return to news
  1. डायपर और सैनिटरी नैपकिन बनाने वाली कंपनी स्वरा बेबी प्रोडक्ट्स ला रही है ₹1,000 Cr का आईपीओ, हर डीटेल यहां

मार्केट न्यूज़

डायपर और सैनिटरी नैपकिन बनाने वाली कंपनी स्वरा बेबी प्रोडक्ट्स ला रही है ₹1,000 Cr का आईपीओ, हर डीटेल यहां

Namita Shukla

2 min read | अपडेटेड July 02, 2026, 14:21 IST

सारांश

दाखिल दस्तावेजों (Updated Draft Red Herring Prospectus, UDRHP) के मुताबिक स्वरा बेबी 100 करोड़ रुपये का आईपीओ पूर्व नियोजन भी ला सकती है। अगर यह सफल होता है, तो नए शेयर जारी कर जुटाई जाने वाली राशि उसी अनुपात में कम कर दी जाएगी।

स्वरा बेबी प्रोडक्ट्स

स्वरा बेबी प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ला रही है अपना आईपीओ

बेबी डायपर, अडल्ट डायपर और सैनिटरी नैपकिन बनाने वाली कंपनी स्वरा बेबी प्रोडक्ट्स अपना आईपीओ लेकर आ रही है। फर्स्टक्राई समर्थित इस कंपनी ने आईपीओ के लिए मार्केट रेगुलेटर SEBI के सामने आज अपना डीआरएचपी (Draft Red Herring Prospectus) फाइल कर दिया है। डीआरएचपी के मुताबिक आईपीओ का साइज 1,000 करोड़ रुपये है। फर्स्टक्राई बैक्ड कंपनी की ओर से भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (Securities and Exchange Board of India, SEBI) के सामने फाइल डॉक्यूमेंट्स के अनुसार, प्रस्तावित आईपीओ में 500 करोड़ रुपये तक के फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि 500 करोड़ रुपये के शेयर बिक्री पेशकश (Offer for sale, OFS) के तहत बेचे जाएंगे।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

डीआरएचपी में क्या कुछ?

मुख्य प्रमोटर: फर्स्टक्राई की पैरेंट कंपनी, ब्रेनबीज सॉल्यूशन्स लिमिटेड की 76.59% हिस्सेदारी है और यह OFS में 300 करोड़ रुपये के शेयर बेच रही है। इसके साथ ही प्रमोटर कंपनी Anadya Bon Merchari LLP भी शेयर बेच रही है।
प्रोडक्ट सेगमेंट: कंपनी बच्चों के डायपर (पैंट और टेप स्टाइल), बड़ों के डायपर, सैनिटरी नैपकिन और पैंटी लाइनर बनाती है।
ब्रांड: फर्स्टक्राई के बेबीहग, हिमालया और पीरामल जैसे ब्रांड्स के लिए कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग के अलावा, स्वरा बेबी अपने खुद के ब्रांड ‘कडल्स एंड शील्ड’ के तहत भी प्रोडक्ट बेचती है।
फाइनेंशियल जानकारी: फाइनेंशियल ईयर 2025 के लिए, कंपनी ने 84 करोड़ रुपये का रेवेन्यू और टैक्स के बाद 5.2 करोड़ रुपये का प्रॉफिट (PAT) दर्ज किया था।

कंपनी नए शेयर जारी करने से मिले फंड में से 198.2 करोड़ रुपये का इस्तेमाल मध्य प्रदेश में नई मैनुफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करने के लिए करेगी। इसके अलावा 100 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कर्ज चुकाने या पूर्व भुगतान करने और 27.5 करोड़ रुपये का निवेश अपनी अनुषंगी कंपनियों सोलिस हाइजीन, स्वरा हाइजीन और के.ए. एंटरप्राइजेज हाइजीन प्राइवेट लिमिटेड (केएईएचपीएल) में उनकी बकाया देनदारियों के भुगतान के लिए किया जाएगा।

दाखिल दस्तावेजों (Updated Draft Red Herring Prospectus, UDRHP) के मुताबिक कंपनी 100 करोड़ रुपये का आईपीओ पूर्व नियोजन भी ला सकती है। अगर यह सफल होता है, तो नए शेयर जारी कर जुटाई जाने वाली राशि उसी अनुपात में कम कर दी जाएगी।

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख