return to news
  1. Corona Remedies IPO: पहले दिन अब तक 62% सब्सक्राइब, एम्प्लॉयीज का हिस्सा पूरी तरह भरा, चेक करें आंकड़े

मार्केट न्यूज़

Corona Remedies IPO: पहले दिन अब तक 62% सब्सक्राइब, एम्प्लॉयीज का हिस्सा पूरी तरह भरा, चेक करें आंकड़े

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड December 08, 2025, 17:55 IST

सारांश

Corona Remedies IPO: आईपीओ के लिए लॉट साइज 14 है, जिसमें रिटेल निवेशकों को मिनिमम ₹14,868 का निवेश करना होगा। इस इश्यू में कर्मचारियों के लिए 58,036 शेयरों तक का रिजर्वेशन शामिल है, जो इश्यू प्राइस से ₹54.00 के डिस्काउंट पर दिए जा रहे हैं।

Corona Remedies IPO

Corona Remedies IPO: निवेशकों के पास इस आईपीओ में 10 दिसंबर तक निवेश का मौका रहेगा।

Corona Remedies IPO: कोरोना रेमेडीज के आईपीओ में आज सब्सक्रिप्शन के पहले दिन निवेशकों का ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिलता दिख रहा है। आज 08 दिसंबर को यह पब्लिक इश्यू अब तक 0.62 गुना सब्सक्राइब हो गया है। BSE के आंकड़ों के मुताबिक इसे अब तक 28,17,234 शेयरों के लिए बोलियां मिली है, जबकि ऑफर पर 45,71,882 शेयर हैं। निवेशकों के पास इस आईपीओ में 10 दिसंबर तक निवेश का मौका रहेगा। कंपनी का इरादा पब्लिक इश्यू के जरिए 655.37 करोड़ रुपये जुटाने का है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Corona Remedies IPO के सब्सक्रिप्शन आंकड़े

  • क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs)- 0.00 गुना
  • नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NIIs)- 0.79 गुना
  • रिटेल इनवेस्टर्स- 0.87 गुना
  • एम्प्लॉयीज रिजर्व्ड- 1.35 गुना
  • टोटल- 0.62 गुना
  • (BSE, 08 Dec 2025 | 05:00:00 PM)

Corona Remedies IPO के बारे में

यह एक मेनबोर्ड आईपीओ है, जो कि पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) पर बेस्ड है। OFS में 0.62 करोड़ शेयर बेचे जा रहे हैं। इसके लिए प्राइस बैंड 1008-1062 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। सब्सक्रिप्शन के बाद सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट 11 दिसंबर को किया जाना है। वहीं BSE और NSE पर लिस्टिंग के लिए संभावित तारीख 15 दिसंबर तय की गई है।

आईपीओ के लिए लॉट साइज 14 है, जिसमें रिटेल निवेशकों को मिनिमम ₹14,868 का निवेश करना होगा। इस इश्यू में कर्मचारियों के लिए 58,036 शेयरों तक का रिजर्वेशन शामिल है, जो इश्यू प्राइस से ₹54.00 के डिस्काउंट पर दिए जा रहे हैं। JM फाइनेंशियल लिमिटेड बुक रनिंग लीड मैनेजर है और बिगशेयर सर्विसेज़ प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू का रजिस्ट्रार है। कोरोना रेमेडीज के IPO के तहत एंकर इन्वेस्टर्स से ₹194.86 करोड़ पहले ही जुटा लिए गए हैं।

Corona Remedies IPO का GMP

ग्रे मार्केट की बात करें तो इस आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। आज यह इश्यू 260 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इसका मतलब है कि कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग ₹1322 रुपये के भाव पर होने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो निवेशकों को लिस्टिंग पर 24.48 फीसदी का मुनाफा होगा। हालांकि, ध्यान रहे कि ग्रे मार्केट संकेत मात्र है और लिस्टिंग अलग हो सकती है। अपस्टॉक्स इसका समर्थन नहीं करता है।

Corona Remedies का बिजनेस

अगस्त 2004 में बनी कोरोना रेमेडीज लिमिटेड एक फार्मास्युटिकल कंपनी है जो महिलाओं की हेल्थकेयर, कार्डियोलॉजी, पेन मैनेजमेंट, यूरोलॉजी और दूसरे इलाज के क्षेत्रों में प्रोडक्ट डेवलप, मैन्युफैक्चर और मार्केटिंग करती है। 30 जून 2025 तक कंपनी के डाइवर्स पोर्टफोलियो में महिलाओं की हेल्थकेयर, कार्डियो-डायबिटीज, पेन मैनेजमेंट, यूरोलॉजी और मल्टीस्पेशियलिटी फार्मास्यूटिकल्स (जिसमें विटामिन/मिनरल्स/न्यूट्रिशन, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल और रेस्पिरेटरी शामिल हैं) जैसे इलाज के क्षेत्रों में 71 ब्रांड शामिल हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख