return to news
  1. Nifty IT: Coforge से TCS तक 5% से ज्यादा उछले शेयर, क्या है आईटी स्टॉक्स में वापसी की वजह?

मार्केट न्यूज़

Nifty IT: Coforge से TCS तक 5% से ज्यादा उछले शेयर, क्या है आईटी स्टॉक्स में वापसी की वजह?

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड June 01, 2026, 12:14 IST

सारांश

निफ्टी IT इंडेक्स में शामिल शेयरों की बात करें तो सबसे ज्यादा खरीदारी Persistent Systems और Coforge में नजर आई और ये दोनों शेयर 5 फीसदी से ज्यादा उछल गए। इसके अलावा LTM, Tech Mahindra, Mphasis और Infosys के शेयर भी 4 फीसदी से ज्यादा उछल गए।

it stocks

आज शेयर बाजार में गिरावट है, लेकिन इसके बावजूद IT स्टॉक्स में रैली दिख रही है।

IT सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में आज 1 जून को जमकर खरीदारी हो रही है। इसके चलते निफ्टी IT इंडेक्स करीब 3.77 फीसदी तक उछलकर 30,176.65 के स्तर पर पहुंच गया है। रिपोर्ट लिखे जाने के समय इंडेक्स में शामिल सभी शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे थे। दिलचस्प बात यह है कि आज शेयर बाजार में गिरावट है, लेकिन इसके बावजूद IT स्टॉक्स में रैली दिख रही है। इस तेजी की सबसे बड़ी वजह दुनियाभर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में आई मजबूती रही, जिसका असर भारतीय आईटी कंपनियों पर भी देखने को मिला।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इन शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी

निफ्टी IT इंडेक्स में शामिल शेयरों की बात करें तो सबसे ज्यादा खरीदारी Persistent Systems और Coforge में नजर आई और ये दोनों शेयर 5 फीसदी से ज्यादा उछल गए। इसके अलावा LTM, Tech Mahindra, Mphasis और Infosys के शेयर भी 4 फीसदी से ज्यादा उछल गए। TCS में 2.50 फीसदी से ज्यादा की बढ़त रही। HCL Tech, OFSS और Wipro में भी 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई।

क्या है IT शेयरों में तेजी की वजह

एक्सपर्ट्स के अनुसार दुनिया भर में AI, सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर और हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग पर बढ़ते निवेश की उम्मीदों ने टेक्नोलॉजी शेयरों को सहारा दिया है। जापान और दक्षिण कोरिया के टेक शेयरों में भी तेज खरीदारी देखने को मिली।

इसके अलावा हाल ही में Wipro ने ServiceNow के साथ साझेदारी का ऐलान किया था। इसके साथ ही विप्रो बायबैक के जरिए अपने ही 15 हजार करोड़ रुपये के शेयर वापस खरीदने वाला है, जिसके लिए रिकॉर्ड डेट 5 जून है। इसके अलावा पिछले 6 महीने में निफ्टी IT इंडेक्स में करीब 20 फीसदी की गिरावट आई है। ऐसे में अब निवेशक वैल्यू बाइंग भी कर रहे हैं, जिससे इन शेयरों को सपोर्ट मिल रहा है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख