return to news
  1. Stock Market Wrap: लगातार 4 दिनों की तेजी के बाद प्रॉफिट बुकिंग, Sensex 104 अंक लुढ़का, Nifty 24398 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: लगातार 4 दिनों की तेजी के बाद प्रॉफिट बुकिंग, Sensex 104 अंक लुढ़का, Nifty 24398 पर बंद

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड July 07, 2026, 15:36 IST

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 शेयरों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। सबसे ज्यादा खरीदारी HCL Tech, Tech Mahindra, Infosys, Titan और Eternal जैसे शेयरों में देखी गई। दूसरी तरफ Trent, Adani Ports, L&T, BEL और RIL जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे।

Stock Market

Stock Market: आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी कमजोरी नजर आई।

Stock Market Wrap: भारतीय शेयर बाजार के लिए आज 07 जुलाई का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहा। आज शुरुआती कारोबार में बाजार में तेजी नजर आई। हालांकि, प्रॉफिट बुकिंग के चलते बाजार ने अपनी बढ़त गंवा दी और अंत में यह लाल निशान पर बंद हुआ। आज के कारोबार में BSE Sensex में 104.35 अंकों की गिरावट रही और यह 78,180.72 के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 31.65 अंकों की कमजोरी के साथ 24398.70 के लेवल पर क्लोज हुआ है। इसके पहले पिछले 4 कारोबारी दिनों में सेंसेक्स में करीब 2.36 फीसदी की तेजी आ चुकी है। ऐसे में आज निवेशकों ने प्रॉफिट बुक करना ठीक समझा।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

HCL Tech, Tech Mahindra में सबसे ज्यादा खरीदारी

आज के कारोबार में Sensex के 30 शेयरों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। सबसे ज्यादा खरीदारी HCL Tech, Tech Mahindra, Infosys, Titan और Eternal जैसे शेयरों में देखी गई। दूसरी तरफ Trent, Adani Ports, L&T, BEL और RIL जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी कमजोरी नजर आई। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.26 फीसदी तक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 0.45 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

निफ्टी IT 2 फीसदी से ज्यादा चढ़ा

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज ज्यादातर इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा खरीदारी निफ्टी IT में रही और यह इंडेक्स 2 फीसदी से ज्यादा उछल गया। इसके अलावा निफ्टी FMCG और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स भी हरे निशान पर बंद हुए।

दूसरी तरफ निफ्टी मेटल और रियल्टी इंडेक्स 1 फीसदी से ज्यादा लुढ़क गए। इसके अलावा निफ्टी मीडिया, फार्मा, PSU बैंक, प्राइवेट बैंक, हेल्थकेयर और ऑयल एंड गैस इंडेक्स भी लाल निशान पर बंद हुए हैं।

बाजार में कमजोरी की ये हैं वजहें

शेयर बाजार में आज की कमजोरी के लिए कई फैक्टर्स जिम्मेदार रहे। पिछले 4 कारोबारी दिनों में कुल 2.36 फीसदी की रैली के बाद बाजार में प्रॉफिट बुकिंग देखी गई। मेटल और रियल्टी सेक्टर के शेयरों में बिकवाली ने भी बाजार पर दबाव बनाया। इसके साथ ही कमजोर ग्लोबल संकेतों ने भी मार्केट का सेंटीमेंट खराब किया है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख