return to news
  1. Nifty IT: 4 दिनों की कमजोरी के बाद IT शेयरों में हरियाली, Coforge, Infosys समेत कई शेयर 5% तक उछले

मार्केट न्यूज़

Nifty IT: 4 दिनों की कमजोरी के बाद IT शेयरों में हरियाली, Coforge, Infosys समेत कई शेयर 5% तक उछले

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड July 02, 2026, 11:27 IST

सारांश

आज निफ्टी IT इंडेक्स में शामिल सभी शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। सबसे ज्यादा तेजी Coforge और Infosys में है और ये दोनों शेयर करीब 5.50 फीसदी तक उछल गए हैं। इसके अलावा Mphasis, Persistent Systems और HCL Tech के शेयरों में भी 4 फीसदी से ज्यादा की बढ़त है।

Nifty IT

इसके पहले Nifty IT इंडेक्स में लगातार चार दिनों तक गिरावट देखने को मिली थी।

IT सेक्टर की कंपनियों के शेयरों ने आज 02 जुलाई को शानदार वापसी की है। आज के कारोबार में Nifty IT इंडेक्स करीब 4 फीसदी से ज्यादा उछलकर 26,834.80 के स्तर पर पहुंच गया। इसके पहले Nifty IT इंडेक्स में लगातार चार दिनों तक गिरावट देखने को मिली थी। इस दौरान इंडेक्स में करीब 6.50 फीसदी की गिरावट देखी गई। हालांकि अब निवेशकों ने निचले स्तर पर खरीदारी का फैसला किया है, जिसके चलते अब इंडेक्स में रिकवरी नजर आ रही है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इन शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी

आज निफ्टी IT इंडेक्स में शामिल सभी शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। सबसे ज्यादा तेजी Coforge और Infosys में है और ये दोनों शेयर करीब 5.50 फीसदी तक उछल गए हैं। इसके अलावा Mphasis, Persistent Systems और HCL Tech के शेयरों में भी 4 फीसदी से ज्यादा की बढ़त है। LTM औप TCS का शेयर करीब 3.50 फीसदी तक उछल गया है। Tech Mahindra और Wipro में भी 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी है। OFSS का शेयर 1.85 फीसदी तक चढ़ गया है।

क्या है IT शेयरों में तेजी की वजह?

मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि हाल की गिरावट के बाद निवेशकों ने सस्ते भाव पर आईटी शेयरों में खरीदारी की, जिससे यह रिकवरी देखने को मिली। पिछले कुछ समय से आईटी सेक्टर पर दबाव था क्योंकि निवेशकों को टेक्नोलॉजी खर्च में सुस्ती, वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के कारण पारंपरिक आईटी कंपनियों के बिजनेस मॉडल पर असर पड़ने की चिंता थी।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि कंपनियों में AI से जुड़े प्रोजेक्ट्स की मांग अच्छी बनी हुई है। हालांकि अगर आने वाले समय में मांग और कंपनियों की कमाई उम्मीद के मुताबिक नहीं बढ़ी, तो आईटी शेयरों के वैल्यूएशन पर दबाव आ सकता है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख