मार्केट न्यूज़

4 min read | अपडेटेड April 30, 2026, 11:56 IST
सारांश
जाज फाइनेंस ने चौथी तिमाही में 5,553 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया है, जो पिछले साल के मुकाबले 22 पर्सेंट ज्यादा है। कंपनी की कुल इनकम भी 21 पर्सेंट बढ़कर 14,209 करोड़ रुपये हो गई है। शानदार नतीजों के बाद कंपनी के शेयर में 4 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी आई है।
शेयर सूची

Bajaj Finance के मुनाफे में NII में उछाल देखने को मिला है।
देश की सबसे बड़ी नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी यानी एनबीएफसी बजाज फाइनेंस ने वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में कमाल का प्रदर्शन किया है। कंपनी के नतीजे आने के बाद शेयर बाजार में इसके स्टॉक ने लंबी छलांग लगाई है। गुरुवार 30 अप्रैल को बाजार खुलते ही बजाज फाइनेंस का शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर करीब 4.27 पर्सेंट चढ़कर 969.80 रुपये के लेवल पर पहुंच गया। निवेशकों के बीच इस शेयर को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है क्योंकि कंपनी ने न केवल भारी मुनाफा कमाया है बल्कि अपने शेयरधारकों को डिविडेंड का तोहफा भी दिया है।
बजाज फाइनेंस ने शेयर बाजार को दी गई जानकारी में बताया कि मार्च 2026 को खत्म हुई तिमाही में उसका कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 22 पर्सेंट बढ़कर 5,553 करोड़ रुपये हो गया है। अगर इसकी तुलना पिछले साल की इसी तिमाही से करें तो तब कंपनी ने 4,546 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया था। रेवेन्यू के मोर्चे पर भी कंपनी ने शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी की कुल इनकम 21 पर्सेंट बढ़कर 14,209 करोड़ रुपये रही है, जो पिछले साल इसी दौरान 11,755 करोड़ रुपये थी। कंपनी की कोर इनकम यानी नेट इंटरेस्ट इनकम में भी 20 पर्सेंट की अच्छी बढ़त देखी गई है और यह 11,781 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है।
बजाज फाइनेंस के बोर्ड ने अपने निवेशकों को खुश करते हुए 6 रुपये प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है। यह डिविडेंड 1 रुपये की फेस वैल्यू वाले शेयर पर दिया जाएगा। इसके लिए कंपनी के बोर्ड ने मंजूरी दे दी है। कंपनी के बिजनेस विस्तार की बात करें तो उसका एसेट्स अंडर मैनेजमेंट यानी एयूएम 22 पर्सेंट की शानदार रफ्तार से बढ़ा है। अब कंपनी का कुल एयूएम 5.09 लाख करोड़ रुपये के बड़े आंकड़े पर पहुंच गया है जो एक साल पहले 4.16 लाख करोड़ रुपये था। यह दिखाता है कि कंपनी के पास लोन लेने वाले ग्राहकों की संख्या और बिजनेस का दायरा तेजी से बढ़ रहा है।
एसेट क्वालिटी के मामले में बाजार को मिली जुली तस्वीर देखने को मिली है। कंपनी का ग्रॉस एनपीए पिछले साल के 0.96 पर्सेंट से थोड़ा बढ़कर 1.01 पर्सेंट हो गया है। हालांकि नेट एनपीए के मोर्चे पर सुधार देखा गया है और यह 0.44 पर्सेंट से गिरकर 0.41 पर्सेंट पर आ गया है। पूरे वित्त वर्ष 2026 की बात करें तो बजाज फाइनेंस ने कुल 19,332 करोड़ रुपये का भारी भरकम नेट प्रॉफिट कमाया है और इस दौरान इसकी कुल इनकम 53,324 करोड़ रुपये रही है। ये आंकड़े बताते हैं कि कंपनी का ऑपरेशनल परफॉर्मेंस काफी मजबूत बना हुआ है और वह बाजार की चुनौतियों का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
नतीजों के बाद ग्लोबल मार्केट के बड़े ब्रोक्रेज हाउस बजाज फाइनेंस के शेयर को लेकर काफी बुलिश नजर आ रहे हैं। मॉर्गन स्टेनली ने कहा है कि कंपनी का टैक्स से पहले का मुनाफा उम्मीद से बेहतर रहा है और बैड लोन के मामले में भी सुधार दिखा है। मैनेजमेंट ने अगले साल के लिए भी अच्छे संकेत दिए हैं और उन्हें उम्मीद है कि एयूएम में 22 से 24 पर्सेंट की ग्रोथ बनी रहेगी। सिटी और सीएलएसए जैसी दिग्गज फर्म्स ने भी कंपनी के नतीजों की तारीफ की है। उनका कहना है कि कंपनी के सामने जो छोटी मोटी मुश्किलें थीं वे अब खत्म हो रही हैं और फ्यूचर में कंपनी और भी बेहतर रिटर्न दे सकती है। बाजार के जानकारों का मानना है कि आने वाले समय में बजाज फाइनेंस की ग्रोथ स्टोरी और भी मजबूत होगी।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में

अगला लेख
Debt-Service Coverage Ratio (DSCR): Meaning, Formula And How To Use & Calculate It
How to Transfer Shares from One Demat Account to Another: A Quick Guide
How To Use Fibonacci Retracement For Support And Resistance
Explore Learning Centre
All topics · stocks, MFs, derivatives, IPOs