return to news
  1. Wakefit Innovations IPO Subscription: पहले दिन निवेशकों ने नहीं दिखाई दिलचस्पी, 15% ही सब्सक्राइब हो सका इश्यू

मार्केट न्यूज़

Wakefit Innovations IPO Subscription: पहले दिन निवेशकों ने नहीं दिखाई दिलचस्पी, 15% ही सब्सक्राइब हो सका इश्यू

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड December 08, 2025, 19:19 IST

सारांश

Wakefit Innovations IPO: वेकफिट इनोवेशन के आईपीओ के लिए ₹185 से ₹195 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। इसके तहत 377.18 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी किए जा रहे हैं। वहीं OFS के जरिए 911.71 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की जा रही है।

Wakefit Innovations IPO

Wakefit Innovations IPO: निवेशकों के पास इस मेनबोर्ड आईपीओ में 10 दिसंबर तक निवेश का मौका रहेगा।

Wakefit Innovations के IPO को सब्सक्रिप्शन के पहले दिन निवेशकों का फीका रिस्पॉन्स मिला। आज 08 दिसंबर को यह पब्लिक इश्यू महज 15 फीसदी गुना ही सब्सक्राइब हो सका। इसे कुल 55,12,584 शेयरों के लिए ही बोलियां मिल सकी, जबकि ऑफर पर 3,63,53,276 शेयर हैं। निवेशकों के पास इस मेनबोर्ड आईपीओ में 10 दिसंबर तक निवेश का मौका रहेगा। कंपनी का इरादा पब्लिक इश्यू के जरिए 1,288.89 करोड़ रुपये जुटाने का है, जिसमें फ्रेश इश्यू के साथ ही ऑफर फॉर सेल (OFS) भी शामिल है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Wakefit Innovations IPO के सब्सक्रिप्शन आंकड़े

  • क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs)- 0.00 गुना
  • नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NIIs)- 0.07 गुना
  • रिटेल इनवेस्टर्स- 0.73 गुना
  • टोटल- 0.15 गुना
  • (BSE, 08 Dec 2025 | 05:00:00 PM)

Wakefit Innovations IPO के बारे में

वेकफिट इनोवेशन के आईपीओ के लिए ₹185 से ₹195 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। इसके तहत 377.18 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी किए जा रहे हैं। वहीं OFS के जरिए 911.71 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की जा रही है। इसका लॉट साइज 76 शेयरों का है। रिटेल निवेशकों को इसमें कम से कम 14,820 रुपये का निवेश करना होगा। एक्सिस कैपिटल लिमिटेड बुक रनिंग लीड मैनेजर है और MUFG इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू का रजिस्ट्रार है।

सब्सक्रिप्शन के बाद सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट 11 दिसंबर को किया जाना है। वहीं लिस्टिंग के लिए संभावित तारीख 15 दिसंबर तय की गई है। कंपनी ने एंकर निवेशकों से 580 करोड़ रुपये जुटाए थे।

Wakefit Innovations का बिजनेस

2016 में शुरू हुई वेकफिट इनोवेशंस लिमिटेड एक भारतीय D2C (डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर) होम और स्लीप सॉल्यूशंस कंपनी है, जो अपने हाई-क्वालिटी और किफायती मैट्रेस, फर्नीचर और होम डेकोर प्रोडक्ट्स के लिए जानी जाती है। कंपनी को शुरू में अपने मेमोरी फोम मैट्रेस से लोकप्रियता मिली, जिन्हें सीधे ग्राहकों को ऑनलाइन बेचा जाता था, जिससे बिचौलियों को खत्म किया गया और प्रतिस्पर्धी कीमतें दी गईं। समय के साथ वेकफिट ने अपने पोर्टफोलियो का विस्तार किया और इसमें तकिए, बेड, सोफे, स्टडी टेबल, वार्डरोब और अन्य फर्नीचर आइटम शामिल किए, जो आधुनिक भारतीय घरों की बदलती जरूरतों को पूरा करते हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख