return to news
  1. वेदांता ग्रुप के शेयरों में हलचल, वेदांता रिसोर्सेज ने हिस्सेदारी बेचने को लेकर खबरों को किया खारिज

मार्केट न्यूज़

वेदांता ग्रुप के शेयरों में हलचल, वेदांता रिसोर्सेज ने हिस्सेदारी बेचने को लेकर खबरों को किया खारिज

Namita Shukla

3 min read | अपडेटेड August 27, 2026, 10:01 IST

सारांश

वेदांता रिसोर्सेज ने बुधवार को वेदांता लि., वेदांता एल्युमिनियम या वेदांता ग्रुप की किसी अन्य कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेचने से जुड़ी हाल की मीडिया अटकलों को खारिज कर दिया।

शेयर सूची

वेदांता ग्रुप

वेदांता ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में तेजी (Photo: Shutterstock)

वेदांता ग्रुप के शेयरों में आज भी हलचल देखने को मिल सकती है। बुधवार को शेयर मार्केट में गिरावट के बीच वेदांता ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में अच्छी तेजी दिखाई थी। वेदांता ऑयल एंड गैस, वेदांता आयरन एंड स्टील और वेदांता एल्युमिनियम मेटल के शेयरों में 5.57% तक की बढ़त दर्ज की गई थी। वहीं आज की बात करें तो वेदांता ऑयल एंड गैस, वेदांता आयरन एंड स्टील के शेयर ग्रीन में ट्रेड हो रहे हैं, जबकि वेदांता एल्युमिनियम मेटल में कुछ गिरावट देखने को मिल रही है। बुधवार को बीएसई में वेदांता ऑयल एंड गैस का शेयर 5.57%, वेदांता आयरन एंड स्टील 4.98%, वेदांता लिमिटेड 4.31%, वेदांता एल्युमिनियम मेटल 3.32% और वेदांता पावर का शेयर 1.57% तक चढ़े थे।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

वेदांता के बयान के मुताबिक, ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में तेजी से संयुक्त रूप से बाजार पूंजीकरण बढ़कर 3,38,350 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि वेदांता ग्रुप की अलग-अलग कंपनियों के शेयरों आई तेज और व्यापक बढ़त से धातु, खनिज, तेल एवं गैस तथा बिजली कारोबार में निवेशकों की रुचि का पता चलता है। वेदांता ग्रुप से अलग होकर बनी कंपनियों… वेदांता एल्युमिनियम मेटल, वेदांता पावर, वेदांता ऑयल एंड गैस और वेदांता आयरन एंड स्टील ने इस साल 15 जून को शेयर बाजार में कारोबार शुरू किया था। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 183.15 अंक यानी 0.24% टूटकर 77,472.94 अंक पर बंद हुआ था। वहीं एनएसई निफ्टी 126.80 अंक यानी 0.52% टूटकर 24,207.75 अंक पर रहा था।

इस बीच, वेदांता रिसोर्सेज ने बुधवार को वेदांता लि., वेदांता एल्युमिनियम या वेदांता ग्रुप की किसी अन्य कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेचने से जुड़ी हाल की मीडिया अटकलों को खारिज कर दिया। प्रवक्ता ने कहा, ‘वेदांता रिसोर्सेज लि. ग्रुप की किसी भी कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेचने से जुड़ी हाल की मीडिया अटकलों को खारिज करता है।’ उन्होंने क्लियर किया है कि फिलहाल ऐसा कोई प्लान नहीं है। प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी का ध्यान ग्रोथ और अपनी कंपनियों के पूर्ण मूल्य को सामने लाने पर है। इसके तहत समूह को पांच अलग-अलग वर्ल्ड लेवल कंपनियों में बांटने, विकास के लिए महत्वाकांक्षी पूंजीगत व्यय योजना, कर्ज घटाने के मजबूत रिकॉर्ड और शेयरधारकों को लगातार लाभ देने पर जोर दिया जा रहा है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
PTI इनपुट के साथ

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख