return to news
  1. Stocks To Watch Today: पेटीएम और सिग्नेचर ग्लोबल समेत इन 12 शेयरों में दिखेगा एक्शन, नोट कर लें डीटेल

मार्केट न्यूज़

Stocks To Watch Today: पेटीएम और सिग्नेचर ग्लोबल समेत इन 12 शेयरों में दिखेगा एक्शन, नोट कर लें डीटेल

Upstox

4 min read | अपडेटेड September 28, 2026, 08:14 IST

सारांश

भारतीय शेयर बाजार में कॉरपोरेट जगत की कई कंपनियों से जुड़ी खबरें सामने आई हैं। पीसी ज्वैलर 14 बैंकों का पूरा बकाया चुकाकर कर्ज मुक्त हो गई है। सिग्नेचर ग्लोबल ने गुरुग्राम में बड़ी जमीन खरीदी है।

stocks-to-watch-today28sep

बाजार में आज दिख सकती है हलचल

भारतीय शेयर बाजार से जुड़ी कई प्रमुख कंपनियों के लिए महत्वपूर्ण खबरें सामने आई हैं। इन कॉरपोरेट अपडेट्स का असर आने वाले समय में संबंधित स्टॉक्स की चाल पर देखने को मिल सकता है। ज्वेलरी रिटेलर पीसी ज्वैलर के कर्ज मुक्त होने से लेकर रियल एस्टेट दिग्गज सिग्नेचर ग्लोबल के नए जमीन अधिग्रहण और फिनटेक कंपनी पेटीएम के नए निवेश तक, बाजार में कई बड़ी घोषणाएं हुई हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

पीसी ज्वैलर हुई पूरी तरह कर्ज मुक्त

पीसी ज्वैलर ने अपना बड़ा फाइनेंशियल टारगेट हासिल कर लिया है। कंपनी ने अपने सभी 14 बैंकों का पूरा बकाया चुका दिया है और अब वह पूरी तरह से कर्ज मुक्त स्टेटस हासिल करने में कामयाब हो गई है। बैंकों का कर्ज खत्म होने से कंपनी की वित्तीय स्थिति काफी मजबूत होगी। दूसरी तरफ रियल एस्टेट कंपनी सिग्नेचर ग्लोबल ने गुरुग्राम में 194.22 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया है। इस नई जमीन के जुड़ने से कंपनी के डेवलपमेंट पाइपलाइन में 6.77 मिलियन वर्ग फुट का एरिया जुड़ जाएगा। कंपनी का अनुमान है कि इस नए प्रोजेक्ट से लगभग 5,500 करोड़ रुपये से 6,000 करोड़ रुपये का ग्रॉस डेवलपमेंट वैल्यू हासिल होगा।

पेटीएम का बड़ा निवेश और आईईएक्स की नई तैयारी

डिजिटल पेमेंट और फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी पेटीएम ने अपनी सब्सिडियरी कंपनी पेटीएम मनी में 100 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश पूरा कर लिया है। यह निवेश राइट्स इश्यू के माध्यम से किया गया है, जिससे पेटीएम मनी को अपने ऑपरेशन का विस्तार करने में मदद मिलेगी। एनर्जी सेक्टर की कंपनी IEX ने कोल एक्सचेंज के रूप में काम करने का लाइसेंस पाने के लिए सीसीओ के पास आवेदन जमा किया है। इसके अलावा स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी सेल ने देश में कोकिंग कोल का उत्पादन बढ़ाने के लिए BCCL के साथ एक समझौता किया है। यह कदम देश में कोकिंग कोल के घरेलू स्रोतों को विकसित करने की दिशा में एक अहम फैसला माना जा रहा है।

फंड जुटाने और शेयर होल्डिंग में बड़े बदलाव

इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन कंपनी सेगल इंडिया ने अपनी आर्म सेगल साहेबगंज के टर्म लोन के लिए सिक्योरिटी बनाई है और वह प्रोजेक्ट एसपीवी में 62 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश करेगी। एजीआई इंफ्रा के बोर्ड ने क्यूआईपी के जरिए 275 करोड़ रुपये तक का फंड जुटाने की मंजूरी दे दी है। वहीं पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी क्यूपिड में आदित्य कुमार हलवासिया ने 1,62,938 शेयर खरीदे हैं, जिससे अब कंपनी में उनकी कुल हिस्सेदारी बढ़कर 47.62% हो गई है।

कंपनियों के मैनेजमेंट स्तर पर भी कुछ बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। एचएलई ग्लासकोट ने अमित कालरा को अपना नया चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर नियुक्त किया है। स्टार सीमेंट ने प्रेम कुमार भजनका को तीन साल के लिए वाइस चेयरमैन और एमडी के पद पर फिर से नियुक्त किया है, साथ ही सज्जन भजनका को भी तीन साल के लिए एमडी के रूप में दोबारा जिम्मेदारी दी है। रेलीगेयर एंटरप्राइजेज के शेयरधारकों ने अर्जुन लांबा को 12 अगस्त 2026 से MD के रूप में रीडेजिग्नेट करने की मंजूरी दे दी है। वहीं दूसरी तरफ इंडियन ओवरसीज बैंक के ग्राहकों के लिए सतर्क रहने वाली खबर है। यूएफबीयू ने 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल का प्रस्ताव रखा है, जिससे बैंक की शाखाओं का कामकाज प्रभावित हो सकता है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख