return to news
  1. Nifty Metal: Hindustan Zinc समेत कई शेयरों में शानदार रैली, चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने से कैसे होगा इन्हें फायदा?

मार्केट न्यूज़

Nifty Metal: Hindustan Zinc समेत कई शेयरों में शानदार रैली, चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने से कैसे होगा इन्हें फायदा?

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड May 13, 2026, 13:29 IST

सारांश

Hindustan Zinc का शेयर भी करीब 4.50 फीसदी उछल गया है। इसके अलावा Adani Enterprises, Hindalco, National Aluminium Company और Jindal Steel का शेयर भी 3 फीसदी से ज्यादा चढ़ गया।

शेयर सूची

Hindustan Zinc

Hindustan Zinc भारत की सबसे बड़ी चांदी उत्पादक कंपनियों में से एक है।

Nifty Metal: सरकार ने सोना और चांदी के आयात पर कस्टम ड्यूटी 6% से बढ़ाकर 15% कर दी है। इसका मकसद पश्चिम एशिया संकट के बीच बढ़ते इंपोर्ट बिल पर लगाम लगाना है, ताकि देश से ज्यादा विदेशी मुद्रा बाहर न जाए। हालांकि इस खबर के बीच आज मेटल स्टॉक्स में तेजी नजर आ रही है। रिपोर्ट लिखे जाने के समय निफ्टी मेटल इंडेक्स में 3.16 फीसदी की तेजी थी और यह 13,288.35 के स्तर पर था। यहां हम समझेंगे कि मेटल शेयरों में इस रैली की क्या वजहें हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इन मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी

आज Metal इंडेक्स के सभी शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। सबसे ज्यादा तेजी SAIL के शेयरों में है और यह 14 फीसदी से ज्यादा उछल गया है। इसके अलावा Hindustan Copper, Vedanta और NMDC के शेयरों में 5 फीसदी से ज्यादा की तेजी नजर आ रही है। Hindustan Zinc का शेयर भी करीब 4.50 फीसदी उछल गया है। इसके अलावा Adani Enterprises, Hindalco, National Aluminium Company और Jindal Steel का शेयर भी 3 फीसदी से ज्यादा चढ़ गया।

क्या है इन शेयरों में तेजी की वजह

Hindustan Zinc भारत की सबसे बड़ी चांदी उत्पादक कंपनियों में से एक है। कंपनी zinc और lead माइनिंग के दौरान चांदी भी निकालती है। अब जब इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ गई है, तो विदेश से आने वाली चांदी महंगी हो जाएगी, जिससे घरेलू बाजार में चांदी के दाम बढ़ सकते हैं।

अगर चांदी की कीमत बढ़ती है, तो Hindustan Zinc अपनी वही प्रोडक्शन ज्यादा कीमत पर बेच पाएगी। इसका सीधा फायदा कंपनी की रेवेन्यू और प्रॉफिट मार्जिन पर पड़ेगा, क्योंकि चांदी कंपनी के लिए हाई मार्जिन बिजनेस माना जाता है।

Vedanta को फायदा इसलिए होगा क्योंकि उसके पास Hindustan Zinc में मेजोरिटी हिस्सेदारी है। हालांकि, कुछ जोखिम भी हैं। अगर चांदी महंगी होने से मांग घटती है, इंडस्ट्रियल यूज कम होता है, या ग्लोबल सिल्वर प्राइस गिरती हैं, तो फायदा सीमित हो सकता है। फिलहाल बाजार इसे पॉजिटिव मान रहा है, इसलिए दोनों शेयरों में तेजी दिख रही है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख