return to news
  1. MRF Dividend: निवेशकों की चांदी, मिलेगा हर शेयर पर ₹229 का डिविडेंड, जानिए डिटेल

मार्केट न्यूज़

MRF Dividend: निवेशकों की चांदी, मिलेगा हर शेयर पर ₹229 का डिविडेंड, जानिए डिटेल

Upstox

2 min read | अपडेटेड May 07, 2026, 14:17 IST

सारांश

अगर MRF के नतीजों की बात करें तो मार्च तिमाही में MRF का मुनाफा 37.6% बढ़कर ₹702 करोड़ हो गया। कंपनी की आय भी 13.7% बढ़कर ₹8,044 करोड़ पहुंच गई। EBITDA 21.5% बढ़ा और मार्जिन 16.2% हो गया, जो पिछले साल से बेहतर है।

शेयर सूची

MRF

पिछले 6 महीने में MRF के शेयरों में करीब 17 फीसदी की गिरावट आ चुकी है।

MRF Dividend: टायर बनाने वाली दिग्गज कंपनी MRF ने अपने शेयरधारकों को बड़ी खुशखबरी दी है। कंपनी के बोर्ड ने चौथी तिमाही के नतीजों के साथ ₹229 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड मंजूर किया है। इससे पूरे वित्त वर्ष 2026 के लिए कुल डिविडेंड ₹235 प्रति शेयर हो गया है। इससे पहले कंपनी ₹3-₹3 के दो अंतरिम डिविडेंड दे चुकी है। इस बीच कंपनी के शेयरों में करीब 1 फीसदी की तेजी है और यह स्टॉक BSE पर 131557.85 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहा है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

रिकॉर्ड डेट पर क्या है अपडेट

यह डिविडेंड अभी शेयरधारकों की मंजूरी (AGM में) के बाद ही मिलेगा। कंपनी ने अभी रिकॉर्ड डेट का ऐलान नहीं किया है, यानी किस तारीख तक शेयर रखने वालों को डिविडेंड मिलेगा, यह बाद में बताया जाएगा। खास बात यह है कि पिछले साल भी कंपनी ने ₹229 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड दिया था, यानी इस बार भी उतना ही बड़ा भुगतान किया जा रहा है।

कैसे रहे MRF के नतीजे

अगर MRF के नतीजों की बात करें तो मार्च तिमाही में MRF का मुनाफा 37.6% बढ़कर ₹702 करोड़ हो गया। कंपनी की आय भी 13.7% बढ़कर ₹8,044 करोड़ पहुंच गई। EBITDA 21.5% बढ़ा और मार्जिन 16.2% हो गया, जो पिछले साल से बेहतर है।

कैसा रहा है शेयरों का प्रदर्शन

MRF के शेयरों ने पिछले 1 महीने में 3 फीसदी का ही रिटर्न दिया है। पिछले 6 महीने में इसके शेयरों में करीब 17 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। इस साल अब तक यह स्टॉक 13 फीसदी टूट चुका है। वहीं पिछले 1 साल में भी इसके निवेशकों को 6 फीसदी से ज्यादा का नुकसान हुआ है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख