return to news
  1. Stock Market Wrap: तेजी के बाद बाजार ने अचानक गंवाई बढ़त, Sensex 26 अंक ऊपर, Nifty 24364 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: तेजी के बाद बाजार ने अचानक गंवाई बढ़त, Sensex 26 अंक ऊपर, Nifty 24364 पर बंद

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड April 20, 2026, 15:42 IST

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 शेयरों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। सबसे ज्यादा खरीदारी Trent, SBIN, Asian Paints, NTPC और Bajaj Finance में देखने को मिली है। दूसरी तरफ Kotak Mahindra Bank, BEL, HCL Tech, HDFC Bank और ITC के शेयर टॉप लूजर्स रहे।

Stock Market

Stock Market: सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो ज्यादातर इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए।

Stock Market Wrap: भारतीय शेयर बाजार के लिए आज 20 अप्रैल का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहा। हालांकि अंत में मार्केट बढ़त के साथ बंद हुआ है। आज के कारोबार में BSE Sensex में 26.76 अंकों की तेजी रही और यह 78,520.30 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 11.30 अंक बढ़कर 24364.85 के लेवल पर बंद हुआ है। एक समय पर Sensex में करीब 550 अंकों की तेजी थी, लेकिन बाजार ने इस तेजी का बड़ा हिस्सा गंवा दिया। कच्चे तेल की कीमतों में उछाल का असर मार्केट सेंटीमेंट पर पड़ा है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Sensex के 30 शेयरों का कैसा रहा प्रदर्शन

आज के कारोबार में Sensex के 30 शेयरों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। सबसे ज्यादा खरीदारी Trent, SBIN, Asian Paints, NTPC और Bajaj Finance में देखने को मिली है। दूसरी तरफ Kotak Mahindra Bank, BEL, HCL Tech, HDFC Bank और ITC के शेयर टॉप लूजर्स रहे।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में गिरावट देखी गई। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.25 फीसदी तक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 0.46 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

Nifty IT समेत कई इंडेक्स लुढ़के

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो ज्यादातर इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए। निफ्टी IT, मेटल, फार्मा, प्राइवेट बैंक, रियल्टी समेत कई इंडेक्स में गिरावट नजर आई। दूसरी तरफ निफ्टी ऑटो, मीडिया और PSU Bank जैसे कुछ इंडेक्स में मामूली बढ़त देखी गई।

बाजार ने क्यों गंवाई बढ़त

शेयर बाजार में आज अचानक आई गिरावट के लिए कई फैक्टर्स जिम्मेदार रहे। अमेरिका और ईरान के बीच टेंशन एक बार फिर बढ़ रहा है। अमेरिका ने हाल ही में ईरान के एक जहाज “Touska” को जबरन रोकने का आदेश दिया। अमेरिकी सैनिक जहाज पर चढ़ गए और उसे अपने कब्जे में ले लिया।

इन वजहों से स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज पर टेंशन एक बार फिर बढ़ गया है। इसका असर कच्चे तेल पर भी दिखा और आज इसका भाव करीब 5 फीसदी बढ़कर 94.76 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इन वजहों ने मार्केट का सेंटीमेंट खराब किया है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख