return to news
  1. Tata Motors PV Q4 Results: मार्च तिमाही में 32% घटा नेट प्रॉफिट, 3 रुपये के डिविडेंड का ऐलान

मार्केट न्यूज़

Tata Motors PV Q4 Results: मार्च तिमाही में 32% घटा नेट प्रॉफिट, 3 रुपये के डिविडेंड का ऐलान

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड May 14, 2026, 17:20 IST

सारांश

Tata Motors PV Q4 Results: कंपनी ने अपने शेयरधारकों के लिए 3 रुपये के डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी के शेयरों में आज 0.64 फीसदी की तेजी रही और यह 338.85 रुपये के भाव पर बंद हुआ।

शेयर सूची

Tata Motors PV

Tata Motors PV: टाटा मोटर्स के पैसेंजर व्हीकल बिजनेस के तिमाही नतीजे भी जारी कर दिए गए हैं। (Image: shutterstock)

Tata Motors PV Q4 Results: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल ने आज 14 मई को FY26 की आखिरी तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है। जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 31.7 फीसदी घटकर 5,783 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी ने अपने शेयरधारकों के लिए 3 रुपये के डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी के शेयरों में आज 0.64 फीसदी की तेजी रही और यह 338.85 रुपये के भाव पर बंद हुआ।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Tata Motors PV का रेवेन्यू 7% बढ़ा

तिमाही के दौरान टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स का रेवेन्यू 7.2% बढ़कर ₹1,05,236 करोड़ हुआ। पिछले साल की मार्च तिमाही में यह ₹98,124 करोड़ था। कंपनी का EBITDA 21.7% गिरकर ₹11,212 करोड़ रहा, जो पहले ₹14,498 करोड़ था। वहीं EBITDA मार्जिन की बात करें तो यह 10.7% रहा, जो पहले 14.8% था। कंपनी को मार्च तिमाही में ₹110 करोड़ का एकमुश्त लाभ हुआ है।

बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 3 रुपये प्रति शेयर final dividend देने की सिफारिश की है। अगर AGM में मंजूरी मिलती है, तो 14 जुलाई तक शेयरधारकों को यह पैसा मिल जाएगा। Passenger Vehicles बिजनेस की बात करें तो स्टैंडअलोन रेवेन्यू 43% बढ़कर 18,598 करोड़ रुपये रहा, लेकिन प्रॉफिट आफ्टर टैक्स घटकर 455 करोड़ रुपये रह गया। इसका मतलब है कि बिक्री बढ़ी, लेकिन लागत और pricing pressure की वजह से मुनाफे पर दबाव पड़ा।

कैसी रही बिक्री?

टाटा मोटर्स ने Q4 में 2 लाख से ज्यादा Passenger Vehicle और EV बेचे। पूरे FY26 में कंपनी ने रिकॉर्ड 6.4 लाख से ज्यादा गाड़ियां बेचीं, जो 15% growth है। EV segment में भी कंपनी ने 43% की मजबूत growth दर्ज की और 92,000 से ज्यादा electric vehicles बेचीं।

कंपनी का कहना है कि भारत में SUV, CNG और EV की मांग मजबूत बनी हुई है, इसलिए FY27 में भी ग्रोथ जारी रहने की उम्मीद है। हालांकि जियो पॉलिटिकल टेंशन और कमोडिटी प्राइस अभी भी रिस्क बने हुए हैं। वहीं Jaguar Land Rover (JLR) का प्रदर्शन थोड़ा कमजोर रहा। Q4 में JLR की रेवेन्यू 11% घटी और प्रॉफिट पर भी असर पड़ा। कंपनी ने कहा कि Jaguar मॉडल के ट्रांजिशन और चीन के मुश्किल मार्केट कंडीशन की वजह से दबाव रहा, लेकिन चौथी तिमाही में रिकवरी देखने को मिली।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Shubham Singh Thakur
Shubham Singh Thakur is a business journalist with a focus on stock market and personal finance. An alumnus of the Indian Institute of Mass Communication (IIMC), he is passionate about making financial topics accessible and relevant for everyday readers.

अगला लेख