return to news
  1. Stock Market Wrap: बाजार में अचानक बढ़ी बिकवाली, Sensex 1092 अंक लुढ़का, Nifty 23547 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: बाजार में अचानक बढ़ी बिकवाली, Sensex 1092 अंक लुढ़का, Nifty 23547 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड May 29, 2026, 15:36 IST

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा बिकवाली IndiGo, Power Grid, Tata Steel, NTPC और Sun Pharma जैसे शेयरों में देखने को मिली। दूसरी तरफ Tech Mahindra, HCL Tech और L&T जैसे कुछ शेयर हरे निशान पर बंद हुए हैं।

Stock Market

Stock Market: आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों का प्रदर्शन भी कमजोर रहा।

Stock Market Wrap: भारतीय शेयर बाजार के लिए आज 29 मई का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहा। आज शुरुआती कारोबार में बाजार में तेजी देखी गई लेकिन बाद में अचानक बिकवाली बढ़ गई। आज के कारोबार में BSE Sensex में 1092.06 अंकों की बड़ी गिरावट रही और यह 74,775.74 के स्तर पर बंद हुआ है। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 359.40 अंक टूटकर 23547.75 के लेवल पर आ गया है। अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता में कोई ठोस नतीजा नहीं निकल पाया है। इसके अलावा विदेशी निवेशकों की बिकवाली ने भी बाजार का मूड खराब किया है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

IndiGo, Power Grid में सबसे ज्यादा बिकवाली

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा बिकवाली IndiGo, Power Grid, Tata Steel, NTPC और Sun Pharma जैसे शेयरों में देखने को मिली। दूसरी तरफ Tech Mahindra, HCL Tech और L&T जैसे कुछ शेयर हरे निशान पर बंद हुए हैं।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों का प्रदर्शन भी कमजोर रहा। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स करीब 1.50 फीसदी तक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी करीब 1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

निफ्टी ऑटो समेत कई इंडेक्स लुढ़के

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज ज्यादातर इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा गिरावट निफ्टी ऑटो, ऑयल एंड गैस, मेटल, हेल्थकेयर और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स में रही। ये सभी इंडेक्स करीब 2 फीसदी तक टूट गए।

इसके अलावा निफ्टी FMCG और फार्मा इंडेक्स में भी करीब 1.50 फीसदी की कमजोरी रही। PSU Bank और प्राइवेट बैंक इंडेक्स भी 1 फीसदी से ज्यादा टूट गए। इसके अलावा निफ्टी मीडिया और रियल्टी में भी गिरावट देखी गई। दूसरी तरफ निफ्टी IT इंडेक्स हरे निशान पर बंद होने में कामयाब रहा।

शेयर बाजार में क्यों आई बड़ी गिरावट

शेयर बाजार में आज की गिरावट के लिए कई फैक्टर्स जिम्मेदार रहे। अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर को 60 दिनों तक के लिए बढ़ाए जाने की उम्मीद की जा रही है, लेकिन इसे बाजार बंद होने तक डोनाल्ड ट्रंप की मंजूरी नहीं मिली है। इस अनिश्चितता के चलते मार्केट के सेंटीमेंट पर असर पड़ा है।

इसके अलावा विदेशी निवेशकों की बिकवाली लगातार जारी है। FIIs ने बुधवार को 1040 करोड़ रुपये के शेयर बेच दिए। इसके अलावा भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का अनुमान है कि इस साल जून से सितंबर के बीच भारत में सामान्य से कम बारिश होने का खतरा है। इन सभी वजहों से बाजार का सेंटीमेंट खराब हुआ है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख