return to news
  1. Stock Market Wrap: शेयर बाजार में आज फिर हाहाकार, Sensex 1690 अंक टूटा, Nifty 22819 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: शेयर बाजार में आज फिर हाहाकार, Sensex 1690 अंक टूटा, Nifty 22819 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड March 27, 2026, 15:41 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा बिकवाली IndiGo, Bajaj Finance, RIL, Eternal और SBIN जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ TCS, Bharti Airtel और Power Grid जैसे कुछ शेयर हरे निशान पर बंद होने में कामयाब रहे।

Stock market

Stock market: आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली का दबाव दिखा।

Stock Market Wrap: भारतीय शेयर बाजार में आज 27 मार्च को लगातार 2 दिनों की तेजी पर ब्रेक लग गया। आज के कारोबार में BSE Sensex में 1690.23 अंकों की गिरावट रही और यह 73583.22 के स्तर पर आ गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 486.85 अंकों की कमजोरी के साथ 22,819.60 के स्तर पर बंद हुआ है। बाजार में इस गिरावट के लिए कई फैक्टर्स जिम्मेदार रहे। इनमें मिडिल-ईस्ट में वॉर से लेकर रुपये में गिरावट जैसे फैक्टर्स शामिल हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

IndiGo, Bajaj Finance समेत ये शेयर लुढ़के

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा बिकवाली IndiGo, Bajaj Finance, RIL, Eternal और SBIN जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ TCS, Bharti Airtel और Power Grid जैसे कुछ शेयर हरे निशान पर बंद होने में कामयाब रहे।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली का दबाव दिखा। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 2.21 फीसदी तक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 1.68 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

निफ्टी PSU बैंक समेत सभी इंडेक्स में गिरावट

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज सभी इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा बिकवाली निफ्टी PSU बैंक और निफ्टी रियल्टी में रही और ये करीब 3.50 फीसदी तक लुढ़क गए। इसके अलावा निफ्टी ऑटो, FMCG, मीडिया, मेटल और प्राइवेट बैंक इंडेक्स में भी भारी गिरावट देखी गई।

इंडेक्सतेजी या गिरावट
निफ्टी ऑटो-2.82%
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 25/50-2.63%
निफ्टी FMCG-1.81%
निफ्टी आईटी-0.44%
निफ्टी मीडिया-1.29%
निफ्टी मेटल-1.59%
निफ्टी फार्मा-0.50%
निफ्टी PSU बैंक-3.86%
निफ्टी प्राइवेट बैंक-2.01%
निफ्टी रियल्टी-3.17%
निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स-0.60%
निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स-2.48%
निफ्टी ऑयल एंड गैस-1.15%
निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर-0.71%
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज (एक्स-बैंक)-2.95%
निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज-2.63%
निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम-0.95%
निफ्टी केमिकल्स-3.44%
निफ्टी 500 हेल्थकेयर-0.72%

बाजार में भारी बिकवाली की ये है वजहें

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अप्रैल तक हमले रोके जाएंगे और बातचीत “अच्छी चल रही है”, लेकिन ईरान की तरफ से इस प्रस्ताव को “एकतरफा और गलत” बताया गया। खबर यह भी आ रही है कि अमेरिका मिडिल ईस्ट में अपने सैनिक बढ़ा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पेंटागन करीब 10,000 अतिरिक्त सैनिक भेजने पर विचार कर रहा है। इससे बाजार में फिर से अनिश्चितता बढ़ गई।

अमेरिका के बाजारों में भी बड़ी गिरावट देखी गई। इसी बीच ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत में भी उछाल आया है और यह 103 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बना हुआ है। दूसरी तरफ रुपये ने एक बार फिर नए ऑल टाइम लो को छू लिया है। रुपये की वैल्यू पहली बार 94 के स्तर के ऊपर निकल गई और इंट्राडे में 94.70 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर तक पहुंच गई।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख