return to news
  1. Maharashtra Elections 2024: बैंक, स्टॉक मार्केट रहेंगे बंद, जानें पूरा शेड्यूल

मार्केट न्यूज़

Maharashtra Elections 2024: बैंक, स्टॉक मार्केट रहेंगे बंद, जानें पूरा शेड्यूल

Upstox

2 min read | अपडेटेड November 19, 2024, 09:25 IST

सारांश

Maharashtra State Assembly Elections 2024: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के चलते 20 नवंबर बुधवार को स्टॉक मार्केट बंद रहेंगे। इसके साथ ही बैंकों में भी छुट्टी होगी। यहां जानें चुनाव का पूरा शेड्यूल।

पूरे राज्य में एक ही चरण में होंगे चुनाव

पूरे राज्य में एक ही चरण में होंगे चुनाव

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। 20 नवंबर यानी बुधवार को राज्य की 288 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। पूरे राज्य में एक ही चरण में होने वाले मतदान के चलते बैंकों से लेकर स्टॉक मार्केट तक छुट्टी रहेगी। यहां डीटेल में जानें पूरा शेड्यूल-

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

क्या- क्या रहेगा बंद?

पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंक, मुंबई में आधारित नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE), स्कूल- कॉलेज, शराब की दुकानें बंद रहेंगे।

वोट डालने के लिए सभी दफ्तरों में छुट्टी दी गई है जबकि आपात सेवाओं के कर्मचारियों को वोट डालने के लिए 4 घंटे का समय मिलेगा। इसके अलावा इमर्जेंसी सेवाएं, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, डिजिटल बैंकिंग और एटीएम जैसी सुविधाएं चलती रहेंगी।

किस दिन क्या होगा?

वोटिंग बुधवार को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी। पूरे राज्य में एक ही चरण में वोट डाले जाएंगे। इसके बाद 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी और नतीजों का ऐलान किया जाएगा। 26 नवंबर को इस सरकार का कार्यकाल पूरा हो रहा है।

कौन- कौन है मैदान में?

इस बार चुनाव में महायुति गठबंधन और महविकास अघाड़ी के बीच सीधी लड़ाई है। महायुति में एकनाथ शिंदे की शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी साथ हैं तो महाविकास अघाड़ी में उद्धव ठाकरे की शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस हैं।

कितने हैं उम्मीदवार?

पहली बार निर्वाचन आयोग ने बीएमसी म्यूनिसिपल कमिश्नर को जिला निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है। राज्य की 288 सीटों में से 234 जनरल श्रेणी की हैं, 29 अनुसूचित जाति और 25 अनुसूचित जनजाति की हैं। 4100 से ज्यादा उम्मीदवार इन सीटों पर अपना दावा पेश करेंगे।

सबसे ज्यादा उम्मीदवार बीजेपी के हैं (148)। इसके बाद कांग्रेस ने 103 सीटों पर कैंडिडेट उतारे हैं। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना 80 सीटों पर लड़ रही है जबकि अजित पवार की एनसीपी 53 सीटों पर।

पूर्व सीएम उद्ध ठाकरे की शिवसेना 89 सीटों पर लड़ रही है और शरद पवार की एनसीपी (एसपी) ने 87 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं।

कितने वोटर?

निर्वाचन आयोग के डेटा के मुताबिक राज्य में 9.7 करोड़ वोटर हैं। इनमें से 100 साल से ज्यादा उम्र के करीब 47400 वोटर हैं। रजिस्टर्ड वोटरों में से 5 करोड़ से ज्यादा पुरुष, 4.69 करोड़ महिलाएं और 6101 थर्ड जेंडर हैं।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख