return to news
  1. SBI म्यूचुअल फंड का अडानी ग्रुप में बड़ा दांव, दो कंपनियों में खरीदी करोड़ों की हिस्सेदारी, हर डीटेल यहां

मार्केट न्यूज़

SBI म्यूचुअल फंड का अडानी ग्रुप में बड़ा दांव, दो कंपनियों में खरीदी करोड़ों की हिस्सेदारी, हर डीटेल यहां

Namita Shukla

2 min read | अपडेटेड June 08, 2026, 07:52 IST

सारांश

एसबीआई म्यूचुअल फंड ने अडानी ग्रुप की अहम कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज में 16,439,984 शेयर खरीदे, जो लगभग 1.3% हिस्सेदारी है। इसके अलावा, एसबीआई म्यूचुअल फंड ने अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस में भी 6,365,796 शेयर खरीदे, जो 0.52% हिस्सेदारी के बराबर हैं।

शेयर सूची

अडानी ग्रुप

अडानी ग्रुप के शेयरों में क्यों आज दिख सकती है हलचल? (Photo: Shutterstock)

आज शेयर मार्केट खुलते ही अडानी ग्रुप के कुछ शेयरों पर निवेशकों की नजर गड़ी रहेगी। एसबीआई म्यूचुअल फंड द्वारा पिछले हफ्ते ओपन मार्केट ट्रांजैक्शन के जरिए अमेरिका स्थित जीक्यूजी पार्टनर्स से अडानी एंटरप्राइजेज और अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस में 5,747 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी खरीदने के बाद अडानी ग्रुप के शेयरों में आज हलचल देखने को मिल सकती है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के ब्लॉक डील डेटा के मुताबिक एसबीआई म्यूचुअल फंड ने अडानी ग्रुप की अहम कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज में 16,439,984 शेयर खरीदे, जो लगभग 1.3% हिस्सेदारी है। इसके अलावा, एसबीआई म्यूचुअल फंड ने अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस में भी 6,365,796 शेयर खरीदे, जो 0.52% हिस्सेदारी के बराबर हैं। इन शेयरों की कीमत 1,504.80 से 2,913.40 रुपये प्रति शेयर के बीच रही, जिससे कुल ट्रांजैक्शन वैल्यू 5,747.55 करोड़ रुपये हो गई।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इस बीच, राजीव जैन बैक्ड जीक्यूजी पार्टनर्स ने अपनी सहयोगी कंपनी जीक्यूजी पार्टनर्स इमर्जिंग मार्केट्स इक्विटी फंड के जरिए अडानी ग्रुप की दोनों कंपनियों में इतने ही नंबर्स में शेयर बेचे। एसबीआई म्यूचुअल फंड द्वारा पिछले महीने अडानी की प्रमुख कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज में 1,435 करोड़ रुपये में 0.45% हिस्सेदारी खरीदने के बाद यह हिस्सेदारी खरीदी गई है।

अडानी ग्रुप की कंपनियों ने कैसे रहे थे FY26 Q4 रिजल्ट्स?

फाइनेंशियल ईयर 2025-26 (FY26) में, अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस ने 71,779 करोड़ रुपये की अंडर-कंस्ट्रक्शन ट्रांसमिशन पाइपलाइन का ऐलान किया और 10 मिलियन स्मार्ट मीटर इंस्टॉलेशन का आंकड़ा पार किया। कंपनी के पास 2.5 करोड़ के ऑर्डर हैं, जबकि नेशनल लेवल पर 10.3 करोड़ के मौके हैं। ग्रुप के इनक्यूबेटर बिजनेस, अडानी एंटरप्राइजेज ने FY26 के दौरान राइट्स इश्यू के जरिए 24,930 करोड़ रुपये जुटाए, जबकि इसके एयरपोर्ट पोर्टफोलियो ने 8 एयरपोर्ट्स पर 95.3 मिलियन पैसेंजरों को संभाला। FY26 के लिए, अडानी ग्रुप की कंपनियों ने 1.53 लाख करोड़ रुपये (16.1 बिलियन डॉलर) का रिकॉर्ड कैपिटल खर्च और 94,834 करोड़ रुपये (10 बिलियन डॉलर) का ऑल-टाइम हाई EBITDA दर्ज किया।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख