return to news
  1. Tata Motors Q4 Results: नेट प्रॉफिट 70% लुढ़ककर ₹2,406 करोड़ पर आया, डिविडेंड का ऐलान

मार्केट न्यूज़

Tata Motors Q4 Results: नेट प्रॉफिट 70% लुढ़ककर ₹2,406 करोड़ पर आया, डिविडेंड का ऐलान

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड May 13, 2026, 17:42 IST

सारांश

Tata Motors के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 31 मार्च 2026 को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष के लिए डिविडेंड की घोषणा भी की है। कंपनी ने ₹2 फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर ₹4 के फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है। इसके तहत पात्र शेयरधारकों को 2 जुलाई 2026 को या उससे पहले भुगतान कर दिया जाएगा।

शेयर सूची

Tata Motors

Tata Motors ने बताया कि मार्च तिमाही में ऑपरेशन से रेवेन्यू ₹24452 करोड़ रहा।

Tata Motors Q4 Results: कमर्शियल व्हीकल बनाने वाली कंपनी टाटा मोटर्स ने FY26 की चौथी तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है। जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट 69.55 फीसदी गिरकर ₹2406 करोड़ रह गया। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी ने ₹1419 करोड़ का प्रॉफिट दर्ज किया था। कंपनी के शेयरों में आज 0.74 फीसदी की गिरावट रही और यह स्टॉक BSE पर 384.35 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Tata Motors का रेवेन्यू 22% बढ़ा

कंपनी ने आगे बताया कि मार्च तिमाही में ऑपरेशन से रेवेन्यू ₹24452 करोड़ रहा, जो पिछले साल की इसी अवधि के ₹19999 करोड़ के मुकाबले 22.26% ज्यादा है। टाटा मोटर्स का ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA पिछले साल इसी समय के ₹2438 करोड़ के मुकाबले 36% बढ़कर ₹3307 करोड़ हो गया। इसका EBITDA मार्जिन पिछले साल के 12.19% के मुकाबले सालाना आधार पर बढ़कर 13.52% हो गया।

पूरे FY26 की बात करें तो Tata Motors का रेवेन्यू ₹77,400 करोड़ रहा, जो पिछले साल के मुकाबले 11% ज्यादा है। वहीं EBITDA ₹10,200 करोड़ रहा, जिसमें 22% की बढ़ोतरी हुई, और EBITDA मार्जिन 13.2% रहा, जो 120 बेसिस पॉइंट्स ज्यादा है। कंपनी ने आगे बताया कि इस साल EBIT मार्जिन 11.0% रहा, जिसमें 180 bps की बढ़ोतरी हुई। कंपनी ने आगे बताया कि FY26 के लिए PAT ₹3,400 करोड़ रहा, जिसमें 23% की गिरावट आई।

Iveco के अधिग्रहण पर क्या है अपडेट?

टाटा मोटर्स ने बताया कि Iveco के प्रस्तावित अधिग्रहण के लिए जरूरी रेगुलेटरी मंजूरियों की प्रक्रिया अभी चल रही है, और ज्यादातर मंजूरियां पहले ही मिल चुकी हैं। कंपनी ने आगे कहा कि बाकी बची हुई मंजूरियों के लिए तेज से काम किया जा रहा है, ताकि इस प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा किया जा सके। टाटा मोटर्स को उम्मीद है कि वह वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही तक इस सौदे को पूरा कर लेगी।

Tata Motors देगी डिविडेंड

टाटा मोटर्स के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 31 मार्च 2026 को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष के लिए डिविडेंड की घोषणा भी की है। कंपनी ने ₹2 फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर ₹4 के फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है। इसके तहत पात्र शेयरधारकों को 2 जुलाई 2026 को या उससे पहले भुगतान कर दिया जाएगा।

हालांकि इसे पहले AGM में मंजूरी मिलना जरूरी है। कंपनी ने आगे बताया कि उसके बोर्ड ने दूसरी सालाना आम बैठक (AGM) के लिए 29 जून 2026 की तारीख तय की है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख