return to news
  1. Asian Paints Q4 Results: मार्च तिमाही में 69% बढ़ा मुनाफा, हर शेयर पर मिलेगा ₹23 का डिविडेंड

मार्केट न्यूज़

Asian Paints Q4 Results: मार्च तिमाही में 69% बढ़ा मुनाफा, हर शेयर पर मिलेगा ₹23 का डिविडेंड

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड May 29, 2026, 14:41 IST

सारांश

Asian Paints Q4: देश की सबसे बड़ी पेंट बनाने वाली कंपनी का ऑपरेशन से होने वाला रेवेन्यू जनवरी से मार्च तिमाही में सालाना आधार पर 10.6% बढ़कर ₹9247 करोड़ हो गया। Q4 FY25 में यह आंकड़ा ₹8359 करोड़ था।

शेयर सूची

Asian Paints Q4

Asian Paints Q4: नतीजों के बीच कंपनी के शेयरों में खरीदारी हो रही है।

Asian Paints Q4 Results: पेंट सेक्टर की मार्केट लीडर कंपनी एशियन पेंट्स ने FY26 की चौथी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 69% बढ़कर ₹1172 करोड़ हो गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह ₹692 करोड़ था। नतीजों के बीच कंपनी के शेयरों में 1.67 फीसदी की तेजी है और यह स्टॉक BSE पर 2717.20 रुपये प्रति शेयर के भाव पर पहुंच गया है। इसका मार्केट कैप 2.60 लाख करोड़ रुपये है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Asian Paints के रेवेन्यू में 11% की बढ़ोतरी

देश की सबसे बड़ी पेंट बनाने वाली कंपनी का ऑपरेशन से होने वाला रेवेन्यू जनवरी से मार्च तिमाही में सालाना आधार पर 10.6% बढ़कर ₹9247 करोड़ हो गया। Q4 FY25 में यह आंकड़ा ₹8359 करोड़ था। तिमाही के दौरान कंपनी का EBITDA 24% बढ़कर ₹1787 करोड़ हो गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह ₹1436 करोड़ था। इसका EBITDA मार्जिन पिछले साल की इसी अवधि के 17.2% के मुकाबले बढ़कर 19.3% हो गया।

एशियन पेंट्स ने बताया कि भारत में उसके डेकोरेटिव बिजनेस ने मजबूत प्रदर्शन किया, जिसमें वॉल्यूम ग्रोथ 12.4% और वैल्यू ग्रोथ 10.2% रही। कंपनी ने आगे कहा कि इस दौरान मजबूत मांग के रुझानों ने इस सेगमेंट की कुल ग्रोथ को सहारा दिया।

इसके इंडस्ट्रियल कोटिंग्स की ग्रोथ ने कोटिंग्स के कुल प्रदर्शन को और भी बेहतर बनाया, जिससे कुल वॉल्यूम और वैल्यू ग्रोथ 12.7% और 11.0% तक पहुंच गई। इस बीच, इंटरनेशनल बिजनेस ने रुपये के हिसाब से नेट सेल्स में 11% की बढ़ोतरी (स्थिर मुद्रा में 8.2%) दर्ज की, साथ ही मुनाफे में भी काफी सुधार देखने को मिला।

₹23 का डिविडेंड घोषित

Asian Paints के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 31 मार्च 2026 को खत्म हुए वित्त वर्ष के लिए ₹1 फेस वैल्यू वाले हर इक्विटी शेयर पर ₹23 के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है। कंपनी ने बताया कि यह भुगतान कंपनी की आने वाली सालाना आम बैठक में शेयरधारकों की मंजूरी पर निर्भर है।

नवंबर 2025 में पहले घोषित किए गए ₹4.50 प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड को मिलाकर FY26 के लिए कुल डिविडेंड ₹27.50 प्रति इक्विटी शेयर बैठता है। कंपनी ने फाइनल डिविडेंड के लिए शेयरधारकों की पात्रता तय करने के लिए रिकॉर्ड डेट 23 जून 2026 की तारीख तय की है। अगर मंजूरी मिल जाती है, तो डिविडेंड का भुगतान 13 जुलाई 2026 को या उसके बाद किया जाएगा।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Shubham Singh Thakur
Shubham Singh Thakur is a business journalist with a focus on stock market and personal finance. An alumnus of the Indian Institute of Mass Communication (IIMC), he is passionate about making financial topics accessible and relevant for everyday readers.

अगला लेख