return to news
  1. Swiggy Share Price: तेज रफ्तार खोई, लुढ़कती जा रही है शेयर्स की कीमत

मार्केट न्यूज़

Swiggy Share Price: तेज रफ्तार खोई, लुढ़कती जा रही है शेयर्स की कीमत

Upstox

2 min read | अपडेटेड November 14, 2024, 12:49 IST

सारांश

Swiggy Share Price: फूड डिलिवरी कंपनी स्विगी के स्टॉक गुरुवार को तेजी के साथ खुले। हालांकि, जल्द ही इनकी कीमत गिरने लगी। 25% की बढ़त से शुरू होने के बाद अब ये नीचे सरकना लगा है।

38 शेयर्स का था लॉट साइज

38 शेयर्स का था लॉट साइज

स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होने के एक दिन बाद गुरुवार को फूड डिलिवरी कंपनी Swiggy Ltd के शेयर इशू प्राइस से 25% ऊपर बढ़ गए। शेयर्स की सबसे ज्यादा कीमत ₹489.4/ शेयर पहुंची और मार्केट कैपिटलाइजेशन ₹1 लाख करोड़। हालांकि, ये बढ़त थोड़ी देर ही रही। दोपहर 12:26 पर ये 3% नीचे ₹442.3/ शेयर पर आ गई।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

स्विगी के IPO के लिए 38 शेयर्स का लॉट साइज रखा गया था। जिन खुदरा निवेशकों को प्राइमरी इशू में शेयर अलॉट हुए, अगर उन्होंने दूसरे दिन ₹489.40 पर स्टॉक्स रखे होंगे तो उन्हें कम से कम ₹18,597.2 का मुनाफा हुआ होगा।

बुधवार को हुआ था लिस्ट

इसके पहले बुधवार को स्विगी नैशनल स्टॉक एक्सचेंज पर ₹420 की कीमत पर लिस्ट हुआ था और ₹456 पर बंद हुआ था। ₹11,327 करोड़ के IPO की प्राइस रेंज ₹371-₹390/ शेयर थी जिसे 3.59 बार सब्सक्राइब किया गया था।

कंपनी के इशू में नए इक्विटी शेयर ₹4,499 करोड़ थे और ऑफर फॉर सेल ₹6,828 करोड़। कंपनी फ्रेश इशू से आने वाले कैपिटल को टेक्नॉलजी अपग्रेड, क्लाउड इन्फ्रास्ट्रक्चर, सब्सिडियरी Scootsy में निवेश करेगी।

'अगले 3-5 साल तेज होगी रफ्तार'

Swiggy CEO श्रीहर्ष मजेटी का मानना है कि अगले 3-5 साल में कंपनी काफी अच्छी रफ्तार के साथ आगे बढ़ने वाली है। उन्होंने कहा है कि कंपनी इंस्टामार्ट बिजनस के लिए अपनी पहुंच और स्टोर्स का नेटवर्क बढ़ाएगी। उन्होंने बताया है कि इंस्टामार्ट में डिलिवरी का समय 17 मिनट से घटकर 12 मिनट हो गया है।

कंपनी का प्लान ज्यादा बड़े डार्क स्टोर खोलने का भी है। मजेटी के मुताबिक 8000- 10000 स्क्वेयर फीट तक के स्टोर्स खोलने का प्लान है।

CCI की जांच है जारी

कॉम्पिटिशन कंमीशन ऑफ इंडिया में चल रही जांच को लेकर उन्होंने कहा कि कंपनी सभी नियमों और कानूनों का पालन करती है। दरअसल, स्विगी पर आरोप है कि उसने कुछ रेस्तरां को दूसरों के ऊपर फायदा दिया है। इसे CCI के नियमों का उल्लंघन माना गया है। इस मामले में अभी जांच चल रही है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख