return to news
  1. Upcoming IPOs: अगले हफ्ते 19 नए IPO बाजार में देंगे दस्तक, 20 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

मार्केट न्यूज़

Upcoming IPOs: अगले हफ्ते 19 नए IPO बाजार में देंगे दस्तक, 20 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड September 26, 2026, 18:19 IST

सारांश

SRIT India का IPO 28 सितंबर को खुलेगा और 30 सितंबर को बंद होगा। कंपनी ने शेयर का प्राइस बैंड ₹123 से ₹130 तय किया है। यह ₹218.40 करोड़ का पूरी तरह फ्रेश इश्यू है, जिसमें 1.68 करोड़ नए शेयर जारी किए जाएंगे।

IPO

Shah Investor's Home का ₹90.17 करोड़ का IPO 28 सितंबर से 30 सितंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा।

Upcoming IPOs: अगले हफ्ते प्राइमरी मार्केट में जबरदस्त एक्शन दिखने वाला है। 28 सितंबर से शुरू हो रहे नए सप्ताह में कम से कम 19 IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेंगे। इनमें तीन मेनबोर्ड आईपीओ हैं, जिनमें Shah Investor's Home, SRIT India और Nityas Gems & Jewellery शामिल हैं। इसके अलावा 16 SME IPO भी बाजार में दस्तक देंगे। यहां इन आईपीओ की पूरी जानकारी दी गई है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Shah Investor's Home IPO

Shah Investor's Home का ₹90.17 करोड़ का IPO 28 सितंबर से 30 सितंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। कंपनी ने शेयर का प्राइस बैंड ₹159 से ₹167 तय किया है। एक लॉट में 85 शेयर होंगे। यह पूरी तरह फ्रेश इश्यू है, जिसमें 53.99 लाख नए शेयर जारी किए जाएंगे। इसमें OFS यानी ऑफर फॉर सेल नहीं है।

IPO से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल की जरूरतों और सामान्य कॉरपोरेट कामकाज के लिए किया जाएगा। Shah Investor's Home एक रिटेल ब्रोकिंग कंपनी है। यह इक्विटी ब्रोकिंग, डेरिवेटिव्स ब्रोकिंग, म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूशन, IPO निवेश और दूसरी सिक्योरिटीज से जुड़ी सेवाएं देती है।

SRIT India IPO

SRIT India का IPO 28 सितंबर को खुलेगा और 30 सितंबर को बंद होगा। कंपनी ने शेयर का प्राइस बैंड ₹123 से ₹130 तय किया है। यह ₹218.40 करोड़ का पूरी तरह फ्रेश इश्यू है, जिसमें 1.68 करोड़ नए शेयर जारी किए जाएंगे। निवेशक कम से कम 115 शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं।

IPO से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल मौजूदा प्रोडक्ट्स के आधुनिकीकरण, री-डेवलपमेंट, वर्किंग कैपिटल, संभावित अधिग्रहण और सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों के लिए किया जाएगा। SRIT India IT और ITES सॉल्यूशंस देने वाली कंपनी है। यह डिजिटल सॉल्यूशंस, कस्टम एप्लिकेशन डेवलपमेंट और सिस्टम इंटीग्रेशन जैसी सेवाएं देती है।

Nityas Gems & Jewellery IPO

लैब-ग्रोवन डायमंड से जड़ी सोने की ज्वेलरी बनाने वाली Nityas Gems & Jewellery का ₹108.35 करोड़ का IPO 30 सितंबर से 5 अक्टूबर तक खुला रहेगा। कंपनी ने शेयर का प्राइस बैंड ₹70 से ₹75 तय किया है। यह 1.45 करोड़ शेयरों का फ्रेश इश्यू है। एक लॉट में 200 शेयर होंगे। IPO से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल की जरूरतों और सामान्य कॉरपोरेट कामकाज के लिए किया जाएगा।

अगले हफ्ते खुलने वाले SME IPO

इन तीन मेनबोर्ड IPO के अलावा Acme Universal Safezone 9, Shivchem Agro, Pind Hospitality, Shree TNB Polymers, Vans Electroengineerings, Papadmalji Agro Foods, Black Opal Consultants, EverestMS Technologies, Omara Ventures, Sollfege Smart Electronics, Eventions, SJP Ultrasonic, Dove Soft, TNA Solutions, Acme India Industries और Paramount Syntex के SME IPO भी अगले हफ्ते खुलेंगे।

अगले हफ्ते इन IPO की होगी लिस्टिंग

28 सितंबर को FX Multitech, Vivekanand Cotspin और Robokidz Eduventures की लिस्टिंग होगी। 29 सितंबर को Himalaya Nutravedics, Varmora Granito और Anand Seamless शेयर बाजार में लिस्ट होंगे। इसके बाद 30 सितंबर को Elevate Campuses, Core Integra Consulting, ArMee Infotech, SK Offset, Liqvd Digital, Unitec Fibres, Swastika Infra, Pooja Logistics और Adroit Industries की लिस्टिंग होगी। इसके अलावा 1 अक्टूबर को Peshwa Wheat, Moneyview, A-One Steels, Green Asia Impex और Roopa Screen की लिस्टिंग होनी है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख