मार्केट न्यूज़

4 min read | अपडेटेड November 18, 2026, 07:45 IST
सारांश
एचसीएल टेक ने Cohere के साथ साझेदारी की है। इसके तहत कनाडा और जर्मनी में कंपनियों और सरकारी संस्थानों के लिए सॉवरेन एआई सॉल्यूशन्स डेवलप किए जाएंगे।
शेयर सूची

आज इन 10 शेयरों में मचेगी हलचल! निवेशकों की रहेगी खास नजर (Photo: Shutterstock)
आज शेयर मार्केट में कुछ ऐसे शेयर हैं, जिनमें हलचल देखने को मिल सकती है। इसकी वजह कंपनियों को मिले नए ऑर्डर, बड़ी कारोबारी साझेदारी, प्रमोटर की हिस्सेदारी बिक्री, फंड जुटाने की योजना और कारोबार से जुड़ी अहम घोषणाएं हैं।
मंगलवार यानी कि 17 नवंबर को भारतीय शेयर मार्केट में तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 427.40 अंक चढ़कर 82,532.19 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 96.30 अंक की बढ़त के साथ 25,387.40 पर पहुंच गया था। हालांकि, आज GIFT Nifty में कमजोरी के संकेत हैं, इसलिए शेयर मार्केट की शुरुआत पर भी निवेशकों की नजर रहेगी। एक नजर डालते हैं ऐसे 10 शेयरों पर, जिनमें आज हलचल देखने को मिल सकती है, साथ ही उन कारणों पर जिनके चलते ये शेयर चर्चा में हैं।
कंपनी गुजरात में वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे के 35.4 किलोमीटर हिस्से के निर्माण के लिए 1,465 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट में सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी (L1) बनी है। इस खबर से शेयर में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ सकती है।
कंपनी की सहायक इकाई ने एडवेंट कन्वेन्शन एंड होटल्स इंटरनेशनल में 50% हिस्सेदारी हासिल की है। मुंबई के अंधेरी ईस्ट में लगभग 15 लाख वर्ग फुट का कमर्शियल प्रोजेक्ट डेवलप किया जा रहा है, जिसकी अनुमानित कीमत 4,500 करोड़ रुपये है।
एचसीएल टेक ने Cohere के साथ साझेदारी की है। इसके तहत कनाडा और जर्मनी में कंपनियों और सरकारी संस्थानों के लिए सॉवरेन एआई सॉल्यूशन्स डेवलप किए जाएंगे। इससे कंपनी के AI कारोबार की संभावनाओं पर नजर रहेगी।
कंपनी को गुजरात एनर्जी ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन (GETCO) से 130.49 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। इसके तहत गुजरात के भरूच सर्किल में दो 220 KV ट्रांसमिशन लाइनों को अपग्रेड किया जाएगा।
प्रमोटर फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स की सहायक कंपनी IIFL Finance में 13.25% हिस्सेदारी बेचने जा रही है। इस ब्लॉक डील से लगभग 370 मिलियन डॉलर जुटाने की योजना है। डील का फ्लोर प्राइस 611 रुपये प्रति शेयर रखा गया है।
कंपनी का बोर्ड आज 325 करोड़ रुपये तक के नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) जारी करने के प्रस्ताव पर विचार करेगा। इस घोषणा के कारण शेयर में गतिविधि देखने को मिल सकती है।
ग्लोबल निवेश प्रबंधन कंपनी ब्लैकरॉक ने ओपन मार्केट से 18,560 शेयर अतिरिक्त खरीदते हुए एक्सिस बैंक में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 5% प्रतिशत कर ली है। एक्सिस बैंक ने मंगलवार को शेयर मार्केट को दी सूचना में बताया कि अमेरिका स्थित इस निवेश प्रबंधक ने 13 नवंबर को खुले बाजार से ये शेयर खरीदे। बैंक ने बताया कि इस खरीद के बाद एक्सिस बैंक में ब्लैकरॉक की हिस्सेदारी बढ़कर 5% हो गई है, जो पहले 4.99% थी। ब्लैकरॉक के पास पहले 15,57,07,901 शेयर थे, जिनकी संख्या बढ़कर 15,57,26,461 हो गई है।
कंपनी ने टैक्स अधिकारियों के साथ एडवांस प्राइसिंग एग्रीमेंट किया है। इसके कारण 14.3 करोड़ रुपये की अतिरिक्त टैक्स देनदारी बनी है, जबकि आकस्मिक देनदारियों में 94 करोड़ रुपये की कमी आई है।
कंपनी ने वित्त वर्ष 2027 के लिए बुकिंग गाइडेंस बढ़ाकर 2,600 से 2,700 करोड़ रुपये कर दी है। कंपनी ने फाइनेंशियल ईयर 2030 तक 6,000 करोड़ रुपये की बुकिंग का लक्ष्य रखा है। यह शेयर रियल एस्टेट सेक्टर में चर्चा में रह सकता है।
कंपनी के रणिहाटी केबल प्लांट में फाइनेंशियल ईयर 2027 की चौथी तिमाही में व्यावसायिक उत्पादन शुरू होने की योजना है। कंपनी को सितंबर 2026 के बाद 386 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर भी मिले हैं। इसके अलावा 555 करोड़ रुपये की टेंडर पाइपलाइन L1 स्तर पर है।
GIFT Nifty: कमजोर संकेतों के कारण घरेलू बाजार की शुरुआत दबाव में हो सकती है।
Nvidia के नतीजे: कंपनी के बेहतर नतीजों के बाद ग्लोबल टेक्नोलॉजी शेयरों पर नजर रहेगी।
FII निवेश: विदेशी निवेशकों की खरीदारी बाजार के लिए अहम सपोर्ट बनी हुई है।
कच्चा तेल: क्रूड ऑयल की कीमतों में बदलाव का असर ऑयल मार्केटिंग और अन्य कंपनियों पर पड़ सकता है।
IT सेक्टर: HCLTech समेत IT शेयरों में AI से जुड़ी खबरों और पिछले कारोबारी सेशन की कमजोरी के बीच गतिविधि देखने को मिल सकती है।
लेखकों के बारे में

अगला लेख