return to news
  1. Waaree Energies Shares: Q4 नतीजों में दिखा जबर्दस्त प्रॉफिट, फिर भी क्यों लुढ़के शेयर?

मार्केट न्यूज़

Waaree Energies Shares: Q4 नतीजों में दिखा जबर्दस्त प्रॉफिट, फिर भी क्यों लुढ़के शेयर?

Namita Shukla

3 min read | अपडेटेड April 30, 2026, 11:46 IST

सारांश

Waaree Energies: वारी एनर्जीज ने फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के आखिरी क्वार्टर के वित्तीय नतीजे घोषित कर दिए हैं। कंपनी का प्रदर्शन FY26 के आखिरी क्वार्टर में दमदार रहा, लेकिन फिर भी आज शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है।

शेयर सूची

वारी एनर्जीज

वारी एनर्जीज के शेयरों में क्यों दिखी गिरावट?

Waaree Energies Shares: सोलर पीवी मॉड्यूल मैनुफैक्चरर वारी एनर्जीज के शेयरों में आज करीब 11% तक की गिरावट देखने को मिली है। 11:30 बजे के आस-पास वारी एनर्जीज के शेयर 10.75% यानी कि 376.70 रुपये गिरकर 3,126.20 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड हो रहे थे। वारी एनर्जीज ने 29 अप्रैल को फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के आखिरी क्वार्टर के वित्तीय नतीजे पेश किए, जिसके बाद आज शेयरों में यह भयंकर गिरावट देखने को मिली। वारी एनर्जीज ने फाइनेंशियल ईयर 2026 के चौथी क्वार्टर में अपने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 71.44% की वृद्धि दर्ज की, जो 1,061.1 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल के इसी क्वार्टर में कंपनी का PAT (Profit after tax) 618.91 करोड़ रुपये था।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

वारी एनर्जीज के चौथे क्वार्टर के नतीजे

फाइनेंशियल ईयर 2026 के मार्च क्वार्टर में ऑपरेशन्स से रेवेन्यू 111.79% बढ़कर 8,480.25 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले फाइनेंशियल ईयर की इसी क्वार्टर में यह 4,003.93 करोड़ रुपये था। एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, FY26 के मार्च क्वार्टर में कंपनी का ऑपरेटिंग EBITDA 70.91% बढ़कर 1,576.76 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले यह 922.57 करोड़ रुपये था। ऑपरेटिंग EBITDA मार्जिन 18.59% रहा, जो पिछले साल 23.04% था। वारी एनर्जीज ने FY26 के लिए 10 रुपये के प्रत्येक शेयर पर 2 रुपये का फाइनल डिविडेंड 20% की दर से प्रस्तावित किया है, जो आने वाली वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में सदस्यों की स्वीकृति के अधीन है।

कंपनी ने इस तिमाही में 4.2 गीगावाट मॉड्यूल उत्पादन हासिल किया और FY26 में 12.6 गीगावाट का अब तक का उच्चतम वार्षिक उत्पादन दर्ज किया। मजबूत परिचालन दक्षता और बड़े पैमाने पर उत्पादन के लाभों के कारण कंपनी ने FY26 में 10,000 करोड़ रुपये जुटाने को भी मंजूरी दी।

नतीजों पर टिप्पणी करते हुए, पूर्णकालिक निदेशक और सीईओ जिग्नेश राठौड़ ने कहा, ‘वारी एनर्जीज लिमिटेड ने फाइनेंशियल ईयर 2026 में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया है, ऑपरेशन्स से कुल रेवेन्यू 26,536.77 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। हमारे ऑपरेशनल माइलस्टोन्स भी उतने ही अहम रहे हैं, क्योंकि हमने मॉड्यूल और सेल दोनों में अपने प्रोडक्शन को बढ़ाया है। यह साल बड़े पैमाने पर स्केल, बैकवर्ड इंटीग्रेशन को आगे बढ़ाने और ऑपरेशनल एक्सिलेंस के जरिए निरंतर वितरण सुनिश्चित करने से परिभाषित हुआ। बड़े पैमाने पर उत्पादन से दक्षता और लागत नेतृत्व में सुधार हुआ, जिससे मजबूत मांग को समर्थन मिला।’ उन्होंने आगे कहा, ‘फाइनेंशियल ईयर 2027 में प्रवेश करते हुए, कंपनी 7,000 - 7,700 करोड़ रुपये के ऑपरेटिंग EBITDA का अनुमान लगा रही है।’

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख