return to news
  1. टेंप्सेंस इंस्ट्रुमेंट्स के शेयरों की धमाकेदार एंट्री, लिस्ट होते ही इन्वेस्टरों के पैसे डबल से ज्यादा

मार्केट न्यूज़

टेंप्सेंस इंस्ट्रुमेंट्स के शेयरों की धमाकेदार एंट्री, लिस्ट होते ही इन्वेस्टरों के पैसे डबल से ज्यादा

Namita Shukla

3 min read | अपडेटेड August 28, 2026, 09:46 IST

सारांश

टेंप्सेंस इंस्ट्रुमेंट्स थर्मल इंजीनियरिंग और स्पेशलाइज्ड केबल से जुड़े प्रोडक्ट्स बनाती है। कंपनी के प्रमुख कारोबार में टेंपरेचर सेंसिंग सॉल्यूशन्स, इलेक्ट्रिकल हीटिंग सॉल्यूशन्स और स्पेशलाइज्ड केबल्स शामिल हैं।

टेंप्सेंस इंस्ट्रुमेंट्स

टेंप्सेंस इंस्ट्रुमेंट्स आईपीओ की लिस्टिंग (Photo: Shutterstock)

टेंप्सेंस इंस्ट्रुमेंट्स (इंडिया) लिमिटेड के शेयर आज मार्केट में एंट्री कर चुके हैं। टेंप्सेंस इंस्ट्रुमेंट्स आईपीओ को लेकर इन्वेस्टरों में पहले दिन से काफी उत्साह देखने को मिला था और लिस्टिंग के दौरान निवेशकों को जमकर फायदा भी मिला। एनएसई पर पर जहां इसके शेयर 111% यानी कि 334 रुपये प्रति शेयर के प्रॉफिट पर लिस्ट हुए, वहीं बीएसई पर 110% प्रीमियम पर इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है। 300 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले इसके शेयर एनएसई पर 634 रुपये पर जबकि बीएसई पर 631.20 रुपये पर लिस्ट हुए हैं। इस तरह से लिस्टिंग होते ही निवेशकों के पैसे डबल से ज्यादा हो गए हैं। सब्सक्रिप्शन विंडो खुलते ही इसकी बोली लगाने की इन्वेस्टरों में होड़ सी मच गई थी। 650 करोड़ रुपये के इस IPO को इन्वेस्टरों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था और इश्यू करीब 184 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

टेंप्सेंस इंस्ट्रुमेंट्स आईपीओ से जुड़ी अहम बातें

टेंप्सेंस इंस्ट्रुमेंट्स आईपीओ के लिए 285 से 300 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया था। एक लॉट में 50 शेयर थे और ऊपरी प्राइस बैंड पर रिटेल इन्वेस्टरों के लिए मिनिमम इन्वेस्टमेंट 15,000 रुपये था। IPO 20 अगस्त को खुला और 24 अगस्त को बंद हुआ था। कुल 650 करोड़ रुपये के इश्यू में करीब 95 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 555 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल था। फ्रेश इश्यू से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल कंपनी ने कैपिटल एक्सपेंडिचर, कुछ कर्ज के भुगतान और सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों के लिए करने का प्लान बनाई है।

कैसा रहा था सब्सक्रिप्शन?

IPO को निवेशकों की सभी प्रमुख कैटेगरी से मजबूत प्रतिक्रिया मिली। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक कुल सब्सक्रिप्शन करीब 184 गुना रहा। QIB हिस्से को करीब 303 गुना और NII हिस्से को 314 गुना से ज्यादा सब्सक्रिप्शन मिला, जबकि रिटेल हिस्से को करीब 60 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।

कंपनी का कारोबार क्या है?

टेंप्सेंस इंस्ट्रुमेंट्स थर्मल इंजीनियरिंग और स्पेशलाइज्ड केबल से जुड़े प्रोडक्ट्स बनाती है। कंपनी के प्रमुख कारोबार में टेंपरेचर सेंसिंग सॉल्यूशन्स, इलेक्ट्रिकल हीटिंग सॉल्यूशन्स और स्पेशलाइज्ड केबल्स शामिल हैं। इसके प्रोडक्ट्स अलग-अलग इंडस्ट्रियल सेक्टरों में इस्तेमाल होते हैं।

कंपनी के लिए इंडियन रेलवे से जुड़े प्रॉपल्शन इक्विपमेंट कारोबार को भी महत्वपूर्ण ग्रोथ अपॉर्चुनिटी माना जा रहा है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार कंपनी के पास रेलवे से जुड़े प्रोपल्शन इक्विपमेंट का बड़ा एग्जिक्यूटेबल ऑर्डर बुक था, जिससे आने वाले समय में कारोबार को सहारा मिल सकता है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख