मार्केट न्यूज़
.png)
4 min read | अपडेटेड May 19, 2026, 08:25 IST
सारांश
सोमवार को शेयर बाजार में आई शानदार रिकवरी के बाद आज मंगलवार को भी तेजी के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी से पॉजिटिव संकेत हैं। आज के कारोबार में अडानी ग्रुप, आईओसी, लूपिन, ईशर मोटर्स और नतीजे पेश करने वाली बीईएल जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में भारी एक्शन देखने को मिल सकता है।

बाजार में आज दिख सकती है हलचल
सोमवार को भारी उतार-चढ़ाव देखने के बाद भारतीय शेयर बाजार में आज यानी मंगलवार को पॉजिटिव शुरुआत होने की पूरी उम्मीद है। कल के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी ने अपने निचले स्तरों से बहुत ही जोरदार रिकवरी दिखाई थी। आज गिफ्ट निफ्टी के रुझान भी बाजार के लिए अच्छे संकेत दे रहे हैं। ऐसे माहौल में कई कंपनियों के शेयर अपने खास बिजनेस अपडेट्स और चौथी तिमाही के नतीजों की वजह से आज निवेशकों के रडार पर रहने वाले हैं।
सोमवार को सेंसेक्स एक समय इंट्राडे में 1000 अंक से भी ज्यादा टूट गया था, लेकिन चुनिंदा हैवीवेट शेयरों में आई भारी खरीदारी की बदौलत इसने निचले स्तर से 1100 अंकों से ज्यादा का सुधार दिखाया। आखिर में सेंसेक्स 77 अंक की बढ़त के साथ 75315.04 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 300 अंकों से ज्यादा की रिकवरी करके 6 अंक की मामूली बढ़त के साथ 23649.95 पर बंद होने में कामयाब रहा। आज गिफ्ट निफ्टी में भी बढ़त देखी जा रही है, जो पिछले क्लोजिंग से ऊपर ट्रेड कर रहा है। ग्लोबल मार्केट से मिल रहे सपोर्ट और तनाव कम होने से आज घरेलू बाजार का सेंटिमेंट काफी मजबूत नजर आ रहा है।
आज के कारोबार में अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों पर बाजार की पैनी नजर रहेगी। अमेरिकी न्याय विभाग ने उद्योगपति गौतम अडानी और उनके भतीजे सागर अडानी के खिलाफ दर्ज सभी क्रिमिनल चार्ज पूरी तरह से वापस ले लिए हैं। न्यूयॉर्क में चल रहे इस बड़े मामले को सरकारी वकीलों ने अब पूरी तरह बंद कर दिया है, क्योंकि प्रमोटर के खिलाफ लगाए गए आरोप टिकने योग्य नहीं पाए गए। इस बड़ी राहत के बाद आज ग्रुप के शेयरों में भारी तेजी देखने को मिल सकती है। दूसरी तरफ फार्मा सेक्टर की दिग्गज कंपनी लूपिन को रेवेफेनासिन इनहेलेशन सॉल्यूशन के लिए अमेरिकी रेग्युलेटर यूएस एफडीए से टेंटेटिव मंजूरी मिल गई है, जिससे कंपनी के बिजनेस को फायदा मिल सकता है।
दिगग्ज सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने सोमवार को अपनी चौथी तिमाही के शानदार नतीजे जारी किए हैं। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 56.6 परसेंट की भारी बढ़त के साथ 11377.51 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है, जो पिछले साल इसी तिमाही में 7264.85 करोड़ रुपये था। कंपनी के मार्केटिंग और रिफाइनिंग मार्जिन में जबरदस्त सुधार होने से यह बड़ा फायदा हुआ है। उधर रॉयल एनफील्ड बनाने वाली कंपनी ईशर मोटर्स के लिए आंध्र प्रदेश सरकार ने ताडा में ग्रीनफील्ड मैन्युफैक्चरिंग एक्सपेंशन प्रोजेक्ट के लिए 215.7 एकड़ जमीन के आवंटन को मंजूरी दे दी है। इस नए प्रोजेक्ट में कंपनी की तरफ से 2500 करोड़ रुपये तक का बड़ा इंवेस्टमेंट किया जाएगा।
आज के दिन भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन, मैनकाइंड फार्मा और जायडस लाइफसाइंसेज जैसी बड़ी कंपनियां अपने चौथी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित करने वाली हैं, जिससे आज इन शेयरों में भारी ट्रेडिंग वॉल्यूम दिखेगा। निर्माण क्षेत्र की कंपनी वास्कॉन इंजीनिवर्स को रिलायंस इंडस्ट्रीज से जामनगर एक्सपेंशन प्रोजेक्ट के लिए 131.58 करोड़ रुपये का लेटर ऑफ इंटेंट मिला है। इसके अलावा पेंसिल बनाने वाली कंपनी डॉम्स इंडस्ट्रीज का नेट प्रॉफिट चौथी तिमाही में 17.2 परसेंट बढ़कर 56.7 करोड़ रुपये रहा है। अपोलो माइक्रो सिस्टम्स ने भी मजबूत ऑपरेशनल परफॉर्मेंस की बदौलत शानदार आंकड़े पेश किए हैं। हालांकि एफ्कॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर को चौथी तिमाही में 88.4 करोड़ रुपये का नेट लॉस हुआ है और एस्ट्रल के नतीजे मिले-जुले रहे हैं, जिससे इन दोनों कंपनियों के शेयरों पर थोड़ा दबाव देखा जा सकता है।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में
.png)
अगला लेख
How To Use Open Interest For Intraday Trading: Complete Guide
What Is Stop Loss In Trading? Meaning, Types, & How To Use It
What Is ICRA? Why Its Credit Ratings Matter To Investors
Explore Learning Centre
All topics · stocks, MFs, derivatives, IPOs