return to news
  1. TVS Motor Q4 Results: मार्च तिमाही में 31% बढ़ा मुनाफा, रेवेन्यू में भी 34% का जबरदस्त उछाल

मार्केट न्यूज़

TVS Motor Q4 Results: मार्च तिमाही में 31% बढ़ा मुनाफा, रेवेन्यू में भी 34% का जबरदस्त उछाल

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड May 13, 2026, 14:13 IST

सारांश

मार्च तिमाही के दौरान TVS Motor Company का ऑपरेशन से होने वाला रेवेन्यू 34.10% बढ़कर ₹12,807.63 करोड़ हो गया। पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा ₹9550.44 करोड़ था। नतीजों के बीच कंपनी के शेयरों में 0.52 फीसदी की तेजी आई है।

शेयर सूची

TVS Motor Company

TVS Motor Company ने नेट प्रॉफिट और रेवेन्यू में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की है।

TVS Motor Q4 Results: टू-व्हीलर बनाने वाली TVS Motor Company ने FY26 की आखिरी तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है। जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 31.15% बढ़कर ₹997.7 करोड़ हो गया। पिछले साल इसी अवधि में कंपनी का शुद्ध लाभ ₹760.68 करोड़ था। नतीजों के बीच कंपनी के शेयरों में 0.52 फीसदी की तेजी आई है और यह स्टॉक BSE पर 3571.60 रुपये प्रति शेयर के भाव पर पहुंच गया है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

TVS Motor का रेवेन्यू 34% बढ़ा

मार्च तिमाही के दौरान TVS Motor Company का ऑपरेशन से होने वाला रेवेन्यू 34.10% बढ़कर ₹12,807.63 करोड़ हो गया। पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा ₹9550.44 करोड़ था। अंतर्राष्ट्रीय कारोबार सहित कुल दोपहिया और तिपहिया वाहनों की बिक्री Q4 FY26 में 28% बढ़कर 15.60 लाख यूनिट हो गई, जबकि वित्त वर्ष 2025 की मार्च तिमाही में यह 12.16 लाख यूनिट दर्ज की गई थी।

कंपनी ने बताया कि मार्च 2026 में समाप्त तिमाही में मोटरसाइकिल की बिक्री 23% बढ़ी, जो मार्च 2025 की तिमाही में 5.64 लाख यूनिट के मुकाबले 6.93 लाख यूनिट दर्ज की गई। मार्च 2026 में समाप्त तिमाही के लिए स्कूटर की बिक्री 32% बढ़ी, जो 2024-25 की चौथी तिमाही में 5.02 लाख यूनिट के मुकाबले 6.60 लाख यूनिट दर्ज की गई।

इलेक्ट्रिक व्हीकल की बिक्री में 51% की बढ़ोतरी देखी गई, जिसके चलते हालिया मार्च तिमाही में 1.15 लाख यूनिट की बिक्री हुई, जबकि मार्च 2025 में समाप्त तिमाही के दौरान यह 0.76 लाख यूनिट थी। Q4 FY26 के लिए तिपहिया वाहनों की बिक्री 65% बढ़ी, जो 2024-25 की चौथी तिमाही में 0.37 लाख यूनिट से बढ़कर 0.60 लाख यूनिट हो गई। FY26 में, कुल दोपहिया और तिपहिया वाहनों की बिक्री 24% बढ़कर 58.89 लाख यूनिट हो गई, जबकि वर्ष 2024-25 में यह 47.44 लाख यूनिट थी।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Shubham Singh Thakur
Shubham Singh Thakur is a business journalist with a focus on stock market and personal finance. An alumnus of the Indian Institute of Mass Communication (IIMC), he is passionate about making financial topics accessible and relevant for everyday readers.

अगला लेख