मार्केट न्यूज़

4 min read | अपडेटेड November 25, 2025, 15:40 IST
सारांश
आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा बिकवाली TMPV, Trent, Infosys, Power Grid और HDFC Bank जैसे शेयरों में देखी गई। दूसरी तरफ BEL, SBIN, Tata Steel, Bharti Airtel और Eternal जैसे शेयर टॉप गेनर्स रहे।

Stock Market Wrap: बड़े शेयरों में गिरावट के बीच आज मिड और स्मॉलकैप स्टॉक्स ने बेहतर प्रदर्शन किया।
आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा बिकवाली TMPV, Trent, Infosys, Power Grid और HDFC Bank जैसे शेयरों में देखी गई। दूसरी तरफ BEL, SBIN, Tata Steel, Bharti Airtel और Eternal जैसे शेयर टॉप गेनर्स रहे।
बड़े शेयरों में गिरावट के बीच आज मिड और स्मॉलकैप स्टॉक्स ने बेहतर प्रदर्शन किया। 25 नवंबर को कई स्मॉलकैप स्टॉक्स में तेजी आई, जिससे निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स हरे निशान पर आ गया और पांच सेशन की गिरावट का सिलसिला टूट गया। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.19 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ है। दूसरी तरफ निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.36 फीसदी की तेजी रही।
सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज इसका प्रदर्शन मिला जुला रहा। आज बैंकिंग और रियल्टी शेयरों में खरीदारी देखी गई, जिसके चलते ये करीब 1.50 फीसदी तक बढ़ गए। हालांकि ऑटो, IT, मीडिया और FMCG जैसे इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए।
| इंडेक्स (Index) | प्रतिशत बदलाव (%) |
|---|---|
| निफ्टी ऑटो | -0.23 |
| निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 25/50 | 0.02 |
| निफ्टी FMCG | -0.16 |
| निफ्टी IT | -0.57 |
| निफ्टी मीडिया | -0.80 |
| निफ्टी मेटल | 0.55 |
| निफ्टी फार्मा | 0.44 |
| निफ्टी PSU बैंक | 1.44 |
| निफ्टी प्राइवेट बैंक | -0.23 |
| निफ्टी रियल्टी | 1.62 |
| निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स | 0.37 |
| निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स | -0.57 |
| निफ्टी ऑयल & गैस | -0.34 |
| निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर | 0.45 |
| निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज EX-बैंक | 0.26 |
| निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज | 0.89 |
| निफ्टी मिडस्मॉल IT & टेलिकॉम | -0.09 |
| निफ्टी केमिकल्स | 0.11 |
| निफ्टी 500 हेल्थकेयर | 0.31 |
25 नवंबर को मंथली निफ्टी F&O एक्सपायरी से पहले बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। एक्सपर्ट्स के अनुसार, एक्सपायरी के दिन बाजार सुस्त रह सकता है क्योंकि निवेशकों की निगाह इस बात पर रहेगी कि विदेशी निवेशक (FII) अपनी शॉर्ट पोजिशन आगे बढ़ाते हैं या उन्हें घटाते हैं। यह फैसला बाजार की दिशा तय कर सकता है।
विदेशी निवेशक शॉर्ट पोजिशन को रोलओवर करेंगे या कम करेंगे, यही बाजार की सबसे बड़ी चिंता है। इसके अलावा निवेशक अमेरिकी महंगाई (US inflation) के आंकड़ों का भी इंतजार कर रहे हैं, जो बुधवार को आएंगे। ये आंकड़े इस बात का संकेत देंगे कि फेडरल रिजर्व अगले महीने की शुरुआत में ब्याज दरों में कटौती करेगा या नहीं।
ग्लोबल संकेत मंगलवार को मिले-जुले रहे। अमेरिका में बाजारों में तेजी और दिसंबर में फेड द्वारा 25 बेसिस प्वाइंट की दर कटौती की उम्मीदें सकारात्मक थीं। लेकिन नैस्डैक में 2.69% की भारी तेजी और मैग 7 स्टॉक्स में उछाल ने एक बार फिर AI बबल को लेकर डर बढ़ा दिया है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, भारत को लगातार फायदा तभी मिलेगा जब AI ट्रेड कमजोर पड़ेगा और पैसा उभरती अर्थव्यवस्थाओं (EMs) जैसे भारत तथा नॉन-AI स्टॉक्स में आएगा।
24 नवंबर को भी FII की बिकवाली जारी रही। इस दौरान विदेशी निवेशकों ने कैश मार्केट में 4,171 करोड़ रुपये की बिकवाली की, जिससे बाजार पर दबाव बना रहा। इसके साथ ही नवंबर में अब तक FII की नेट बिकवाली का आंकड़ा बढ़कर 18,012.74 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। हालांकि इसी दौरान DII ने 58,834.03 करोड़ रुपये की नेट खरीदारी की है।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में

अगला लेख
How To Use Open Interest For Intraday Trading: Complete Guide
What Is Stop Loss In Trading? Meaning, Types, & How To Use It
What Is ICRA? Why Its Credit Ratings Matter To Investors
Explore Learning Centre
All topics · stocks, MFs, derivatives, IPOs