return to news
  1. Stock Market Wrap: प्रॉफिट बुकिंग के चलते बाजार ने गंवाई बढ़त, Sensex 355 अंक उछला, Nifty 24119 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: प्रॉफिट बुकिंग के चलते बाजार ने गंवाई बढ़त, Sensex 355 अंक उछला, Nifty 24119 पर बंद

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड May 04, 2026, 15:38 IST

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी Adani Ports, HUL, Larsen and Toubro, RIL और Eternal जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ Bharti Airtel, Kotak Mahindra Bank, TCS, ITC और Infosys जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे।

Stock Market

Stock Market: आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी देखी गई।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार के लिए आज 04 मई का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहा। आज के कारोबार में BSE Sensex में 355.90 अंकों की तेजी रही और यह 77269.40 के स्तर तक पहुंच गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 121.75 अंक बढ़कर 24119.30 के लेवल पर बंद हुआ है। एक समय पर Sensex करीब 1000 अंक बढ़कर 77910.75 के लेवल पर पहुंच गया था। लेकिन यह तेजी बरकरार नहीं रह सकी। प्रॉफिट बुकिंग के चलते बाजार ने अपनी बढ़त का बड़ा हिस्सा गंवा दिया।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Adani Ports समेत इन शेयरों में खरीदारी

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी Adani Ports, HUL, Larsen and Toubro, RIL और Eternal जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ Bharti Airtel, Kotak Mahindra Bank, TCS, ITC और Infosys जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी देखी गई। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.61 फीसदी तक बढ़ गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 0.62 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।

निफ्टी रियल्टी समेत ये सेक्टर्स उछले

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज ज्यादातर इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए। निफ्टी रियल्टी में 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी रही। निफ्टी मेटल 1 फीसदी से ज्यादा उछल गया। इसके अलावा निफ्टी ऑटो, FMCG, फार्मा, ऑयल एंड गैस और हेल्थकेयर इंडेक्स भी हरे निशान पर बंद हुए हैं। दूसरी तरफ निफ्टी IT, मीडिया, PSU बैंक और प्राइवेट बैंक जैसे इंडेक्स में गिरावट रही।

बाजार में दबाव की क्या है वजहें

शेयर बाजार में आज तेजी तो रही लेकिन निवेशकों ने जमकर प्रॉफिट बुकिंग भी की। इसके अलावा कई अन्य फैक्टर्स ने भी बाजार पर दबाव बढ़ा दिया। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे गिरकर 94.95 पर आ गया।

विदेशी निवेशकों (FIIs) की बिकवाली भी जारी है। गुरुवार को उन्होंने 8,047.86 करोड़ रुपये के शेयर बेच दिए। ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत भी मामूली रूप से बढ़कर 109.38 हो गई। इन सभी फैक्टर्स के चलते बाजार ने अपनी बढ़त का बड़ा हिस्सा गंवा दिया।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख