return to news
  1. Stock Market Wrap: उतार-चढ़ाव के बाद बाजार में मामूली बढ़त, Sensex 49 अंक चढ़ा, Nifty 23412 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: उतार-चढ़ाव के बाद बाजार में मामूली बढ़त, Sensex 49 अंक चढ़ा, Nifty 23412 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड May 13, 2026, 15:41 IST

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 शेयरों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। सबसे ज्यादा खरीदारी Asian Paints, Tata Steel, Adani Ports, BEL और Bharti Airtel जैसे शेयरों में देखने को मिली। दूसरी तरफ M&M, Power Grid, Infosys, Tech Mahindra और TCS जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे।

Stock Market

Stock Market: आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में तेजी नजर आई।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार भारी उतार-चढ़ाव के बीच आज 13 मई को लगभग फ्लैट बंद हुआ। आज के कारोबार में BSE Sensex में 49.74 अंकों की तेजी रही और यह 74,608.98 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 33.05 अंक बढ़कर 23412.60 के लेवल पर बंद हुआ है। एक समय पर Sensex लुढ़ककर 74134.48 के स्तर पर चला गया था। लेकिन बाद में इसने अपने गिरावट की भरपाई कर ली। बाजार अपने आज के निचले स्तर से करीब 475 अंक ऊपर बंद हुआ है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Asian Paints, Tata Steel में खरीदारी

आज के कारोबार में Sensex के 30 शेयरों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। सबसे ज्यादा खरीदारी Asian Paints, Tata Steel, Adani Ports, BEL और Bharti Airtel जैसे शेयरों में देखने को मिली। दूसरी तरफ M&M, Power Grid, Infosys, Tech Mahindra और TCS जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में तेजी नजर आई। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.83 फीसदी तक उछल गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 0.38 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।

निफ्टी मेटल समेत कई इंडेक्स उछले

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज ज्यादातर इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा तेजी निफ्टी मेटल में रही और यह 3 फीसदी से ज्यादा उछल गया। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑयल एंड गैस इंडेक्स में 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी रही। इसके अलावा निफ्टी FMCG, मीडिया, फार्मा और PSU Bank इंडेक्स भी हरे निशान पर बंद हुए। दूसरी तरफ निफ्टी ऑटो और निफ्टी आईटी में करीब 1 फीसदी की गिरावट रही। इसके अलावा निफ्टी मीडिया, PSU बैंक, प्राइवेट बैंक और रियल्टी इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए हैं।

शेयर बाजार में क्यों आई रिकवरी?

आज शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार ने जल्दी ही रिकवरी कर ली। बाजार में आज की रिकवरी के लिए कई फैक्टर्स जिम्मेदार रहे। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि अमेरिका और चीन के वरिष्ठ अधिकारी इस बात पर सहमत हैं कि किसी भी देश को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज में शिपिंग टोल वसूलने की अनुमति नहीं दी जा सकती।

पिछले 4 कारोबारी दिनों से बाजार में गिरावट जारी थी। ऐसे में आज की तेजी के पीछे एक बड़ी वजह वैल्यू बाइंग है। आज के कारोबार में क्रूड ऑयल के भाव में गिरावट नजर आ रही है। इसके अलावा सरकार ने सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी को 6% से बढ़ाकर 15% करने का फैसला किया है। इस खबर के बाद आज मेटल स्टॉक्स में जमकर खरीदारी देखी गई।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Shubham Singh Thakur
Shubham Singh Thakur is a business journalist with a focus on stock market and personal finance. An alumnus of the Indian Institute of Mass Communication (IIMC), he is passionate about making financial topics accessible and relevant for everyday readers.

अगला लेख