return to news
  1. Tata Investment Corp. Ltd. के शेयरों में क्यों दिखी जबर्दस्त तेजी, किस वजह से 9% तक भागा दाम?

मार्केट न्यूज़

Tata Investment Corp. Ltd. के शेयरों में क्यों दिखी जबर्दस्त तेजी, किस वजह से 9% तक भागा दाम?

Upstox

2 min read | अपडेटेड November 26, 2025, 14:15 IST

सारांश

Tata Investment Corp. Ltd. Share Price: टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के शेयरों में आज करीब 9% तक की तेजी देखी गई। टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के शेयर में तेजी के क्या कारण हैं, चलिए समझते हैं।

शेयर सूची

टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशनल लिमिटेड

टाटा इन्वेस्टमेंट के शेयरों में क्यों दिख रही है तेजी?

हाल ही में आई भारी गिरावट के बाद इन्वेस्टरों की इन्वेस्टमेंट से आज टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के शेयर 9% तक बढ़कर 795 रुपये पर पहुंच गए थे। हालांकि इसके बाद इनमें कुछ गिरावट देखने को मिली। दोपहर 1:45 बजे टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के शेयर 6.26% बढ़कर 772 रुपये पर ट्रेड हो रहे थे। ऐसे में प्रति शेयर आज 45 रुपये के आस-पास का फायदा मिल रहा था। टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने हाल ही में अपने शेयरों का बंटवारा किया था। कंपनी ने अपने शेयरों को 10 टुकड़ों में बांट दिया था। टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के शेयरों का 52 वीक हाइ 1,184 रुपये है, जबकि 52 वीक लो 514.72 रुपये है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड एक नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी है जो इक्विटी शेयरों और इक्विटी-संबंधित प्रतिभूतियों में लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टमेंट पर केंद्रित है। फाइनेंशियल ईयर 2026 की दूसरी तिमाही में, कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट साल-दर-साल 19.78% बढ़कर 148.16 करोड़ रुपये हो गया था, जबकि ऑपरेशन्स से रेवेन्यू 8.07% बढ़कर 153.98 करोड़ रुपये हो गया था। कंपनी ने अक्टूबर में अपना पहला स्टॉक स्प्लिट भी पूरा किया था, जिसमें प्रत्येक 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले शेयर को 1 रुपये के 10 शेयरों में बांटा गया था।

पांच साल में कैसा रहा स्टॉक का प्रदर्शन?

पिछले पांच सालों की बात करें तो टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के शेयर 720.23% तक चढ़े हैं। इस तरह से शेयरों में कुल 677.88 रुपये तक की बढ़त देखने को मिली है। वहीं पिछले एक साल में शेयरों 15.84% की तेजी दिखी है और प्रति शेयर 105.57 रुपये का फायदा देखने को मिला है। टाटा ग्रुप की इस कंपनी ने पहली बार स्टॉक स्प्लिट किया है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख