईरान और अमेरिका के बीच शांति वार्ता कहां तक पहुंची? (Photo: Shutterstock)

Iran-US Talks: अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता पिछले काफी हफ्तों से जारी है, लेकिन अभी तक दोनों देश किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे हैं। फरवरी अंत में अमेरिका ने इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमला किया था, जिसके बाद ईरान ने अपने पड़ोसी देशों को निशाना बनाया था। पिछले कुछ समय से हालांकि ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध में कुछ शांति देखने को मिली, हालांकि एक बार फिर हालात थोड़े बिगड़ते नजर आने लगे हैं। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल के प्राइम मिनिस्टर बेंजामिन नेतन्याहू से कुछ रिक्वेस्ट की है। दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान ने इजरायल पर मिसाइलों से हमला किया है, वहीं ट्रंप ने नेतन्याहू से आग्रह किया है कि ईरान के मिसाइल हमलों का इजरायल जवाब ना दे।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

ट्रंप का कहना है कि इससे तीन महीने से चल रहे संघर्ष को खत्म करने के लिए शांति समझौते पर हो रही बातचीत खतरे में पड़ जाएगी। अमेरिकी मीडिया आउटलेट एक्सियोस ने बताया कि रविवार को ईरान द्वारा इजरायल पर मिसाइलें दागे जाने के बाद, ट्रंप ने नेतन्याहू से बात की ताकि दोनों देशों के बीच नए सिरे से तनाव पैदा होने से शांति समझौता पटरी से न उतर जाए। ट्रंप ने ईरान से शांति वार्ता पर लौटने का भी आग्रह किया। पिछले सप्ताह मंगलवार को ट्रंप ने कहा था कि अगले सप्ताह तक ईरान के साथ डील हो सकती है और दोनों देशों के बीच लगातार वार्ता जारी है। ट्रंप एक तरफ शांति वार्ता को लेकर लगातार अपडेट दे रहे हैं, वहीं वह इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से भी लगातार टच में हैं और उन्हें लेबनान और इजरायल पर किसी तरह के हमले से रोकने के लिए बार-बार कह रहे हैं।

पश्चिम एशिया संकट का असर पूरी दुनिया पर देखने को मिल रहा है। एनर्जी लागतों के बढ़ने से दुनिया भर के देश तमाम मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। ग्लोबल इकॉनमी भी इस दौरान डगमगाई नजर आ रही है और दुनिया भर में महंगाई बढ़ती नजर आ रही है। ट्रंप ने पिछले सप्ताह ही कहा था कि ईरान के साथ शांति वार्ता एकदम पटरी पर है और आने वाले कुछ सप्ताह में शांति डील का ऐलान भी किया जा सकता है।

PTI इनपुट के साथ

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख