return to news
  1. Stocks To Watch: LIC, Britannia और Reliance Power समेत आज इन शेयरों में दिखेगा बड़ा एक्शन

मार्केट न्यूज़

Stocks To Watch: LIC, Britannia और Reliance Power समेत आज इन शेयरों में दिखेगा बड़ा एक्शन

Upstox

4 min read | अपडेटेड August 07, 2026, 07:30 IST

सारांश

पहली तिमाही के नतीजों और मुख्य कॉरपोरेट अपडेट्स के दम पर आज भारतीय शेयर बाजार में एलआईसी, ब्रिटेनियां, रिलायंस पावर, अपोलो टायर्स और दीपक नाइट्राइट जैसी कंपनियों के शेयरों में हलचल देखने को मिलेगी।

stocks-to-watch-7-aug

आज पहली तिमाही के नतीजों और कॉरपोरेट खबरों के दम पर इन बड़े शेयरों में एक्शन दिखेगा।

भारतीय शेयर बाजार में आज कई बड़ी कंपनियों के शेयर ट्रेडिंग के लिहाज से फोकस में रहने वाले हैं। कंपनियों द्वारा जारी किए गए पहली तिमाही के वित्तीय नतीजों और बड़ी कॉरपोरेट खबरों का असर सीधे तौर पर इन स्टॉक्स पर देखने को मिलेगा। दिग्गज सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी ने अपने नेट प्रॉफिट में 23% का बड़ा उछाल दर्ज किया है, वहीं ब्रिटेनियां, रिलायंस पावर और अपोलो टायर्स के नतीजों में भी मजबूती देखी गई है। इसके अलावा दीपक नाइट्राइट, ग्रासिम इंडस्ट्रीज और कावेरी सीड्स जैसी कंपनियों से जुड़ी खबरों के कारण आज बाजार खुलते ही इन शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

एलआईसी, ब्रिटेनियां और अपोलो टायर्स के आए नतीजे

लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन यानी एलआईसी ने पहली तिमाही में बेहद शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 23% बढ़कर 13,492 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है, जो पिछले साल इसी तिमाही में 10,987 करोड़ रुपये था। कंपनी की नेट प्रीमियम इनकम 7% बढ़कर 1.27 लाख करोड़ रुपये रही है। इसके अलावा न्यू बिजनेस वैल्यू यानी वीएनबी में 61% का बड़ा उछाल आया है और यह बढ़कर 3,136 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि वीएनबी मार्जिन 15.4% से बढ़कर 22.9% पर पहुंच गया है।

FMCG सेक्टर की दिग्गज कंपनी ब्रिटेनियां इंडस्ट्रीज का प्रदर्शन भी पहली तिमाही में मजबूत रहा है। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 13.4% बढ़कर 591 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है, जो एक साल पहले 521 करोड़ रुपये था। कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू 8.2% बढ़कर 5,000 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। ब्रिटेनियां का एबिटा 11% बढ़कर 840.4 करोड़ रुपये रहा और एबिटा मार्जिन 16.4% से बढ़कर 16.8% हो गया है।

अपोलो टायर्स के नतीजों में नेट प्रॉफिट के मोर्चे पर बहुत बड़ा उछाल आया है। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट बढ़कर 349 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह सिर्फ 12.8 करोड़ रुपये था। इसमें 24 करोड़ रुपये का वन-टाइम गेन शामिल है, जबकि पिछले साल 370 करोड़ रुपये का वन-टाइम लॉस हुआ था। कंपनी का रेवेन्यू 12.8% बढ़कर 7,398 करोड़ रुपये रहा है।

रिलायंस पावर और इंद्रप्रस्थ मेडिकल पर रहेगी नजर

रिलायंस पावर ने पहली तिमाही के कंसोलिडेटेड नतीजों में 44.8% की बढ़त के साथ 64.7 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है, जो पिछले साल 44.7 करोड़ रुपये था। कंपनी का रेवेन्यू 3.8% बढ़कर 1,956 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। हालांकि कंपनी का एबिटा 0.5% गिरकर 562 करोड़ रुपये रहा और एबिटा मार्जिन 30% से घटकर 28.7% रह गया है। कंपनी के बोर्ड ने दिगंबर बागड़े को 1 अक्टूबर से 1 साल के लिए फिर से एग्जीक्यूटिव चेयरमैन नियुक्त किया है।

इंद्रप्रस्थ मेडिकल का नेट प्रॉफिट पहली तिमाही में 8.5% बढ़कर 55.9 करोड़ रुपये रहा है, जो पिछले साल 51.5 करोड़ रुपये था। कंपनी का रेवेन्यू 11.3% बढ़कर 406 करोड़ रुपये हो गया है। एबिटा 9.1% बढ़कर 79.8 करोड़ रुपये रहा, हालांकि एबिटा मार्जिन 20% से घटकर 19.7% रहा है।

नतीजों के अलावा कॉरपोरेट खबरों के मोर्चे पर भी कई शेयर चर्चा में रहेंगे। दीपक नाइट्राइट की सब्सिडियरी दीपक केम टेक ने दहेज में 6 अगस्त 2026 को एमआईबीके और एमआईबीसी प्लांट शुरू कर दिया है, जिस पर लगभग 735 करोड़ रुपये का कैपेक्स किया गया है। ग्रासिम इंडस्ट्रीज ने 6 अगस्त 2026 को 750 करोड़ रुपये के कमर्शियल पेपर का पूरा भुगतान कर दिया है और अब इसका आउटस्टैंडिंग अमाउंट शून्य हो गया है। वहीं कावेरी सीड्स के 69.58 करोड़ रुपये के टैक्स डिमांड मामले में आईटीएटी हैदराबाद में 2 नवंबर 2026 को सुनवाई होगी।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख