return to news
  1. Jewellery Stock: इस ज्लेवरी स्टॉक में 20% का अपर सर्किट, नए शोरूम में पहले ही दिन ₹16 करोड़ की बिक्री

मार्केट न्यूज़

Jewellery Stock: इस ज्लेवरी स्टॉक में 20% का अपर सर्किट, नए शोरूम में पहले ही दिन ₹16 करोड़ की बिक्री

Upstox

2 min read | अपडेटेड February 25, 2025, 14:18 IST

सारांश

गोल्ड ज्लेवरी स्टोर चेन Thangamayil Jewellery ने दिसंबर तिमाही में 1132.46 करोड़ रुपये की स्टैंडअलोन नेट सेल्स दर्ज की, जो पिछले साल की तुलना में 26 फीसदी अधिक है। इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 48.19 करोड़ रुपये दर्ज किया गया

शेयर सूची

आज की तेजी के साथ Thangamayil Jewellery का मार्केट कैप बढ़कर 5,789.93 करोड़ रुपये हो गया।

आज की तेजी के साथ Thangamayil Jewellery का मार्केट कैप बढ़कर 5,789.93 करोड़ रुपये हो गया।

Thangamayil Jewellery के शेयरों में आज 25 फरवरी को 20 फीसदी का अपर सर्किट लग गया। इस समय यह स्टॉक BSE पर 1861.85 रुपये के भाव पर पहुंच गया है। दरअसल, कंपनी के चेन्नई के नए शोरूम में पहले दिन 16 करोड़ रुपये की शानदार बिक्री हुई।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इस खबर के बाद बिजनेस ग्रोथ की उम्मीदों के बीच निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 5,789.93 करोड़ रुपये हो गया। स्टॉक का 52-वीक हाई 2,558.06 रुपये और 52-वीक लो 1,107.62 रुपये है।

Thangamayil Jewellery ने एक्सचेंज फाइलिंग में क्या कहा?

Thangamayil Jewellery ने 24 फरवरी को एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, "23 फरवरी 2025 (रविवार) को चेन्नई के टी. नगर शोरूम के उद्घाटन के दिन, कंपनी ने सोना, चांदी, हीरा और अन्य आभूषणों की बिक्री से 16.12 करोड़ रुपये की कमाई की। इस दौरान लगभग 7,250 ग्राहक शोरूम में आए, जिससे जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली।"

Thangamayil Jewellery के तिमाही नतीजे

गोल्ड ज्लेवरी स्टोर चेन Thangamayil Jewellery ने दिसंबर तिमाही में 1132.46 करोड़ रुपये की स्टैंडअलोन नेट सेल्स दर्ज की, जो पिछले साल की तुलना में 26 फीसदी अधिक है। इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 48.19 करोड़ रुपये दर्ज किया गया, जो पिछले साल की तुलना में 72 फीसदी अधिक है। कंपनी ने 5 फरवरी को एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि EBITDA पिछले साल की तुलना में 63 फीसदी बढ़कर 83.2 करोड़ रुपये रहा।

बोर्ड ने 2:15 के अनुपात में 1,400 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर 510 करोड़ रुपये तक के राइट्स इश्यू को भी मंजूरी दी थी, जिसके लिए रिकॉर्ड डेट 11 फरवरी 2025 तय की गई है। यह इश्यू 21 फरवरी से 4 मार्च 2025 के बीच खुलेगा।

(डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में जिस स्टॉक का जिक्र किया गया है, वह यह दिखाने के लिए है कि एनालिसस किस तरह से करना है। किसी भी स्टॉक में अपना पैसा लगाने से पहले पूरी तरह से जान-समझ लें और उसके हिसाब से अपना फैसला खुद लें।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख