return to news
  1. ION एक्सचेंज के शेयर आज क्यों बन गए रॉकेट? हुंडई इंजीनियरिंग से मिला ₹500 करोड़ का इंटरनेशनल कॉन्ट्रैक्ट

मार्केट न्यूज़

ION एक्सचेंज के शेयर आज क्यों बन गए रॉकेट? हुंडई इंजीनियरिंग से मिला ₹500 करोड़ का इंटरनेशनल कॉन्ट्रैक्ट

Namita Shukla

2 min read | अपडेटेड July 10, 2026, 14:32 IST

सारांश

भारत की प्रमुख वॉटर ट्रीटमेंट कंपनी, 'ION एक्सचेंज (इंडिया) लिमिटेड' की स्थापना 1964 में यूनाइटेड किंगडम की 'परम्यूटिट' (Permutit) की एक सब्सिडियरी के तौर पर हुई थी। भारत में पहली बार, ION एक्सचेंज ने ग्राहकों की सटीक जरूरतों को पूरा करने के लिए वर्ल्ड-क्लास ION एक्सचेंज रेजिन की एक बड़ी रेंज बनाई है।

शेयर सूची

शेयर मार्केट

ION एक्सचेंज के शेयरों में 17% तक की दिखी तेजी (Photo: Shutterstock)

ION एक्सचेंज (इंडिया) लिमिटेड के शेयर आज 17% यानी कि 71 रुपये तक उछलकर 473-474 रुपये प्रति शेयर के आस-पास ट्रेड हो रहे हैं। कंपनी को एक बड़ा ठेका मिला है, जिसके बाद शेयरों में यह तेजी देखी जा रही है। कंपनी को हुंडई इंजीनियरिंग से 52.83 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी कि 500 करोड़ रुपये का इंटरनेशनल कॉन्ट्रैक्ट मिला है। ION एक्सचेंज (इंडिया) लिमिटेड ने एक्सचेंज फाइलिंग में इस ठेके की डीटेल्स शेयर की हैं। पिछले एक महीने में ION एक्सचेंज के शेयरों में 35% से ज्यादा की तेजी देखी गई है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

एक्सचेंज फाइलिंग में ION ने कहा, ‘SEBI (लिस्टिंग ऑब्लिगेशन्स एंड डिस्क्लोजर रिक्वायरमेंट्स) रेगुलेशंस, 2015 के रेगुलेशन 30(3) और इसके शेड्यूल III के पार्ट A के पैरा B के तहत, हम आपको बताना चाहते हैं कि कंपनी को Hyundai Engineering & Construction Co., Ltd. से मिडिल ईस्ट में फिल्ट्रेशन यूनिट्स की सप्लाई के लिए एक इंटरनेशनल कॉन्ट्रैक्ट मिला है। इस कॉन्ट्रैक्ट की कुल कीमत 52.83 मिलियन USD (मौजूदा एक्सचेंज रेट के हिसाब से लगभग 503 करोड़ INR) है। यह प्रोजेक्ट 18 महीनों में पूरा किया जाना है। कृपया इस जानकारी को अपने रिकॉर्ड में दर्ज कर लें।’

ION एक्सचेंज (इंडिया) लिमिटेड के बारे में

भारत की प्रमुख वॉटर ट्रीटमेंट कंपनी, 'ION एक्सचेंज (इंडिया) लिमिटेड' की स्थापना 1964 में यूनाइटेड किंगडम की 'परम्यूटिट' (Permutit) की एक सब्सिडियरी के तौर पर हुई थी। भारत में पहली बार, ION एक्सचेंज ने ग्राहकों की सटीक जरूरतों को पूरा करने के लिए वर्ल्ड-क्लास ION एक्सचेंज रेजिन की एक बड़ी रेंज बनाई है। साथ ही, कंपनी ने वॉटर और वेस्टवॉटर ट्रीटमेंट इक्विपमेंट की इंजीनियरिंग और प्रोडक्शन के लिए डिजाइन क्षमताएं भी डेवलप की हैं।

शुरुआत से ही, ION एक्सचेंज लगातार रिसर्च और डेवलपमेंट (R&D) और दुनिया भर की खास कंपनियों के साथ पार्टनरशिप करके देश में नई टेक्नोलॉजी लाने में सबसे आगे रही है। कंपनी के R&D और टेक्नोलॉजी सेंटर्स को 1965 से 'डिपार्टमेंट ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च' (DSIR) से मान्यता मिली हुई है। कंपनी पानी, वेस्टवॉटर मैनेजमेंट, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और वेस्ट-टू-एनर्जी सॉल्यूशंस के सेक्टर में शहरी और ग्रामीण इलाकों के उद्योगों, कंपनियों, घरों और समुदायों की जरूरतों को पूरा करने के लिए कई तरह की टेक्नोलॉजी, प्रोडक्ट्स और सर्विसेज देती हैं। ION Exchange ने शहरी और ग्रामीण भारत में अधिकृत चैनल पार्टनर्स का एक बहुत बड़ा नेटवर्क बनाया है, ताकि कंपनी अपने स्टैंडर्ड प्रोडक्ट्स के जरिए SMEs की छोटी जरूरतों को भी अच्छे से पूरा कर सके।

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख