return to news
  1. Orient Cables से लेकर Snapdeal तक चार IPOs के अलॉटमेंट स्टेटस झट से ऐसे करें चेक, हर डीटेल यहां

मार्केट न्यूज़

Orient Cables से लेकर Snapdeal तक चार IPOs के अलॉटमेंट स्टेटस झट से ऐसे करें चेक, हर डीटेल यहां

Namita Shukla

4 min read | अपडेटेड September 30, 2026, 15:37 IST

सारांश

चारों IPO के लिए 30 सितंबर को अलॉटमेंट फाइनलाइजेशन निर्धारित है। इसके बाद 1 अक्टूबर को रिफंड और डीमैट अकाउंट में शेयर क्रेडिट की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। चारों कंपनियों के शेयरों की प्रस्तावित लिस्टिंग 5 अक्टूबर 2026 को BSE और NSE पर है।

आईपीओ अलॉटमेंट

आज ओरिएंट केबल्स समेत कुल चार आईपीओ अलॉटमेंट फाइनलाइज होंगे (Photo: Shutterstock)

शेयर बाजार के IPO निवेशकों के लिए आज काफी अहम दिन है। चार मेनबोर्ड IPO AceVector (Snapdeal की पैरेंट कंपनी), Orient Cables (India), German Green Steel & Power और Runwal Enterprises के शेयरों का अलॉटमेंट आज फाइनलाइज किया जाना है। आज देर रात तक इन चारों आईपीओ के अलॉटमेंट स्टेटस फाइनलाइज हो जाएंगे। चारों इश्यू ने मिलकर करीब 1,775.90 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इन चारों IPO की बिडिंग 25 से 29 सितंबर तक चली थी और लिस्टिंग 5 अक्टूबर को बीएसई और एनएसई पर है। चलिए एक नजर डालते हैं कि कैसे आसान से स्टेप्स में आप इन चारों आईपीओ के अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं-

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

BSE पर अलॉटमेंट स्टेटस ऐसे करें चेक

  • BSE वेबसाइट पर स्टेटस चेक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
  • इश्यू टाइप में 'Equity' सेलेक्ट करें।

  • इश्यू नेम के लिए ड्रॉपडाउन मेनू से आईपीओ का नाम सेलेक्ट करें।

  • इसके बाद अपना एप्लिकेशन नंबर या PAN दर्ज करें।

  • अब I'm not a robot पर चेक करने के बाद Search पर क्लिक करें।

NSE पर अलॉटमेंट स्टेटस ऐसे करें चेक

  • NSE वेबसाइट पर IPO अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके Equity & SME IPO bid details' को सेलेक्ट करें।

  • इश्यू सिंबल के लिए ड्रॉपडाउन लिस्ट से कंपनी नाम सेलेक्ट करें।

  • इसके बाद PAN नंबर और एप्लिकेशन नंबर दर्ज करें।

  • अब Submit बटन पर क्लिक करें।

Kfin Technologies पर अलॉटमेंट स्टेटस ऐसे करें चेक

  • रजिस्ट्रार की वेबसाइट के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
  • ड्रॉपडाउन मेनू से कंपनी का नाम सेलेक्ट करें।

  • निवेशकों को अब PAN, एप्लिकेशन नंबर या DP क्लाइंट ID जैसी जानकारी भरनी होगी।

  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।

AceVector IPO: Snapdeal की पैरेंट कंपनी

AceVector Limited ई-कॉमर्स कंपनी है और इसकी प्रमुख डिजिटल कॉमर्स कंपनी Snapdeal है। Snapdeal मुख्य रूप से वैल्यू-फोकस्ड फैशन और लाइफस्टाइल मार्केटप्लेस के तौर पर काम करती है। कंपनी के मुताबिक वित्त वर्ष 2025-26 में उसके 95% NMV में फैशन, होम एंड ब्यूटी कैटेगरी का योगदान था और 82% बिक्री मेट्रो शहरों के बाहर से आई।

AceVector का IPO करीब 420 करोड़ रुपये का था। इसमें 287 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और करीब 133 करोड़ रुपये का OFS शामिल था। IPO का प्राइस बैंड 30-32 रुपये और लॉट साइज 468 शेयर था। इश्यू को कुल 4.93 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। IPO से जुटाई गई रकम का एक हिस्सा Snapdeal के मार्केटप्लेस बिजनेस के मार्केटिंग और टेक्नोलॉजी इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च किया जाना है।

Orient Cables: केबल और नेटवर्किंग कारोबार

Orient Cables (India) नेटवर्किंग केबल और पैसिव नेटवर्किंग उपकरण बनाने वाली कंपनी है। इसके कारोबार में नेटवर्किंग केबल, स्पेशलिटी पावर सॉल्यूशन, ऑप्टिकल फाइबर केबल और संबंधित उत्पाद शामिल हैं। कंपनी टेलीकॉम, डेटा सेंटर, रिन्यूएबल एनर्जी और स्मार्ट बिल्डिंग जैसे क्षेत्रों को सेवाएं देती है।

Orient Cables का आईपीओ करीब 552 करोड़ रुपये का था। इसका प्राइस बैंड 258-272 रुपये और लॉट साइज 55 शेयर था। आईपीओ में 320 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 232 करोड़ रुपये का OFS था।

German Green Steel & Power: स्टील कारोबार

German Green Steel & Power Limited गुजरात स्थित आयरन और स्टील कंपनी है। कंपनी का मुख्य कारोबार स्टील निर्माण है और इसका प्रमुख उत्पाद TMT बार्स है। कंपनी को वर्टिकली इंटीग्रेटेड स्टील निर्माता के तौर पर बताया गया है। इसका आईपीओ करीब 303.90 करोड़ रुपये का था। प्राइस बैंड 132-139 रुपये और लॉट साइज 107 शेयर था। इसमें लगभग 290 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 13.90 करोड़ रुपये का OFS शामिल था। इश्यू को कुल 28.98 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।

Runwal Enterprises: रियल एस्टेट कारोबार

Runwal Enterprises मुंबई स्थित रियल एस्टेट डेवलपर है। कंपनी मुख्य रूप से रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट्स के साथ-साथ कमर्शियल, रिटेल और एजुकेशनल डेवलपमेंट में काम करती है। इसके रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट्स में अफोर्डेबल, मिड-इनकम और लग्जरी सेगमेंट शामिल हैं। Runwal Enterprises का आईपीओ 500 करोड़ रुपये का था और यह पूरी तरह फ्रेश इश्यू था। इसका प्राइस बैंड 290-305 रुपये और लॉट साइज 49 शेयर था। आईपीओ से मिलने वाली राशि का इस्तेमाल कंपनी और उसकी कुछ सहायक कंपनियों के कर्ज के भुगतान, रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स में निवेश और सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों के लिए किया जाना है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख