return to news
  1. Nifty IT: 4 दिन में 9% से ज्यादा चढ़ा आईटी इंडेक्स, क्या है इस जोरदार खरीदारी की वजह?

मार्केट न्यूज़

Nifty IT: 4 दिन में 9% से ज्यादा चढ़ा आईटी इंडेक्स, क्या है इस जोरदार खरीदारी की वजह?

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड July 07, 2026, 12:27 IST

सारांश

आज जिन आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी हो रही है, उनमें Infosys और Tech Mahindra जैसे शेयर शामिल हैं। ये दोनों स्टॉक करीब 4 फीसदी तक उछल गए। इसके अलावा LTM और Persistent Systems के शेयर भी करीब 3.50 फीसदी तक बढ़ गए।

शेयर सूची

Nifty IT

Nifty IT: क्सपर्ट्स का मानना है कि जून तिमाही में आईटी कंपनियों की आय में बहुत तेज बढ़ोतरी नहीं होगी।

IT सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में आज 07 जुलाई को जमकर खरीदारी हो रही है। इसके चलते Nifty IT इंडेक्स 3.08 फीसदी तक उछलकर 28,117.70 के स्तर पर पहुंच गया है। रिपोर्ट लिखे जाने के समय इंडेक्स में शामिल सभी 10 शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे थे। इन IT स्टॉक्स में पहली तिमाही (Q1) के नतीजों से पहले निवेशक खरीदारी कर रहे हैं। पिछले 4 कारोबारी दिनों में निफ्टी IT इंडेक्स करीब 2350 अंक या 9.11 फीसदी चढ़ चुका है। दो दिनों की तेजी के बाद सोमवार को आईटी शेयरों में गिरावट आई थी, लेकिन मंगलवार को फिर से खरीदारी लौट आई।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इन IT स्टॉक्स में सबसे ज्यादा तेजी

आज जिन आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी हो रही है, उनमें Infosys और Tech Mahindra जैसे शेयर शामिल हैं। ये दोनों स्टॉक करीब 4 फीसदी तक उछल गए। इसके अलावा LTM और Persistent Systems के शेयर भी करीब 3.50 फीसदी तक बढ़ गए। Mphasis में 3 फीसदी से ज्यादा की तेजी रही। इसके अलावा HCL Tech, TCS, Coforge, OFSS और Wipro के शेयरों में 1 से 3 फीसदी तक की बढ़त दर्ज की गई।

Q1 नतीजों से बढ़ी उम्मीदें

बाजार को उम्मीद है कि आईटी कंपनियों के तिमाही नतीजों और प्रबंधन की भविष्य की रणनीति पर दिए जाने वाले बयान से सेक्टर को दिशा मिलेगी। हालांकि एक्सपर्ट्स का मानना है कि जून तिमाही में आईटी कंपनियों की आय में बहुत तेज बढ़ोतरी नहीं होगी। इसकी वजह कमजोर डिस्क्रेशनरी खर्च, ग्राहकों द्वारा फैसलों में देरी और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता है।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक कंपनियों की FY27 ग्रोथ आउटलुक, ग्राहकों के खर्च का रुझान और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी रणनीति निवेशकों के लिए सबसे अहम रहेगी। बड़े आईटी शेयरों में Tech Mahindra के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है, जबकि Wipro सबसे कमजोर रह सकती है। वहीं मिडकैप आईटी कंपनियों में Persistent Systems, Mphasis और eClerx अपेक्षाकृत बेहतर ग्रोथ दर्ज कर सकती हैं।

Accenture की चेतावनी से बढ़ी चिंता

पिछले महीने वैश्विक आईटी कंपनी Accenture ने अपने रेवेन्यू ग्रोथ अनुमान को घटा दिया था। कंपनी ने कहा कि अमेरिका-ईरान तनाव का असर उसके मिडिल ईस्ट कंसल्टिंग कारोबार पर पड़ा, जिससे तीसरी तिमाही में करीब 40 करोड़ डॉलर (400 मिलियन डॉलर) का नुकसान हुआ। कंपनी ने चौथी तिमाही के लिए भी दबाव बने रहने की आशंका जताई है और अब पूरे साल के लिए रेवेन्यू ग्रोथ का अनुमान 3% से 4% कर दिया है, जो पहले 3% से 5% था।

Accenture के नतीजों और कमजोर आउटलुक को भारतीय आईटी कंपनियों के लिए भी संकेत माना जा रहा है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इससे यह संकेत मिलता है कि टेक्नोलॉजी पर वैकल्पिक खर्च अभी भी दबाव में है, बड़े सौदों को अंतिम रूप मिलने में देरी हो रही है और नए प्रोजेक्ट्स की शुरुआत भी धीमी पड़ सकती है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख