return to news
  1. Kusumgar IPO: सिंथेटिक कपड़े बनाने वाली कंपनी का आ रहा है आईपीओ, प्राइस बैंड समेत पूरी डिटेल

मार्केट न्यूज़

Kusumgar IPO: सिंथेटिक कपड़े बनाने वाली कंपनी का आ रहा है आईपीओ, प्राइस बैंड समेत पूरी डिटेल

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड July 02, 2026, 12:10 IST

सारांश

Kusumgar IPO: यह IPO ₹650 करोड़ का है और यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) है। यानी इसमें नए शेयर जारी नहीं किए जा रहे हैं। प्रमोटर्स सिद्धार्थ योगेश कुसुमगर, सपना सिद्धार्थ कुसुमगर और सिद्धार्थ योगेश कुसुमगर HUF अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे।

Kusumgar IPO

Kusumgar IPO: कंपनी ने प्राइस बैंड ₹398 से ₹419 प्रति शेयर तय किया है।

Kusumgar IPO: इंजीनियर्ड फैब्रिक और टेक्निकल टेक्सटाइल बनाने वाली कंपनी Kusumgar Ltd अपना आईपीओ लाने जा रही है। यह आईपीओ 8 जुलाई 2026 से निवेशकों के लिए खुलेगा। निवेशकों के पास इसमें 10 जुलाई तक निवेश का मौका रहेगा। कंपनी ने IPO का प्राइस बैंड ₹398 से ₹419 प्रति शेयर तय किया है। यहां हमने इस आईपीओ से जुड़ी पूरी जानकारी दी है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

₹650 करोड़ का OFS, कंपनी को नहीं मिलेगा पैसा

यह IPO ₹650 करोड़ का है और यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) है। यानी इसमें नए शेयर जारी नहीं किए जा रहे हैं। प्रमोटर्स सिद्धार्थ योगेश कुसुमगर, सपना सिद्धार्थ कुसुमगर और सिद्धार्थ योगेश कुसुमगर HUF अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे। इसलिए इस IPO से मिलने वाली रकम कंपनी को नहीं, बल्कि शेयर बेचने वाले प्रमोटर्स को मिलेगी।

लॉट साइज कितना है?

इस IPO का एक लॉट 35 शेयरों का होगा। इसके बाद निवेशक 35 शेयरों के मल्टीपल में आवेदन कर सकेंगे। कंपनी के मुताबिक, शेयर बाजार में लिस्ट होने से उसकी ब्रांड पहचान बढ़ेगी, मौजूदा शेयरधारकों को अपने शेयरों में लिक्विडिटी मिलेगी और भारत में कंपनी के शेयरों के लिए एक सार्वजनिक बाजार उपलब्ध होगा।

रिटेल निवेशकों के लिए कितना हिस्सा?

IPO में 50% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) के लिए, 35% हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए और 15% हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों (NIIs) के लिए आरक्षित रखा गया है।

अलॉटमेंट और लिस्टिंग की तारीख

IPO का अलॉटमेंट 13 जुलाई को होने की संभावना है। जिन निवेशकों को शेयर नहीं मिलेंगे, उन्हें 14 जुलाई को रिफंड मिलेगा। उसी दिन सफल निवेशकों के डीमैट खाते में शेयर भी क्रेडिट कर दिए जाएंगे। कंपनी के शेयर 15 जुलाई को BSE और NSE पर लिस्ट होने की उम्मीद है।

क्या काम करती है Kusumgar?

Kusumgar Ltd इंजीनियर्ड फैब्रिक यानी विशेष प्रकार के सिंथेटिक कपड़े बनाती है, जिनका इस्तेमाल उन जगहों पर होता है जहां मजबूत, टिकाऊ और उच्च प्रदर्शन वाले फैब्रिक की जरूरत होती है। कंपनी पॉलीएमाइड, पॉलिएस्टर फिलामेंट और पॉलीयूरेथेन तकनीक पर आधारित फैब्रिक और सॉल्यूशंस तैयार करती है। इन फैब्रिक की खासियत बेहतर टियर स्ट्रेंथ, घिसाव प्रतिरोध, मजबूती, आराम, वाटरप्रूफिंग और हवा के आवागमन जैसी खूबियां हैं।

किन सेक्टरों को सप्लाई करती है कंपनी?

कंपनी मुख्य रूप से चार सेक्टर्स को अपने उत्पाद उपलब्ध कराती है। इनमें एयरोस्पेस और डिफेंस फैब्रिक, एयरोस्पेस और डिफेंस सॉल्यूशंस, इंडस्ट्रियल और ऑटोमोटिव फैब्रिक, तथा आउटडोर और लाइफस्टाइल फैब्रिक शामिल हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख