return to news
  1. Stock Market Wrap: क्रूड ऑयल में उछाल और FII सेलिंग से टूटा बाजार, Sensex 120 अंक लुढ़का, Nifty 25818 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: क्रूड ऑयल में उछाल और FII सेलिंग से टूटा बाजार, Sensex 120 अंक लुढ़का, Nifty 25818 पर बंद

Shubham Singh Thakur

4 min read | अपडेटेड December 17, 2025, 15:39 IST

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा खरीदारी SBIN, Sun Pharmaceutical, Infosys, Axis Bank और TCS जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ Trent, HDFC Bank, ICICI Bank, Adani Ports और Bajaj Finserv जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे।

Stock Market

Stock Market Wrap: आज एक समय पर Sensex 84415.98 के स्तर तक लुढ़क गया था।

Stock Market Wrap: भारी उतार-चढ़ाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आज 17 दिसंबर को बिकवाली का दबाव रहा। हालांकि, मार्केट ने बंद होने से पहले थोड़ी रिकवरी भी दिखाई। आज के कारोबार में BSE Sensex में 120.21 अंकों की गिरावट दर्ज की गई और यह 84,559.65 के स्तर पर आ गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 41.55 अंकों की कमजोरी के साथ 25818.55 के लेवल पर बंद हुआ है। आज एक समय पर बाजार 84415.98 के स्तर तक लुढ़क गया था। दूसरी तरफ Sensex ने इंट्राडे में आज 84889.45 का हाई बनाया।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

SBIN, Sun Pharma समेत इन शेयरों में दिखी खरीदारी

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा खरीदारी SBIN, Sun Pharmaceutical, Infosys, Axis Bank और TCS जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ Trent, HDFC Bank, ICICI Bank, Adani Ports और Bajaj Finserv जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी गिरावट देखी गई। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.54 फीसदी तक टूट गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 0.73 फीसदी तक की गिरावट देखी गई।

IT, मेटल समेत ये सेक्टर्स चढ़े

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज इसका प्रदर्शन आज मिला जुला रहा। निफ्टी IT, निफ्टी मेटल, निफ्टी फार्मा और निफ्टी PSU बैंक जैसे इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए हैं। वहीं निफ्टी ऑटो, मीडिया और प्राइवेट बैंक जैसे इंडेक्स लाल निशान पर चले गए।

इंडेक्सप्रतिशत बदलाव (%)
निफ्टी ऑटो-0.19%
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 25/50-0.41%
निफ्टी FMCG-0.47%
निफ्टी आईटी+0.29%
निफ्टी मीडिया-1.71%
निफ्टी मेटल+0.25%
निफ्टी फार्मा+0.09%
निफ्टी PSU बैंक+1.29%
निफ्टी प्राइवेट बैंक-0.44%
निफ्टी रियल्टी-0.84%
निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स-0.40%
निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स-0.96%
निफ्टी ऑयल एंड गैस+0.23%
निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर-0.10%
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज एक्स-बैंक-0.61%
निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज-0.55%
निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम-0.48%
निफ्टी केमिकल्स-0.71%
निफ्टी 500 हेल्थकेयर-0.46%

बाजार में गिरावट की क्या है बड़ी वजहें

फेड को लेकर अनिश्चितता

अमेरिका के जॉब्स डेटा से मिले मिले-जुले संकेतों के कारण फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर तस्वीर साफ नहीं हो पाई है। इसी वजह से वॉल स्ट्रीट में मिलाजुला कारोबार देखने को मिला और एशियाई बाजार भी सुस्त रहे। नवंबर में अमेरिका में नौकरियों की संख्या उम्मीद से ज्यादा बढ़ी, लेकिन बेरोजगारी दर चार साल के उच्च स्तर 4.6% पर पहुंच गई। अब निवेशकों की नजर नवंबर की अमेरिकी महंगाई (CPI) के आंकड़ों पर है, जो गुरुवार को आएंगे। फिलहाल बाजार मान रहा है कि अगले साल अमेरिका में दो बार ब्याज दरों में कटौती हो सकती है।

लगातार FII बिकवाली

भारतीय बाजार में विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी है। मंगलवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने करीब 2060 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने लगभग 771 करोड़ रुपये की खरीदारी की। FIIs लगातार आठ सत्रों से बिकवाली कर रहे हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि रुपये की कमजोरी और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में देरी से बाजार पर दबाव है।

बैंकिंग शेयरों में दबाव

निफ्टी 50 को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयरों में करीब 1.5% की तेजी से थोड़ी राहत मिली। लेकिन बड़े बैंकिंग शेयरों जैसे ICICI बैंक और HDFC बैंक में गिरावट आई, जिससे इंडेक्स पर दबाव बना। इन दोनों शेयरों का निफ्टी में बड़ा वेटेज है। वहीं, पिछले सत्र की गिरावट के बाद एक्सिस बैंक के शेयरों में हल्की रिकवरी देखने को मिली। भारती एयरटेल के शेयर भी मामूली कमजोरी के साथ बंद हुए।

तेल की कीमतों में उछाल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वेनेजुएला से जुड़े सख्त कदमों के बाद कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई। अमेरिका ने प्रतिबंधित तेल टैंकरों पर कड़ा रुख अपनाया, जिससे भू-राजनीतिक तनाव बढ़ गया। इसके चलते अमेरिकी कच्चा तेल और ब्रेंट क्रूड दोनों में उछाल आया। हालांकि, रूस-यूक्रेन शांति समझौते की उम्मीदों से पहले तेल की कीमतों पर दबाव था।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख