return to news
  1. डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी से निवेशक सतर्क, सेंसेक्स 152 अंक चढ़ा, निफ्टी 24624 पर बंद

मार्केट न्यूज़

डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी से निवेशक सतर्क, सेंसेक्स 152 अंक चढ़ा, निफ्टी 24624 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड August 05, 2026, 15:40 IST

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 शेयरों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। सबसे ज्यादा तेजी UltraTech Cement, SBIN, NTPC, IndiGo और M&M जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ TCS, RIL, HCL Tech, Sun Pharma और HDFC Bank के शेयर टॉप लूजर्स रहे।

Stock Market

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों का प्रदर्शन भी मिला-जुला ही रहा।

भारतीय शेयर बाजार के लिए आज 05 अगस्त का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहा। आज के कारोबार में BSE Sensex में 152.05 अंकों की तेजी रही और यह 78,581 के स्तर तक पहुंच गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 9.75 अंकों की बढ़त के साथ 24,624.65 के लेवल पर बंद हुआ है। हालांकि, आज एक समय पर सेंसेक्स 627 अंक उछलकर 79,055.38 के स्तर पर पहुंच गया था। लेकिन यह तेजी बरकरार नहीं रह सकी और बाजार ने अपनी बढ़त का बड़ा हिस्सा गंवा दिया। बता दें कि RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) ने लगातार चौथी बार ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला किया है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

UltraTech Cement, SBIN समेत कई शेयर उछले

आज के कारोबार में Sensex के 30 शेयरों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। सबसे ज्यादा तेजी UltraTech Cement, SBIN, NTPC, IndiGo और M&M जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ TCS, RIL, HCL Tech, Sun Pharma और HDFC Bank के शेयर टॉप लूजर्स रहे।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों का प्रदर्शन भी पॉजिटिव रहा। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.18 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। दूसरी तरफ निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स भी 0.76 फीसदी तक उछल गया।

निफ्टी ऑटो, रियल्टी में बढ़ी खरीदारी

सेक्टर वाइज प्रदर्शन की बात करें तो यहां भी कई सेक्टर्स में गिरावट नजर आई। वहीं कुछ इंडेक्स तेजी के साथ भी बंद हुए। निफ्टी मीडिया 1 फीसदी से ज्यादा लुढ़क गया। निफ्टी IT, फार्मा, FMCG, प्राइवेट बैंक, हेल्थकेयर, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑयल एंड गैस जैसे इंडेक्स भी लाल निशान पर बंद हुए।

दूसरी तरफ निफ्टी मेटल 1.72 फीसदी तक उछल गया। निफ्टी ऑटो में भी 1.27 फीसदी की बढ़त रही। निफ्टी रियल्टी 0.84 फीसदी बढ़ गया। इसके साथ ही निफ्टी PSU बैंक और सीमेंट इंडेक्स भी हरे निशान पर बंद हुए हैं।

शेयर बाजार में आज उतार-चढ़ाव की क्या है वजह?

आज के कारोबार में बाजार में उतार-चढ़ाव के लिए कई फैक्टर्स जिम्मेदार रहे। कच्चे तेल का भाव 79 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) पिछले कई दिनों से भारतीय बाजार में खरीदारी कर रहे हैं। FII ने मंगलवार को लगातार छठे दिन खरीदारी की और 2446.47 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वहीं अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 39 पैसे मजबूत होकर 94.89 पर पहुंच गया। RBI ने चालू वित्त वर्ष के लिए जीडीपी ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 6.7% कर दिया, जबकि महंगाई का अनुमान घटाकर 5% कर दिया। इन सभी वजहों से शुरुआती कारोबार में बाजार में तेजी देखी गई।

हालांकि, बाद में बाजार ने अपनी बढ़त का बड़ा हिस्सा गंवा दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि हॉर्मूज "बहुत जल्द" फिर से खुल जाएगा और ईरान को चेतावनी दी है कि अगर यह रणनीतिक जलमार्ग बंद रहता है, तो उसे "बहुत कड़े हमले" का सामना करना पड़ेगा। इसके साथ ही प्रॉफिट बुकिंग के चलते भी बाजार पर दबाव बढ़ गया।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख