return to news
  1. Stock Market Wrap: आज फिर लुढ़का शेयर बाजार, Sensex 582 अंक टूटा, Nifty 23997 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: आज फिर लुढ़का शेयर बाजार, Sensex 582 अंक टूटा, Nifty 23997 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड April 30, 2026, 15:36 IST

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा बिकवाली Eternal, HUL, Axis Bank, Tata Steel और Larsen and Toubro के शेयरों में देखी गई। दूसरी तरफ Sun Pharma, Infosys, Bajaj Finance, Tech Mahindra और Adani Ports जैसे शेयर टॉप गेनर्स रहे।

Stock Market

Stock Market: आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली का दबाव दिखा।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 30 अप्रैल को पूरे दिन बिकवाली का दबाव रहा। आज के कारोबार में BSE Sensex में 582.86 अंकों की कमजोरी रही और यह 76,913.50 के स्तर पर आ गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 180.10 अंक टूटकर 23997.55 के लेवल पर बंद हुआ है। आज क्रूड ऑयल के भाव में उछाल के साथ रुपये की वैल्यू में गिरावट नजर आ रही है। इसके अलावा अमेरिका और ईरान के बीच समझौता नहीं होने पाने की वजह से भी मार्केट का सेंटीमेंट खराब हुआ है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Eternal समेत ये शेयर गिरे

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा बिकवाली Eternal, HUL, Axis Bank, Tata Steel और Larsen and Toubro के शेयरों में देखी गई। दूसरी तरफ Sun Pharma, Infosys, Bajaj Finance, Tech Mahindra और Adani Ports जैसे शेयर टॉप गेनर्स रहे।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली का दबाव दिखा। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1 फीसदी तक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 0.50 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

मेटल समेत इन सेक्टर्स में बिकवाली

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज ज्यादातर इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा गिरावट निफ्टी मेटल में रही और यह 2 फीसदी से ज्यादा टूट गया। इसके अलावा निफ्टी PSU बैंक, रियल्टी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स जैसे इंडेक्स भी करीब 1.50 फीसदी तक गिर गए। निफ्टी FMCG और प्राइवेट बैंक इंडेक्स में भी करीब 1 फीसदी की कमजोरी रही। इसके अलावा निफ्टी ऑटो, मीडिया और ऑयल एंड गैस इंडेक्स भी लाल निशान पर बंद हुए हैं। दूसरी तरफ निफ्टी IT और फार्मा इंडेक्स हरे निशान पर बंद होने में कामयाब रहे।

बाजार में गिरावट की क्या है वजहें

शेयर बाजार में आज की गिरावट के लिए कई फैक्टर्स जिम्मेदार रहे। 29 अप्रैल को FII ने 2,468.42 करोड़ रुपये के शेयर बेच दिए। ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव 113.34 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। ग्लोबल मार्केट में सुस्ती नजर आ रही है। इसके अलावा अमेरिका और ईरान अब तक किसी समझौते पर नहीं पहुंच पाए हैं। स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज पर दोनों देशों ने अपनी अपनी तरफ से नाकेबंदी कर रखी है। इन सभी कारणों ने मार्केट का सेंटीमेंट खराब किया है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख