return to news
  1. ₹922 करोड़ के घाटे के बीच स्विगी के 5.43 करोड़ शेयरों का हुआ बड़ा सौदा, टूटा शेयर

मार्केट न्यूज़

₹922 करोड़ के घाटे के बीच स्विगी के 5.43 करोड़ शेयरों का हुआ बड़ा सौदा, टूटा शेयर

Upstox

3 min read | अपडेटेड October 30, 2026, 12:14 IST

सारांश

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर स्विगी के 1.87% इक्विटी शेयरों की ब्लॉक डील हुई है। यह डील 2.48% डिस्काउंट पर की गई। दूसरी तिमाही में कंपनी को 922 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

शेयर सूची

Swiggy-shares-Oct-30-2026

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर स्विगी के 1.87% इक्विटी शेयरों की ब्लॉक डील हुई है।

ऑनलाइन फूड और ग्रोसरी डिलीवरी दिग्गज स्विगी लिमिटेड के शेयरों में शुक्रवार को भारी हलचल देखने को मिली। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर कंपनी में 982 करोड़ रुपये की एक बहुत बड़ी ब्लॉक डील हुई है। इस सौदे के तहत कंपनी के करोड़ों शेयरों की खरीद-फरोख्त की गई। यह ब्लॉक डील ऐसे समय में हुई है जब कुछ ही दिन पहले स्विगी ने सितंबर तिमाही में 922 करोड़ रुपये के बड़े घाटे की जानकारी दी थी।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

डिस्काउंट पर हुई 982 करोड़ की ब्लॉक डील

एक्सचेंज से मिले आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को एनएसई पर कुल 5,43,47,662 शेयरों का सौदा हुआ। यह ब्लॉक डील 180.65 रुपये प्रति शेयर के भाव पर पूरी की गई, जो गुरुवार के बंद भाव 185.25 रुपये के मुकाबले 2.48% डिस्काउंट पर था। यह पूरा सौदा स्विगी की कुल इक्विटी का 1.87% हिस्सा बैठता है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक इस बड़े सौदे में शामिल खरीदारों और बिकवालों के नामों की जानकारी सामने नहीं आ पाई थी। बाजार में इतनी बड़ी हिस्सेदारी का ट्रांसफर होना निवेशकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

इंस्टामार्ट का मार्जिन और मुनाफे की चुनौतियां

ब्रोकरेज फर्म जेएम फाइनेंशियल का कहना है कि स्विगी के Q2 FY27 नतीजों ने इंस्टामार्ट के मुनाफे और टोइंग के रणनीतिक औचित्य को लेकर चिंताओं को और बढ़ा दिया है। भले ही तिमाही दर तिमाही आधार पर इंस्टामार्ट की नेट ऑर्डर वैल्यू ग्रोथ तेज होकर 13.4% पर पहुंच गई, लेकिन इसका कंट्रीब्यूशन मार्जिन घटकर माइनस 1.4% पर आ गया, जो Q1 FY27 में माइनस 0.3% था। इसकी मुख्य वजह ग्राहकों को दिए जाने वाले डिस्काउंट और इंसेंटिव्स थे। इसके साथ ही फिक्स्ड लागत बढ़ने से कंपनी का एडजस्टेड EBITDA घाटा 778 करोड़ रुपये से बढ़कर 895 करोड़ रुपये हो गया, जो यह दिखाता है कि कंपनी के सामने तेज ग्रोथ हासिल करने और मुनाफे में आने के बीच बड़ी चुनौती बनी हुई है।

कैसा रहा रिजल्ट?

कंपनी के फूड डिलीवरी कारोबार ने इस तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया। स्विगी फूड डिलीवरी का ग्रॉस ऑर्डर वैल्यू यानी GOV सालाना आधार पर 17.7% बढ़कर 10,054 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। सितंबर 2026 में इसमें 20% से अधिक की सालाना बढ़त देखी गई। फूड डिलीवरी का एडजस्टेड EBITDA सालाना आधार पर 101 करोड़ रुपये बढ़कर 341 करोड़ रुपये पहुंच गया है। इसका एडजस्टेड EBITDA मार्जिन जीओवी का 3.4% रहा, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। इसके अलावा किफायती खाने के प्लेटफॉर्म 'टोइंग' की सफलता से कंबाइंड फूड डिलीवरी मार्केटप्लेस की ग्रोथ 25 से 30% तक पहुंच सकती है।

स्विगी के क्विक कॉमर्स वर्टिकल यानी इंस्टामार्ट ने भी दूसरी तिमाही में विस्तार जारी रखा। पिछली तिमाही के मुकाबले इंस्टामार्ट के जीओवी में 16.7% की बढ़त दर्ज हुई और यह 9,230 करोड़ रुपये पर पहुंचा। वहीं इसका नेट ऑर्डर वैल्यू यानी एनओवी भी तिमाही आधार पर 13.4% बढ़कर 6,594 करोड़ रुपये दर्ज हुआ है। इंस्टामार्ट का कंट्रीब्यूशन मार्जिन जीओवी के माइनस 1.0% पर रहा, जिसमें सालाना 157 बेसिस प्वाइंट्स का सुधार हुआ। इसके अलावा आउट-ऑफ-होम कंजम्पशन सेगमेंट ने सालाना आधार पर 34.9% की जीओवी ग्रोथ दर्ज की और इसका एडजस्टेड EBITDA मार्जिन जीओवी का 0.5% रहा।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख

End of additional stories