return to news
  1. GIC का OFS आज से खुला नॉन-रिटेल इन्वेस्टरों के लिए, कितनी हिस्सेदारी बेच रही सरकार? शेयर हुए धड़ाम

मार्केट न्यूज़

GIC का OFS आज से खुला नॉन-रिटेल इन्वेस्टरों के लिए, कितनी हिस्सेदारी बेच रही सरकार? शेयर हुए धड़ाम

Namita Shukla

2 min read | अपडेटेड June 16, 2026, 10:33 IST

सारांश

GIC OFS: यह मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में सरकार द्वारा किसी पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग (PSU) में हिस्सेदारी बेचने का पांचवां मामला है। अब तक, केंद्र सरकार ने PSU में हिस्सेदारी बेचकर लगभग 13,389 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

शेयर सूची

GICRE
--
GIC OFS

सरकार ₹352 प्रति शेयर के भाव पर GIC में 5% हिस्सेदारी बेच रही है। (Photo: Shutterstock)

General Insurance Corporation of India (GIC) के शेयरों में आज काफी गिरावट देखने को मिली है। जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के शेयर मार्केट खुलने के बाद आज सुबह 10:15 बजे 5.44% यानी कि 21.05 रुपये गिरकर 366.20 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड हो रहे थे। दरअसल सरकार जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (जीआईसी) में 5% तक हिस्सेदारी 352 रुपये प्रति शेयर के न्यूनतम मूल्य पर बेचेगी। दो दिन की बिक्री पेशकश (Offer for sale, OFS) संस्थागत निवेशकों के लिए आज खुल गई है, जबकि रिटेल इन्वेस्टरों के लिए OFS कल यानी कि बुधवार को खुलेगा। 352 प्रति शेयर के न्यूनतम कीमत पर 8.77 करोड़ रुपये से ज्यादा शेयरों की बिक्री से सरकारी खजाने को लगभग 3,000 करोड़ रुपये मिलेंगे।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

सरकार जीआईसी में 2% इक्विटी बेचेगी, साथ ही ग्रीन शू ऑप्शन के तहत अतिरिक्त 3% हिस्सेदारी भी बेची जा सकती है। निवेश एवं लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग (Department of Investment and Public Asset Management, DIPAM) के सचिव अरुणिश चावला ने 'एक्स' पर यह जानकारी दी।

GIC का शेयरहोल्डिंग पैटर्न

शेयरहोल्डिंग के लेटेस्ट डेटा के मुताबिक भारत सरकार 82.40% हिस्सेदारी के साथ GIC Re में सबसे बड़ी शेयरहोल्डर बनी हुई है। इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स में, लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) के पास 9.81% हिस्सेदारी है, जबकि म्यूचुअल फंड्स के पास कंपनी का 1.49% हिस्सा है।

इस FY में किस-किस PSU में सरकार ने बेची है हिस्सेदारी?

यह मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में सरकार द्वारा किसी पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग (PSU) में हिस्सेदारी बेचने का पांचवां मामला है। अब तक, केंद्र सरकार ने PSU में हिस्सेदारी बेचकर लगभग 13,389 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इसमें कोल इंडिया से 5,542 करोड़ रुपये, NHPC से 4,357 करोड़ रुपये, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से 2,266 करोड़ रुपये और NLC इंडिया से 1,223 करोड़ रुपये शामिल हैं। सरकार का लक्ष्य फाइनेंशियल ईयर 2027 में विनिवेश और एसेट मोनेटाइजेशन से 80,000 करोड़ रुपये जुटाना है। साथ ही, लगातार हिस्सेदारी बेचने और रणनीतिक मोनेटाइजेशन पहलों के जरिए बजट में तय अनुमान से ज्यादा कमाई करने का भी लक्ष्य है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख