मार्केट न्यूज़
.png)
5 min read | अपडेटेड July 15, 2026, 18:42 IST
सारांश
आज Angel One, Mangalore Refinery and Petrochemicals (MRPL), Emmvee Photovoltaic Power, Fedbank Financial Services, Raghav Productivity Enhancers और Jana Small Finance Bank के भी तिमाही नतीजे आ रहे हैं।

Q1 Results: Oriental Hotels और GTPL Hathway भी आज अपने जून तिमाही के नतीजे घोषित कर रही हैं।
इसके अलावा Angel One, Mangalore Refinery and Petrochemicals (MRPL), Emmvee Photovoltaic Power, Fedbank Financial Services, Raghav Productivity Enhancers, Jana Small Finance Bank, Network18 Media & Investments, Steel Strips Wheels, Oriental Hotels और GTPL Hathway भी आज अपने जून तिमाही के नतीजे घोषित कर रही हैं। यहां आज के नतीजों की पूरी जानकारी दी जा रही है।
Angel One ने जून तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर दोगुने से अधिक बढ़कर 231 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की समान तिमाही में यह आंकड़ा 114 करोड़ रुपये था। इसका रेवेन्यू भी 25 फीसदी बढ़कर 1,430 करोड़ रुपये पर आ गया है। पिछले साल की समान अवधि में रेवेन्यू ₹1,141 करोड़ रुपये था।
रिलायंस इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (RIIL) ने वित्त वर्ष 2027 की चौथी तिमाही (Q4) में अपना स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 0.4% बढ़कर ₹2.57 करोड़ दर्ज किया, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह ₹2.56 करोड़ था। तिमाही के दौरान ऑपरेशन्स से इसका रेवेन्यू सालाना आधार पर 30.66% घटकर ₹8.64 करोड़ रह गया, जबकि वित्त वर्ष 2026 की जून तिमाही में यह ₹12.46 करोड़ था।
Himadri Chem के जून तिमाही के नतीजे आ गए हैं। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना 26 फीसदी बढ़कर 230 करोड़ रुपये हो गया है। रेवेन्यू में भी 28 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह 1,432 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
Jana Small Finance Bank का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट जून तिमाही में सालाना 52 फीसदी बढ़कर 155 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। पिछेले साल यह आंकड़ा 102 करोड़ रुपये था। नेट इंटरेस्ट इनकम में 33 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह 782 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। ग्रॉस NPA सुधरकर 2.24 फीसदी पर आ गया, जबकि पिछली तिमाही में यह 2.33 फीसदी था। नेट NPA भी 0.85 फीसदी पर रहा, जबकि पिछले तिमाही में यह 0.87 फीसदी था।
HDFC Life का जून तिमाही में कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 11.5 फीसदी बढ़कर 611 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी की नेट प्रीमियम इनकम भी 15 फीसदी बढ़कर 16,728 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है।
HDFC एसेट मैनेजमेंट कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट FY27 की पहली तिमाही में 12% बढ़कर ₹837 करोड़ हो गया, जबकि एक साल पहले यह ₹747.55 करोड़ था। इसके ऑपरेशन से होने वाला रेवेन्यू 14% बढ़कर ₹1,100 करोड़ हो गया।
HDB फाइनेंशियल सर्विसेज़ ने जून FY27 तिमाही में ₹785.2 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया। यह पिछले साल की इसी अवधि के ₹567.7 करोड़ के मुकाबले 38.3% ज्यादा है। इस तिमाही में कंपनी की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) सालाना आधार पर 19.9% बढ़कर ₹2509 करोड़ हो गई, जबकि Q1 FY26 में यह ₹2092 करोड़ थी।
ओरिएंटल होटल्स ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही (Q1 FY27) में अपने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 2.7% की बढ़ोतरी दर्ज की, जिससे यह ₹9.50 करोड़ हो गया। एक साल पहले यह ₹9.25 करोड़ था। ऑपरेशन्स से रेवेन्यू सालाना आधार पर 3.56% बढ़कर ₹111 करोड़ हो गया।
ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी का जून तिमाही में नेट प्रॉफिट 28 फीसदी बढ़कर 386.2 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की समान तिमाही में यह आंकड़ा 302 करोड़ रुपये था। नेट प्रीमियम इनकम भी 15 फीसदी बढ़कर 9,749 करोड़ रुपये हो गई।
ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही (Q1 FY27) में नए बिजनेस प्रीमियम (NBP) में 21.3% की बढ़ोतरी दर्ज की है, जो ₹4,866 करोड़ हो गया है। वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही (Q1-FY2026) में यह ₹4,012 करोड़ था।
एनुअलाइज्ड प्रीमियम इक्विवेलेंट (APE) में सालाना 14.6% की बढ़ोतरी हुई है, जो वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में ₹1,864 करोड़ से बढ़कर वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में ₹2,136 करोड़ हो गया है।
Groww की पैरेंट कंपनी Billionbrains Garage Ventures ने तिमाही नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी ने बुधवार को बताया कि FY27 की जून तिमाही में उसका कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 94.28% बढ़कर ₹735 करोड़ हो गया है। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में ₹378.35 करोड़ का मुनाफ़ा कमाया था। इसका ऑपरेशन से रेवेन्यू 66% बढ़कर ₹1,501 करोड़ हो गया, जबकि FY26 की पहली तिमाही में यह ₹904 करोड़ था।
यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी ने स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट में 29.57% की बढ़ोतरी दर्ज की है, जिससे यह ₹5,332 करोड़ हो गया है। एक साल पहले यह ₹4,115.53 करोड़ था।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में
.png)
अगला लेख