return to news
  1. Vedanta: 1 महीने में 16% चढ़ने के बाद आज 3% गिरे शेयर, डीमर्जर के बाद नई कंपनियों की कब होगी लिस्टिंग?

मार्केट न्यूज़

Vedanta: 1 महीने में 16% चढ़ने के बाद आज 3% गिरे शेयर, डीमर्जर के बाद नई कंपनियों की कब होगी लिस्टिंग?

Upstox

3 min read | अपडेटेड June 01, 2026, 14:19 IST

सारांश

वेदांता के लिए एक अच्छी खबर यह भी रही कि रेटिंग एजेंसी ICRA ने वेदांता ग्रुप की प्रमुख कंपनियों की क्रेडिट रेटिंग बढ़ाकर AA+ कर दी है। AA+ रेटिंग का मतलब है कि कंपनी की वित्तीय स्थिति मजबूत मानी जा रही है और कर्ज चुकाने का जोखिम काफी कम है। यह पिछले एक दशक में वेदांता की सबसे ऊंची घरेलू क्रेडिट रेटिंग है।

Vedanta

Vedanta: डीमर्जर के बाद बनने वाली नई कंपनियों की लिस्टिंग जून के मध्य तक हो सकती है।

अनिल अग्रवाल की कंपनी Vedanta के शेयरों में आज आज 1 जून को 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट है। रिपोर्ट लिखे जाने के समय यह स्टॉक BSE पर 3.28 फीसदी गिरकर 341.10 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहा था। हालांकि पिछले 1 महीने में यह स्टॉक करीब 16 फीसदी चढ़ा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक डीमर्जर के बाद बनने वाली नई कंपनियों की लिस्टिंग जून के मध्य तक हो सकती है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कब हो सकती है लिस्टिंग?

वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने CNBC-TV18 के साथ एक इंटरव्यू में इस बात की पुष्टि की कि वेदांता ग्रुप की अलग हुई चारों कंपनियां जून में लिस्ट हो जाएंगी। वेदांता के शेयर 30 अप्रैल 2026 से एक्स-डिमर्जर आधार पर ट्रेड कर रहे हैं। इसका मतलब है कि अब शेयर की कीमत में उन कारोबारों का मूल्य शामिल नहीं है जिन्हें अलग कंपनियों में बांटा जा रहा है। इसी वजह से डिमर्जर के बाद शेयर की नई कीमत तय करने के लिए विशेष ट्रेडिंग सत्र भी आयोजित किया गया था।

ICRA ने बढ़ाई रेटिंग

वेदांता के लिए एक अच्छी खबर यह भी रही कि रेटिंग एजेंसी ICRA ने वेदांता ग्रुप की प्रमुख कंपनियों की क्रेडिट रेटिंग बढ़ाकर AA+ कर दी है। AA+ रेटिंग का मतलब है कि कंपनी की वित्तीय स्थिति मजबूत मानी जा रही है और कर्ज चुकाने का जोखिम काफी कम है। यह पिछले एक दशक में वेदांता की सबसे ऊंची घरेलू क्रेडिट रेटिंग है।

ICRA के अनुसार कंपनी की परिचालन क्षमता मजबूत हुई है, मुनाफा बेहतर हुआ है, नकदी की स्थिति में सुधार आया है। डीमर्जर के बाद कारोबार अधिक प्रभावी तरीके से संचालित हो सकेंगे। इससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।

5 हिस्सों में बंट जाएगी कंपनी

डीमर्जर योजना के तहत वेदांता के कारोबार को पांच अलग-अलग कंपनियों में बांटा जा रहा है। मौजूदा वेदांता कंपनी में जिंक, सिल्वर, कॉपर और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे कारोबार रहेंगे। वहीं, एल्युमिनियम, ऑयल एंड गैस, पावर और आयरन-स्टील कारोबार अलग-अलग कंपनियों के रूप में काम करेंगे।

इस योजना के तहत वेदांता के शेयरधारकों को नई बनने वाली चार कंपनियों के शेयर 1:1 अनुपात में मिले हैं। यानी जिसके पास वेदांता का 1 शेयर था, उसे प्रत्येक नई कंपनी का 1 शेयर मिला है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि डीमर्जर के बाद हर कारोबार की अलग पहचान बनेगी और निवेशकों को प्रत्येक बिजनेस की वास्तविक वैल्यू समझने में आसानी होगी। फिलहाल बाजार की नजर जून में होने वाली नई कंपनियों की लिस्टिंग पर बनी हुई है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख