return to news
  1. Stock Market पर 8 नवंबर के टॉप गेनर्स, लूजर्स: Trent, Coal India फिसले, Mahindra & Mahindra ने मारी छलांग

मार्केट न्यूज़

Stock Market पर 8 नवंबर के टॉप गेनर्स, लूजर्स: Trent, Coal India फिसले, Mahindra & Mahindra ने मारी छलांग

Upstox

2 min read | अपडेटेड November 08, 2024, 18:57 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Mahindra & Mahindra को सबसे ज्यादा फायदा हुआ। कंपनी ने सितंबर में खत्म हुई तिमाही में नेट प्रॉफिट में 35% इजाफा रिपोर्ट किया। कंपनी ने ऑटोमोटिव, सर्विस सेग्मेंट के साथ- साथ SUV सेल्स में बढ़त भी रिपोर्ट की थी।

ट्रेंट, कोल इंडिया फिसले, महिंद्रा & महिंद्रा आगे

ट्रेंट, कोल इंडिया फिसले, महिंद्रा & महिंद्रा आगे

तेल- गैस और बैंकिंग सेक्टर के शेयर्स में नुकसान का असर 8 नवंबर को NIFTY और SENSEX पर देखने को मिला। लगातार दूसरे दिन दोनों में गिरावट देखी गई। NIFTY 51.15 अंकों से नीचे 24,148.2 पर रहा। इसमें 27 कंपनियां घाटे में रहीं जबकि 23 ने बढ़त देखी।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

NIFTY धीमी रफ्तार के साथ खुला था और सुबह ही 24,066 की रेकॉर्ड गिरावट पर पहुंच गया। दिन के वक्त यह 24,276.15 तक पहुंचा। दूसरी ओर 30 शेयर वाला SENSEX 55.47 अंकों की गिरावट के साथ 79,486 पर बंद हुआ। 15 स्टॉक्स गिरावट में और बाकी बढ़त पर रहे।

मीडिया, बैंकिंग फिसले

NIFTY Midcap 100 सूचकांक पर 1.3% की गिरावट देखी गई जबकि NIFTY Smallcap 100पर भी 1.7% गिरावट दिखी। वहीं, सेक्टर्स की बात करें तो मीडिया, रियलटी और पब्लिक सेक्टर बैंकों को नुकसान हुआ। NIFTY IT पर टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, विप्रो में बढ़त देखने को मिली।

सबसे ज्यादा घाटा ट्रेंट, कोल इंडिया को

NIFTY के स्टॉक्स में सबसे ज्यादा नुकसान Trent Ltd को हुआ जिसके स्टॉक्स 3.5% से नीचे आए। कंपनी ने सितंबर में खत्म हुई तिमाही में अपनी आमदनी 39% बढ़ी हुई बताई थी जबकि 47% मुनाफे में बढ़ाया था लेकिन इन आंकड़ों का फायदा उसे बाजार में नहीं मिला।

कोल इंडिया के शेयर्स 2.72% से नीचे आ गए। Asian Paints के शेयर्स भी 2.67%, Tata Steel 2.42% से जबकि SBI 2.15% से नीचे आ गए।

फायदे में रहीं ये कंपनियां

दूसरी ओर Mahindra & Mahindra को सबसे ज्यादा फायदा हुआ। कंपनी ने सितंबर में खत्म हुई तिमाही में नेट प्रॉफिट में 35% इजाफा रिपोर्ट किया। कंपनी ने ऑटोमोटिव, सर्विस सेग्मेंट के साथ- साथ SUV सेल्स में बढ़त भी रिपोर्ट की थी।

वहीं, NSE पर Titan में 1.99% का उछाल देखने को मिला। अमेरिका के रेट कट के ऐलान के बाद Tech Mahindra में 1.57% की बढ़त दर्ज की गई। दूसरी ओर Nestle 1.38% और Infosys 1.27% से बढ़े।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख