return to news
  1. AI बेस्ड Fusion CX IPO का सब्सक्रिप्शन आज से शुरू, इन्वेस्ट करने का है प्लान, तो पहले पढ़ें ये डीटेल्स

मार्केट न्यूज़

AI बेस्ड Fusion CX IPO का सब्सक्रिप्शन आज से शुरू, इन्वेस्ट करने का है प्लान, तो पहले पढ़ें ये डीटेल्स

Namita Shukla

3 min read | अपडेटेड October 14, 2026, 08:28 IST

सारांश

2004 में बनी Fusion CX Limited एक कस्टमर एक्सपीरियंस (CX) और बिजनेस प्रोसेस सॉल्यूशन देने वाली कंपनी है, जो वॉइस, ईमेल, चैट, सोशल मीडिया और मैसेजिंग के जरिए मल्टीचैनल कस्टमर सपोर्ट देती है।

फ्यूजन सीएक्स आईपीओ

फ्यूजन सीएक्स आईपीओ का सब्सक्रिप्शन आज (Photo: Shutterstock)

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) बेस्ड कस्टमर एक्सपीरियंस सॉल्यूशंस प्रोवाइडर फ्यूजन सीएक्स लिमिटेड कंपनी का आईपीओ आज से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रहा है। फ्यूजन सीएक्स 702 करोड़ रुपये का बुक-बिल्ड इश्यू है। इस इश्यू में 500 करोड़ रुपये के 1.73 करोड़ नए शेयर और 202 करोड़ रुपये के 69.90 लाख शेयरों की बिक्री (ऑफर फॉर सेल) शामिल है। फ्यूजन सीएक्स आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 14 अक्टूबर यानी कि आज खुल रहा है और 16 अक्टूबर, 2026 को बंद होगा। फ्यूजन सीएक्स आईपीओ के लिए शेयरों का अलॉटमेंट 19 अक्टूबर, 2026 को फाइनल होने की उम्मीद है, जबकि यह आईपीओ NSE और BSE पर लिस्ट होगा और इसकी संभावित लिस्टिंग डेट 22 अक्टूबर, 2026 तय की गई है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

फ्यूजन सीएक्स आईपीओ का प्राइस बैंड और लॉट साइज

फ्यूजन सीएक्स आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 275 से 289 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। एप्लीकेशन के लिए लॉट साइज 51 शेयर है। एक व्यक्तिगत निवेशक (रिटेल) के लिए जरूरी न्यूनतम निवेश राशि 14,739 रुपये (51 शेयर) है।

एंकर इन्वेस्टरों से जुटाया कितना फंड?

फ्यूजन सीएक्स लिमिटेड ने 702 करोड़ रुपये का आईपीओ खुलने से पहले मंगलवार को एंकर इन्वेस्टरों से 315 करोड़ रुपये जुटाए। शेयर बाजारों को दी गई सूचना के मुताबिक, कंपनी ने एंकर इन्वेस्टरों को 289 रुपये प्रति शेयर की दर से 1.09 करोड़ इक्विटी शेयर अलॉट किए। यह आईपीओ के लिए तय मूल्य दायरे का ऊपरी स्तर है।

एंकर इन्वेस्टरों में कोटक महिंद्रा लाइफ इंश्योरेंस, निवेशक आशीष कचोलिया समर्थित बंगाल फाइनेंस एंड इन्वेस्टमेंट, नैटिक्सिस इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स और मेरु इन्वेस्टमेंट फंड पीसीसी-सेल 1 शामिल हैं। ऊपरी मूल्य स्तर पर कंपनी का मार्केट कैप 4,170 करोड़ रुपये से अधिक रहने का अनुमान है। आईपीओ में 500 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि मौजूदा शेयरधारक पीएनएस बिजनेस प्राइवेट लिमिटेड और राशिश कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड 202 करोड़ रुपये तक के शेयर बिक्री पेशकश (ओएफएस) के तहत बेचेंगे।

क्या करती है कंपनी?

2004 में बनी फ्यूजन सीएक्स लिमिटेड एक कस्टमर एक्सपीरियंस (CX) और बिजनेस प्रोसेस सॉल्यूशन देने वाली कंपनी है। यह वॉइस, ईमेल, चैट, सोशल मीडिया और मैसेजिंग के जरिए मल्टीचैनल कस्टमर सपोर्ट देती है। कंपनी AI डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विस भी देती है, जिसमें डेटा इकट्ठा करना, डेटा एनोटेशन, इमेज और वीडियो लेबलिंग, और रोबोटिक टेली-ऑपरेशन शामिल हैं।

फ्यूजन सीएक्स इंसानी जानकारी और टेक्नोलॉजी के साथ-साथ अपने खास AI टूल्स का इस्तेमाल करके कई भाषाओं और कई चैनलों पर कस्टमर एंगेजमेंट देती है, काम करने की क्षमता बढ़ाती है और कस्टमर के साथ बातचीत को ऑटोमेट करती है। अपनी सब्सिडियरी कंपनी, ओमाइंड टेक्नोलॉजीज के जरिए, यह मार्केटिंग, कन्वर्सेशनल AI, क्वॉलिटी ऑटोमेशन और वर्कफोर्स मैनेजमेंट के लिए AI-बेस्ड सॉल्यूशन बना रही है।

30 जून 2026 तक, फ्यूजन सीएक्स 13 देशों में 40 डिलीवरी सेंटर चला रही थी, 28 भाषाओं में कस्टमर को सपोर्ट दे रही थी और 208 कस्टमर को सर्विस दे रही थी, जिनमें 22 फॉर्च्यून 1000 कंपनियां शामिल थीं। इसके मुख्य बिजनेस सेक्टर में टेलीकॉम और यूटिलिटी, हेल्थकेयर और लाइफ साइंसेज, हाई-टेक और ट्रैवल, बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विस और इंश्योरेंस (BFSI), और रिटेल शामिल हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख