return to news
  1. HFCL को मिला RailTel से ₹135.09 करोड़ का ऑर्डर, शेयरों में दिखा एक्शन, यहां हर एक डीटेल

मार्केट न्यूज़

HFCL को मिला RailTel से ₹135.09 करोड़ का ऑर्डर, शेयरों में दिखा एक्शन, यहां हर एक डीटेल

Namita Shukla

2 min read | अपडेटेड May 27, 2026, 13:17 IST

सारांश

दोपहर 1 बजे के करीब एचएफसीएल लिमिटेड के शेयर 7.44% यानी कि 12 रुपये के आस-पास बढ़कर 173.83 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड होते दिखे। दरअसल कंपनी को परचेज ऑर्डर मिला है और इसका असर शेयरों पर भी देखने को मिल रहा है।

शेयर सूची

एचएफसीएल लिमिटेड

एचएफसीएल को मिला परचेज ऑर्डर, शेयरों में दिखी तेजी (Photo: Shutterstock)

HFCL Ltd Shares: आज एचएफसीएल के शेयरों में जबर्दस्त एक्शन देखने को मिल रहा है। दोपहर 1 बजे के करीब एचएफसीएल लिमिटेड के शेयर 7.44% यानी कि 12 रुपये के आस-पास बढ़कर 173.83 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड होते दिखे। दरअसल कंपनी को परचेज ऑर्डर मिला है और इसका असर शेयरों पर भी देखने को मिल रहा है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर HFCL लिमिटेड ने इस परचेज ऑर्डर की पूरी डीटेल्स शेयर की हैं। आज रेगुलेटरी फाइलिंग में HFCL लिमिटेड ने कहा कि हम सभी हितधारकों को यह जानकारी देते हुए काफी खुश हैं कि कंपनी को रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (रेलटेल) से भारतीय रक्षा बलों के डेटा सेंटरों के लिए ‘सुरक्षित संचालन (ओपीएस) नेटवर्क के इम्प्लिमेंटेशन’ प्रोजेक्ट के वार्षिक रखरखाव अनुबंध (Annual Maintenance Contract, AMC) के लिए लगभग 135.09 करोड़ रुपये का परचेज ऑर्डर मिला है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

फाइलिंग में आगे बताया गया, ‘रेलटेल द्वारा मिले इस प्रोजेक्ट के तहत भारतीय रक्षा बलों के लिए सुरक्षित ओपीएस नेटवर्क का इम्प्लिमेंटेशन पहले ही किया जा चुका है। कंपनी ने देश भर में भारतीय रक्षा प्रतिष्ठानों में एक केंद्रीय डेटा सेंटर और 120 मिनी डेटा सेंटरों के डिजाइन, सप्लाई, इंस्टॉलेशन और चालू करने का काम सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। प्रोजेक्ट के दायरे में हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर और डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर समेत एक सुरक्षित रक्षा संचार नेटवर्क की स्थापना, साथ ही एआई-सक्षम नेटवर्क सुरक्षा शामिल थी, और इसे निर्धारित कॉन्ट्रैक्चुअल जरूरतों और निर्धारित तकनीकी और सुरक्षा विशिष्टताओं के हिसाब से एग्जिक्यूट किया गया था।’

इस फाइलिंग में आगे लिखा गया,‘वारंटी पीरियड खत्म होने के बाद, रेलटेल ने अब प्रोजेक्ट के एएमसी के लिए परचेज ऑर्डर जारी किया है। इस एएमसी कॉन्ट्रैक्ट के तहत, कंपनी रक्षा संचार संबंधी महत्वपूर्ण कामों में सहायक नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर की उच्च उपलब्धता, विश्वसनीयता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कंप्लीट मेंटिनेंस सपोर्ट सर्विसेज देगी। स्कोप ऑफ वर्क में प्रिवेंशन और करेक्टिव मेंटिनेंस, नेटवर्क निगरानी, ​इंसिडेंट मैनेजमेंट, प्रदर्शन ऑप्टेमाइजेशन और चौबीसों घंटे टेक्निकल सपोर्ट सर्विसेज शामिल हैं। यह आदेश मिशन-क्रिटिकल सुरक्षित संचार अवसंरचना के नेटवर्क इम्प्लिमेंटेशन और मेंटिनेंस में कंपनी की मजबूत क्षमताओं पर सरकारी ग्राहकों के निरंतर विश्वास को दर्शाता है।’

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख