return to news
  1. Stock Market Wrap: इजरायल-ईरान ने फिर बढ़ाया मार्केट का टेंशन, Sensex 248 अंक लुढ़का, Nifty 24853 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: इजरायल-ईरान ने फिर बढ़ाया मार्केट का टेंशन, Sensex 248 अंक लुढ़का, Nifty 24853 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड June 17, 2025, 15:40 IST

सारांश

आज के कारोबार में सेंसेक्स के 30 में से ज्यादातर शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। सबसे ज्यादा बिकवाली Sun Pharmaceutical, Eternal, Bajaj Finance, Tata Motors और Indusind Bank के शेयरों में देखी गई। हालांकि, Tech Mahindra, Asian Paints, Infosys और TCS के शेयर टॉप गेनर्स रहे।

Stock Market

Stock Market: NSE पर आज मिड और स्मॉल कैप शेयरों में भी दबाव दिखा।

Stock Market Wrap: इजरायल और ईरान में बढ़ते टेंशन के बीच आज 17 जून को भारतीय शेयर बाजार में बिकवाली का दबाव दिखा। आज के कारोबार में BSE Sensex में 248.50 अंकों की गिरावट रही और यह 81,547.65 के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा, Nifty 50 में भी 93.10 अंकों की कमजोरी रही और यह लुढ़ककर 24,853.40 के स्तर पर आ गया। क्रूड ऑयल की बढ़ती कीमत और विदेशी निवेशकों (FII) की बिकवाली ने भी सेंटीमेंट को प्रभावित किया है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Sun Pharmaceutical, Eternal में सबसे ज्यादा बिकवाली

आज के कारोबार में सेंसेक्स के 30 में से ज्यादातर शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। सबसे ज्यादा बिकवाली Sun Pharmaceutical, Eternal, Bajaj Finance, Tata Motors और Indusind Bank के शेयरों में देखी गई। हालांकि, Tech Mahindra, Asian Paints, Infosys और TCS के शेयर टॉप गेनर्स रहे।

मिड और स्मॉल कैप शेयर भी टूटे

NSE पर आज मिड और स्मॉल कैप शेयरों में भी दबाव दिखा। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.66 फीसदी टूट गया। वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 0.69 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

IT को छोड़कर सभी इंडेक्स हुए लाल

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज आईटी सेक्टर को छोड़कर अन्य सभी इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा बिकवाली निफ्टी फार्मा में रही और यह करीब दो फीसदी टूट गया। इसके अलावा, निफ्टी मेटल में भी एक फीसदी से ज्यादा की कमजोरी रही।

इसके अलावा, निफ्टी ऑटो, FMCG, मीडिया, PSU बैंक, प्राइवेट बैंक, रियल्टी और ऑयल एंड गैस इंडेक्स भी लाल निशान पर बंद हुए। निफ्टी आईटी में 0.72 फीसदी की मजबूती रही।

क्या है बाजार में गिरावट की वजह?

इजराइल-ईरान तनाव

इज़राइल और ईरान के बीच तनाव लगातार पांचवे दिन भी जारी रहा। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान (ईरान की राजधानी) के लोगों से शहर खाली करने की सलाह दी है, क्योंकि ईरान ने न्यूक्लियर समझौते को नकार दिया है।

कमजोर ग्लोबल संकेत

दुनियाभर के बाजारों में कमजोरी देखी गई। एशियाई बाजार जैसे कि दक्षिण कोरिया का Kospi, चीन का SSE Composite, और हांगकांग का Hang Seng लाल निशान में थे। अमेरिका के शेयर वायदा भी कमजोर शुरुआत का संकेत दे रहे थे।

कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी

ब्रेंट क्रूड की कीमत 0.53% बढ़कर $73.62 प्रति बैरल हो गई। तेल की कीमतें बढ़ना भारत जैसे देशों के लिए बुरा संकेत होता है क्योंकि हम ज्यादा तेल आयात करते हैं।

FII की बिकवाली

विदेशी निवेशकों (FII) ने सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में ₹2539.42 करोड़ की बिकवाली की, जिससे बाजार पर और दबाव बढ़ा।

फेडरल रिजर्व का फैसला बाकी

निवेशक इस समय सतर्क हैं क्योंकि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों पर फैसला आने वाला है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख