return to news
  1. Stock Market Wrap: लगातार चौथे दिन बाजार ने बनाई बढ़त, Sensex 347 अंक चढ़ा, Nifty 24085 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: लगातार चौथे दिन बाजार ने बनाई बढ़त, Sensex 347 अंक चढ़ा, Nifty 24085 पर बंद

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड June 17, 2026, 15:37 IST

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी Trent, BEL, Eternal, Tata Steel और Titan के शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ Axis Bank, Bajaj Finserv, Kotak Mahindra Bank, Maruti Suzuki और Asian Paints के शेयर टॉप लूजर्स रहे।

Stock Market

Stock Market: आज NSE पर मिड और स्मॉल कैप शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली है।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 17 जून को लगातार चौथे कारोबारी दिन निवेशकों ने जमकर खरीदारी की। आज के कारोबार में BSE Sensex में 347.14 अंकों की तेजी रही और यह 77155.62 के स्तर पर पहुंच गया। इसके अलावा Nifty 50 भी 96.55 अंक बढ़कर 24085.70 के लेवल पर बंद हुआ है। पिछले 4 कारोबारी दिनों में Sensex करीब 3338 अंक या 4.52 फीसदी उछल चुका है। अमेरिका और ईरान में समझौते की खबर के बीच निवेशकों का भरोसा बाजार पर बढ़ा है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Trent, BEL समेत कई शेयर चढ़े

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी Trent, BEL, Eternal, Tata Steel और Titan के शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ Axis Bank, Bajaj Finserv, Kotak Mahindra Bank, Maruti Suzuki और Asian Paints के शेयर टॉप लूजर्स रहे।

आज NSE पर मिड और स्मॉल कैप शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली है। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.48 फीसदी तक उछल गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 0.79 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।

निफ्टी PSU बैंक समेत ये सेक्टर्स चमके

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज इसका प्रदर्शन मिला-जुला रहा। निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सबसे ज्यादा 2 फीसदी से अधिक तक उछल गया। निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स में भी 1.75 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।

निफ्टी मेटल भी 1 फीसदी तक मजबूत हुआ है। इसके अलावा निफ्टी IT, ऑयल एंड गैस जैसे इंडेक्स तेजी के साथ बंद हुए हैं। दूसरी तरफ निफ्टी ऑटो, FMCG, मीडिया, फार्मा, प्राइवेट बैंक, रियल्टी और हेल्थकेयर इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए।

शेयर बाजार में आज क्यों आई तेजी?

भारतीय शेयर बाजार में तेजी की एक बड़ी वजह कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट है। ब्रेंट क्रूड का भाव आज 0.70 फीसदी कम होकर करीब 78 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की खबर ने बाजार को बड़ा बूस्ट दिया है। इसके अलावा आज भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 10 पैसे मजबूत होकर 94.46 पर रहा। इन सभी वजहों से बाजार को सपोर्ट मिला है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख